Bihar Board 10th Result 2022 अपडेट: पिछली बार सिमुलतला स्कूल का रिजल्ट कैसा था, क्या इस बार भी करेगा प्रदर्शन ?
Bihar Board 10th Result 2022 अपडेट: पिछली बार सिमुलतला स्कूल का रिजल्ट कैसा था, क्या इस बार भी करेगा प्रदर्शन ?
बिहार विद्यालय समिति यानी बीएसईबी 10वीं बोर्ड परीक्षा 2022 के नतीजे आज 31 मार्च 2022, गुरुवार को दोपहर 3 बजे जारी करेगा। बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा का आयोजन 17 फरवरी से 14 फरवरी 2022 के बीच किया गया था। करीब 17 लाख स्टूडेंट्स ने इस बार मैट्रिक परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था। बीते कई सालों से बिहार बोर्ड नतीजों में सिमुलतला स्कूल का दबदबा रहा है। बीते साल भी इस स्कूल के कई छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया था। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि इस साल भी इस स्कूल का प्रदर्शन अच्छा हो सकता है।
| Bihar Board Class 11 & 12 Study Material | |
| BSEB Class 11 Books | BSEB Class 12 Books |
| BSEB Class 12 Previous Year Questions Paper | BSEB Class 12 Model Papers |
बीते साल कैसा रहा था सिमुलतला आवासीय स्कूल का रिजल्ट
बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट में सिमुलतला आवासीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपना दबदबा बनाया था। पूजा और सुभदर्शिनी के अलावा सिमुलतला स्कूल के कई स्टूडेंट्स ने शानदार प्रदर्शन किया था। बिहार बोर्ड मैट्रिक टॉपर लिस्ट में टॉप-2 में इसी स्कूल की दीपाली आलोक (483 अंक), टॉप-4 में कशिश कीर्ती (481 अंक) और सुजाता कुमारी (481 अंक) ने जगह बनाई थी। सिमुलतला स्कूल से 13 छात्र टॉप-10 में शामिल हुए थे। आपको बता दें कि साल 2020 में टॉप-10 में 41 स्टूडेंट्स ने जगह बनाई थी। बिहार बोर्ड के अनुसार, इस साल बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2021 में इस स्कूल से कुल 115 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। जिसमें से 58 छात्र और 57 छात्राएं थीं।
सिमुलतला आवासीय विद्यालय की पूजा कुमारी बनी थीं स्टेट टॉपर-
सिमुलतला आवासीय विद्यालय की पूजा कुमारी स्टेट टॉपर बनी थीं। बिहार बोर्ड के अनुसार, सिमुलतला आवासीय विद्यालय की पूजा कुमारी, सुभदर्शिनी ने बलदेव हाई स्कूल दिनारा, रोहतास के संदीप कुमार के साथ संयुक्त रूप से 484 अंक (96.80%) प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया था।
BSEB Result Class 10th result : ऐसे करना है चेक
- बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए Fastresult वेबसाइट पर जाना होगा।
- होमपेज पर मैट्रिक रिजल्ट पोस्ट पर क्लिक करना होगा।
- रिजल्ट पोस्ट में डायरेक्ट लिंक दिया जाएगा
- लिंक पर क्लिक कर, मांगी गई डिटेल्स जैसे- रोल नंबर, जन्म तिथि जैसे विवरण भरकर सबमिट कर दें।
- रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।


Quiz
Get latest Exam Updates
