Bihar Board 10th Result 2022 अपडेट : बिहार बोर्ड 10वीं कंपार्टमेंट का नियम, किनकी आएगी कंपार्टमेंट; जानें डिटेल्स
Bihar Board 10th Result 2022 अपडेट : बिहार बोर्ड 10वीं कंपार्टमेंट का नियम, किनकी आएगी कंपार्टमेंट; जानें डिटेल्स
बिहार विद्यालय समिति की ओर से मैट्रिक यानी 10वीं कक्षा का बोर्ड रिजल्ट आज यानी 31 मार्च, गुरुवार को दोपहर 1 बजे जारी किया जाएगा।बिहार बोर्ड कक्षा 10 का परिणाम एक बार घोषित होने के बाद, www.fastresult. in वेबसाइट और Mobile APP पर उपलब्ध होगा, यहां डायरेक्ट लिंक दिया जाएगा। बिहार बोर्ड ने 12वीं कक्षा का रिजल्ट 16 मार्च 2022 को जारी किया था। जानें बिहार बोर्ड के 10वीं क्लास के पासिंग मार्क्स का नियम
| Bihar Board Class 11 & 12 Study Material | |
| BSEB Class 11 Books | BSEB Class 12 Books |
| BSEB Class 12 Previous Year Questions Paper | BSEB Class 12 Model Papers |
बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में पास होने वाले छात्रों को न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य होगा। हर विषय में 33 प्रतिशत मार्क्स लाना अनिवार्य है। जो छात्र-छात्राएं एक या दो विषय में मिनिमम पासिंग मार्क्स हासिल नहीं कर पाएंगे, वे कंपार्टमेंटल परीक्षा का हिस्सा बनकर स्कोर सुधार सकते हैं। जबकि दो से ज्यादा विषयों में फेल होने वाले छात्रों को साल रिपीट करना होगा। बिहार बोर्ड की ओर से मिलने वाले अंकों से जो छात्र असंतुष्ट होंगे, वे आंसर-शीट्स के पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं।
किन छात्रों की आएगी कंपार्टमेंट-
बिहार बोर्ड के नियम अनुसार, कोई छात्र बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा में कंपलसरी विषय में फेल होता है, तो उसे चुने गए अतिरिक्त विषय के नंबरों के जरिए पास किया जाएग। विद्यार्थी को अंग्रेजी के विषय में पास होना जरूरी है। विद्यार्थी को सामाजिक विज्ञान और विज्ञान के प्रैक्टिकल, लिखित और इंटरनल असेसमेंट में भी पास होना अनिवार्य है। एक या दो विषय में कम नंबरों से फेल होने वाले विद्यार्थियों को बोर्ड की ओर से ग्रेस अंक देकर पास कर दिया जाएगा। आपको बता दें कि पिछली बार 10वीं की परीक्षा में बोर्ड की ओर से करीब 1,41,677 विद्यार्थियों को ग्रेस अंक देकर पास किए गए थे।
BSEB Result Class 10th Result : ऐसे करना है चेक
- बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए Fastresult वेबसाइट पर जाना होगा।
- होमपेज पर मैट्रिक रिजल्ट पोस्ट पर क्लिक करना होगा।
- रिजल्ट पोस्ट में डायरेक्ट लिंक दिया जाएगा
- लिंक पर क्लिक कर, मांगी गई डिटेल्स जैसे- रोल नंबर, जन्म तिथि जैसे विवरण भरकर सबमिट कर दें।
- रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।


Quiz
Get latest Exam Updates
