Bihar Board 10th Result 2023 : आज मैट्रिक रिजल्ट जारी कर बिहार बोर्ड रच सकता है इतिहास, तोड़ेगा अपना ही रिकॉर्ड
Bihar Board 10th Result 2023 : आज मैट्रिक रिजल्ट जारी कर बिहार बोर्ड रच सकता है इतिहास, तोड़ेगा अपना ही रिकॉर्ड
बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2023 आज दोपहर 1:15 बजे जारी होगा हैं। फिर वह एक बार फिर इतिहास रचेगा। पिछले साल 2022 में बिहार बोर्ड ने मैट्रिक का रिजल्ट मार्च में जारी कर इतिहास रचा था। इससे पहले कभी मार्च में 10वीं का परिणाम जारी नहीं किया गया था। पिछले साल बिहार बोर्ड ने 31 मार्च को मैट्रिक का रिजल्ट जारी कर सबको चौंका दिया था।
इस तरह वह पिछले साल का भी रिकॉर्ड तोड़ने के लिए तैयार है। समिति द्वारा वार्षिक मैट्रिक परीक्षा का परीक्षाफल वर्ष 2021 में 05 अप्रैल एवं वर्ष 2019 में 06 अप्रैल को जारी किया गया था।
Bihar Board 10th Result : एक क्लिक पर मिलेगा रिजल्ट
बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट छात्र वेबसाइट www.fastresult.in और Mobile App पर आसानी से देख सकेंगे। लिंक पर अभ्यर्थियों को सिर्फ अपना रोल नंबर फिल करना होगा और व्यू बटन पर क्लिक करते ही रिजल्ट आपके सामने होगा। यह लिंक रिजल्ट की घोषणा के बाद उपलब्ध कराया जाएगा।
5 स्टेप्स में चेक कर सकेंगे बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट:
- रिजल्ट घोषित होने के बाद वेबसाइट www.fastresult.in और Mobile App पर जाएं।
- होम पेज पर दिख रहे लिंक Intermediate (10th) Exam 2023 Result लिंक पर क्लिक करें।
- अपने रोल नंबर/डेट ऑफ बर्थ आदि लॉगइन डिटेल्स भरकर सब्मिट बटन दबाएं।
- अब आपकी मोबाइल स्क्रीन या कम्प्यूटर स्क्रीन पर रिजल्ट होगा
- जिसे डाउनलोड कर लें और प्रिंटआउट कराकर रख लें।
बिहार बोर्ड मैट्रिक परिणाम घोषित होने के बाद छात्रों को अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की स्क्रूटिनी कराने का भी मौका मिलेगा। वह एक निश्चित राशि का भुगतान कर अपनी आंसरशीट की स्क्रूटिनी करा सकेंगे। जो स्टूडेंट्स एक या दो विषयों में फेल होंगे, उन्हें कंपार्टमेंटल परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा।
बिहार बोर्ड मैट्रिक में टॉप करने वाले परीक्षार्थी को एक लाख रुपये और एक लैपटॉप और एक किंडल ई-बुक रीडर पुरस्कार के रूप में दिया जाता है। दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले परीक्षार्थी को 75 हजार रुपये, एक लैपटॉप एवं एक किंडल ई-बुक रीडर पुरस्कार के रूप में दिया जाता है।
| Bihar Board Class 11 Study Material | |
| Bihar Board Class 11 Books |

Quiz
Get latest Exam Updates
