Bihar Board 10th Result 2024 : बिहार बोर्ड 10वीं के टॉपरों की लिस्ट, 82.9 फीसदी छात्र पास
बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी हो चुका है। बीएसईबी अध्यक्ष आनंद किशोर ने 10वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। रिजल्ट छात्र fastresult.in वेबसाइट और मोबाइल एप्प पर जाकर चेक कर सकते है। इस साल बोर्ड परीक्षा में कुल 16 लाख 64 हजार, 252 छात्र शामिल हुए थे. इनमें से 82.91 प्रतिशत छात्र पास हुए.
इस साल टॉप 10 में से 10 स्टूडेंट्स सिमुलतला आवसीय विद्यालय जमुई के हैं। पिछले साल से यह संख्या बढ़ी है। आपको बता दें कि इसे टॉपर्स की फैक्ट्री के नाम से जाना जाता है।
बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2024- इस साल कुल 4,52,302 छात्रों को प्रथम श्रेणी, 524965 को द्वितीय और 380732 छात्रों को तृतीय श्रेणी मिली। बीएसईबी परीक्षा में बैठने वाले कुल 16,64,252 छात्रों (8,58,785 लड़कियां और 8,05,467 लड़के) में से 13,79,842 छात्र (6,99,549 लड़कियां और 6,80,293 लड़के) उत्तीर्ण हुए हैं।
बिहार बोर्ड मैट्रिक 10th रिजल्ट 2024 - Download Direct Link
. प्रथम स्थान प्राप्त करने वालों को 1 लाख रुपये,मेडल, लैपटॉप,
. सेकेंड टॉपर को 75 हजार रुपये,मेडल, लैपटॉप,
. थर्ड टॉपर को 50 हजार रुपये,मेडल, लैपटॉप,
Bihar Board 10th Result 2024: ये रही टॉपर लिस्ट
बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा में इस साल पूर्णिया से शिवांकर कुमार टॉपर रहे हैं। वहीं समस्तीपुर के आदर्श कुमार सेकेंड टॉपर बने हैं।
| रैंक | नाम | स्थान | मार्क्स |
| 1 | शिवांकर कुमार | पूर्णिया | 489 |
| 2 | आदर्श कुमार | समस्तीपुर | 488 |
| 3 | आदित्य कुमार | जमुई | 486 |
| 3 | सुमार कुमार पूर्वे | मधुबनी | 486 |
| 3 | पलक कुमारी | हस्सेपुर एकमा | 486 |
| 3 | सजिया परवीन | 486 | |
| 4 | अजीत कुमार | जहांनाबाद | 485 |
| 4 | राहुल कुमार | केवरा | 485 |
| 5 | हरे राम कुमार | चकन्द्रा | 484 |
| 5 | सेजल कुमारी | औरंगाबाद | 484 |
| 6 | सानिया कुमारी | खगड़िया | 483 |
| 6 | अनामिका कुमारी | लखीसराय | 483 |
| 6 | विक्की कुमार | जमुई | 483 |
| 6 | शालिनी कुमारी | मुंगेर | 483 |
| 6 | सौरभ कुमार | सुपौल | 483 |
| 6 | दीपिका कुमारी | सुपौल | 483 |
| 6 | सपना कुमारी | नवादीह | 483 |
| 6 | जोहेर अहमद | सिवान | 483 |
| 7 | प्रिया कुमारी | भोजपुर | 482 |
| 7 | सत्यम शिवांश | बक्सर | 482 |
| 7 | मुस्कान कुमारी | शिवहर | 482 |
| 7 | शिवम कुमार चौधरी | दरभंगा | 482 |
| 7 | सुमन कुमार | दरभंगा | 482 |
| 7 | फातिमा निसर | समस्तीपुर | 482 |

आज जारी टॉप 10 की सूची में 51 विद्यार्थियों ने स्थान प्राप्त किया है। प्रथम 05 स्थान पर 10 विद्यार्थी तथा रैंक 06 से 10 में 41 विद्यार्थी हैं। जिला स्कूल, पूर्णिया के शिवंकर कुमार (रोल कोड- 11001, रौल नं०- 2400123) ने कुल 489 अंक (97.80%) प्राप्त कर वार्षिक माध्यमिक परीक्षा, 2024 में पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
Bihar Board 10th Result 2024 : कितने विद्यार्थियों की आई फर्स्ट डिविजन
बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2024- इस साल कुल 4,52,302 छात्रों को प्रथम श्रेणी, 524965 को द्वितीय और 380732 छात्रों को तृतीय श्रेणी मिली। बीएसईबी परीक्षा में बैठने वाले कुल 16,64,252 छात्रों (8,58,785 लड़कियां और 8,05,467 लड़के) में से 13,79,842 छात्र (6,99,549 लड़कियां और 6,80,293 लड़के) उत्तीर्ण हुए हैं।
Bihar Board 10th Result: 10वीं में उत्तीर्ण छात्र
उत्तीर्ण छात्रों की संख्या निम्न प्रकार है:
इस वर्ष कुल 13,79,842 विद्यार्थी पास हुए हैं, जिनमें से कुल उत्तीर्ण छात्र 6,80,293 हैं और कुल उत्तीर्ण छात्राएं 6,99,549 हैं।
प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण
छात्र- 2,52,846
छात्राएं- 1,99,456
कुल- 4,52,302
द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण
छात्र- 2,52,121
छात्राएं- 2,27,844
कुल- 5,24,965
तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण
छात्र- 1,66,093
छात्राएं- 2,14,639
कुल- 3,80,732
बिहार बोर्ड 10वीं टॉपर को एक-एक लाख रुपये का इनाम मिलेगा। इसके अलावा एक लैपटॉप व एक किंडर ई-बुक रीडर दिया जाएगा। वहीं मेधा सूची में दूसरे स्थान प्राप्त करने वाले परीक्षार्थी को 75 हजार रुपये, एक लैपटॉप और एक किंडर ई-बुक रीडर और तीसरे स्थान प्राप्त करने वाले परीक्षार्थियों को 50 हजार रुपये के अलावा एक लैपटॉप और किंडर-ई-बुक रीडर दिया जाएगा।
जो स्टूडेंट्स एक या दो विषय में फेल होंगे, उन्हें मैट्रिक कंपार्टमेंटल परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन अप्रैल में लिए जाएंगे। जो छात्र मैट्रिक वार्षिक परीक्षा में सारे विषयों में शामिल नहीं हो पायें, वो विशेष परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। वहीं विशेष परीक्षा में वो छात्र शामिल होंगे, जिन्होंने रजिस्ट्रेशन तो करवाया है, लेकिन परीक्षा फॉर्म नहीं भर पाये।
बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा 15 फरवरी से शुरू होकर से 23 फरवरी 2024 तक आयोजित की गई थी। बिहार बोर्ड मैट्रिक के विद्यार्थियों को पास होने के लिए हर विषय में कम से कम 30 फीसदी मार्क्स लाने आवश्यक हैं। इस बार बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में साढ़े 16 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। बिहार बोर्ड मैट्रिक टॉपर ( Bihar Board Matric Toppers 2024 ) छात्रों का साक्षात्कार कुछ दिन पहले ही पूरा कर लिया गया था।
5 स्टेप्स में चेक कर सकेंगे बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट:
- रिजल्ट घोषित होने के बाद वेबसाइट fastresult.in वेबसाइट और मोबाइल एप्प पर जाएं।
- होम पेज पर दिख रहे लिंक (10th) Exam 2024 Result लिंक पर क्लिक करें।
- अपने रोल नंबर/डेट ऑफ बर्थ आदि लॉगइन डिटेल्स भरकर सब्मिट बटन दबाएं।
- अब आपकी मोबाइल स्क्रीन या कम्प्यूटर स्क्रीन पर रिजल्ट होगा
- जिसे डाउनलोड कर लें और प्रिंटआउट कराकर रख लें।
Quiz
Get latest Exam Updates
