Bihar Board 10th Result 2022 अपडेट : आज जारी हो सकती है बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट की डेट, पढ़ें लेटेस्ट अपडेट
Bihar Board 10th Result 2022 अपडेट : आज जारी हो सकती है बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट की डेट, पढ़ें लेटेस्ट अपडेट
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की तरफ से मैट्रिक का रिजल्ट ( BSEB 10th Result 2022 ) जारी होने की सूचना पर परीक्षा देने वाले छात्र सोमवार को परेशान रहे। कई छात्र साइबर कैफे में जाकर अपना रिजल्ट ढूंढ़ते रहे। सोशल मीडिया पर किसी ने अफवाह उड़ा दी थी कि मैट्रिक का रिजल्ट ( Bihar Board Matric Result 2022 ) सोमवार को जारी किया जाएगा। इसके बाद छात्र अपना रिजल्ट देखने के लिए शिक्षा विभाग से स्कूल तक संपर्क करते रहे। अब बताया जा रहा आज बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट जारी किया जा सकता है।
| Bihar Board Class 11 & 12 Study Material | |
| BSEB Class 11 Books | BSEB Class 12 Books |
| BSEB Class 12 Previous Year Questions Paper | BSEB Class 12 Model Papers |
रिपोर्ट्स के मुताबिक बिहार बोर्ड ने टॉपरों का इंटरव्यू, उनका वेरिफिकेशन और उनकी कॉपियां एक्सपर्ट्स से रीचेक करवाने जैसे सभी काम पूरे कर लिए हैं। अब मेरिट लिस्ट व सभी जिले के रिजल्ट को अंतिम रूप दिया जा रहा है। आज कल में रिजल्ट अपलोड करने की तैयारी शुरू कर दी जाएगी। बीएसईबी आज कभी भी परिणाम की तिथि घोषित कर सकता है।
सूत्रों के मुताबिक सिमुलतला आवासीय विद्यालय के कई छात्रों को टॉपर वेरिफिकेशन में बुलाया गया है। यानी इस वर्ष भी टॉपरों की लिस्ट में सिमुलतला स्कूल के स्टूडेंट्स का नाम होना तय है।
बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा दे चुके 16 लाख से अधिक स्टूडेंट्स अब रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। मैट्रिक कॉपियों का मूल्यांकन 17 तक होना था।
पिछले साल 2021 में मैट्रिक का रिजल्ट पांच अप्रैल को जारी किया गया था। वर्ष 2021 की मैट्रिक परीक्षा में 16.54 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। कुल 78.17 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए थे।
BSEB Result Class 10th result : ऐसे करना है चेक
- बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए Fastresult वेबसाइट पर जाना होगा।
- होमपेज पर मैट्रिक रिजल्ट पोस्ट पर क्लिक करना होगा।
- रिजल्ट पोस्ट में डायरेक्ट लिंक दिया जाएगा
- लिंक पर क्लिक कर, मांगी गई डिटेल्स जैसे- रोल नंबर, जन्म तिथि जैसे विवरण भरकर सबमिट कर दें।
- रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।


Quiz
Get latest Exam Updates
