Bihar Board 10th Result 2022 : कब घोषित होते हैं बिहार 10वीं के रिजल्ट और कितने हुए PASS,जानें 5 साल का पैटर्न
Bihar Board 10th Result 2022 : कब घोषित होते हैं बिहार 10वीं के रिजल्ट और कितने हुए PASS,जानें 5 साल का पैटर्न
बिहार बोर्ड के 10 वीं कक्षा के नतीजे इस महीने जारी होने की संभावना हैं। करीब 16 लाख छात्र बेसब्री से रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। रिजल्ट की उत्सुकता के बीच हम आपको बता रहे हैं कि बिहार बोर्ड में 10 वीं की कक्षा में सफल होने छात्रा का क्या पैटर्न रहा है।
| Bihar Board Class 11 & 12 Study Material | |
| BSEB Class 11 Books | BSEB Class 12 Books |
| BSEB Class 12 Previous Year Questions Paper | BSEB Class 12 Model Papers |
पिछले 5 साल में PASS होने का ये रहा है पैटर्न
| साल | उत्तीर्ण होने वाले छात्र-छात्राओं का प्रतिशत (फीसदी) |
| 2021 | 78.17 |
| 2020 | 80.59 |
| 2019 | 80.73 |
| 2018 | 68.89 |
| 2017 | 50.12 |
कब घोषित होते हैं रिजल्ट
रिपोर्ट के अनुसार पिछले 5 साल में 10 वीं कक्षा के रिजल्ट 2017 में 22 जून, 2018 में 26 जून, 2019 में 6 अप्रैल, 2020 में 26 मई और 2021 में 5 अप्रैल को घोषित किए गए थे। इसे देखते हुए इस बार के रिजल्ट अब किसी भी समय घोषित किए जा सकते हैं।
पुरस्कार में मिलते हैं नकद ईनाम और लैपटॉप
1.बिहार बोर्ड में प्रथम स्थान हासिल करने वाले परीक्षार्थी को एक लाख रुपये और एक लैपटॉप और एक किंडल ई-बुक रीडर पुरस्कार के रूप में दिया जाता है।
2.दूसरा स्थान हासिल करने वाले परीक्षार्थी को 75 हजार रुपये, एक लैपटॉप एवं एक किंडल ई-बुक रीडर पुरस्कार के रूप में दिया जाता है।
3. जबकि तीसरा स्थान हासिल करने वाले परीक्षार्थी को 50 हजार रुपये, एक लैपटॉप एवं एक किंडल ई-बुक रीडर पुरस्कार के रूप में दिया जाता है।
4. चतुर्थ एवं पंचम स्थान हासिल करने वाले परीक्षार्थी को 10 हजार रुपये एवं 1 लैपटॉप प्रदान किया जाता है।
ऐसे चुने जाते हैं टॉपर
बिहार बोर्ड ने टॉपर की चयन प्रक्रिया में कई बदलाव किए हैं। लिखित परीक्षा के बाद, सबसे ज्यादा अंक पाने वाले 100 परीक्षार्थियों को अलग से इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है। इस बीच उनकी कॉपी भी दोबारा से चेक की जाती है। और उनकी हैंडराइटिंग का भी मिलान किया जाता है। इन प्रक्रियाओं से गुजरने के बाद टॉपर का चयन होता है।
BSEB Result Class 10th result : ऐसे करना है चेक
- बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए Fastresult वेबसाइट पर जाना होगा।
- होमपेज पर मैट्रिक रिजल्ट पोस्ट पर क्लिक करना होगा।
- रिजल्ट पोस्ट में डायरेक्ट लिंक दिया जाएगा
- लिंक पर क्लिक कर, मांगी गई डिटेल्स जैसे- रोल नंबर, जन्म तिथि जैसे विवरण भरकर सबमिट कर दें।
- रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।


Quiz
Get latest Exam Updates
