Bihar Board 10th Result 2022 अपडेट : पासिंग मार्क्स और ग्रेस मार्क्स का नियम; जानें डिटेल्स
Bihar Board 10th Result 2022 अपडेट : पासिंग मार्क्स और ग्रेस मार्क्स का नियम; जानें डिटेल्स
बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में पास होने के लिए कम से कम 30 फीसदी मार्क्स लाने आवश्यक है। यानी हर विषय में छात्र के 100 में से कम से कम 30 मार्क्स होने चाहिए। उम्मीदवारों को सभी व्यक्तिगत विषयों में न्यूनतम पासिंग मार्क्स प्राप्त करने की भी आवश्यकता है। वे छात्र जो एक या दो विषयों में न्यूनतम पासिंग मार्क्स हासिल करने में असमर्थ होते हैं तो उन्हें कंपार्टमेंटल परीक्षा के लिए उपस्थित होना होगा।
| Bihar Board Class 11 & 12 Study Material | |
| BSEB Class 11 Books | BSEB Class 12 Books |
| BSEB Class 12 Previous Year Questions Paper | BSEB Class 12 Model Papers |
एग्रीगेट 150 अंक होना जरूरी है। छात्र को पास घोषित होने के लिए इंग्लिश और ऑप्शनल सब्जेक्ट (वैकल्पिक विषय) को छोड़कर अन्य सभी विषयों में पास होना होगा। सोशल साइंस और साइंस समेत प्रैक्टिकल विषयों में छात्र को थ्योरी और इंटरनल असेसमेंट दोनों में पास होना जरूरी होगा ।
ग्रेस मार्क्स पॉलिसी-
पास प्रतिशत बेहतर करने के लिए बिहार बोर्ड ने ग्रेस मार्क्स देने की नीति अपना रखी है। इसके मुताबिक अगर कोई छात्र किसी एक विषय में 8 प्रतिशत या उससे कम नंबर या दो विषयों में 4-4 प्रतिशत व उससे कम नंबर से फेल हो जाता है तो उसे ग्रेस नंबर देकर अगली कक्षा में प्रमोट कर दिया जाता है। वहीं अगर कोई छात्र कुल 75 प्रतिशत अंक (एग्रीगेट) हासिल करता है और किसी एक विषय में 10 प्रतिशत से कम नंबर से फेल हो जाता है तो उसे पास घोषित कर दिया जाता है।
BSEB Result Class 10th result : ऐसे करना है चेक
- बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए Fastresult वेबसाइट पर जाना होगा।
- होमपेज पर मैट्रिक रिजल्ट पोस्ट पर क्लिक करना होगा।
- रिजल्ट पोस्ट में डायरेक्ट लिंक दिया जाएगा
- लिंक पर क्लिक कर, मांगी गई डिटेल्स जैसे- रोल नंबर, जन्म तिथि जैसे विवरण भरकर सबमिट कर दें।
- रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।


Quiz
Get latest Exam Updates
