Bihar Board 10th Result अपडेट : रैंक के हिसाब से टॉपर्स को कितना मिलेगा कैश प्राइज; जानिए डिटेल्स
Bihar Board 10th Result अपडेट : रैंक के हिसाब से टॉपर्स को कितना मिलेगा कैश प्राइज; जानिए डिटेल्स
बिहार स्कूल शिक्षा बोर्ड (BSEB) कल कक्षा 10वीं का परिणाम 2022 जारी करेगा। बिहार बोर्ड कक्षा 10 का परिणाम एक बार घोषित होने के बाद, www.fastresult. in वेबसाइट और Mobile APP पर उपलब्ध होगा, यहां डायरेक्ट लिंक दिया जाएगा। छात्रों को बीएसईबी 10वीं के एडमिट कार्ड 2022 में दिए गए अनुसार अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा।
वहीं रिजल्ट जारी होने साथ ही टॉपर्स की लिस्ट जारी की जाएगी। बिहार बोर्ड ने पहले ही घोषणा कर दी है कि टॉप-10 टॉपर्स को सरकार ओर से क्या- क्या प्राइज दिया जाएगा।
बता दें, बीएसईबी कक्षा 10वीं के परिणाम के टॉप 10 रैंक होल्डर्स को लैपटॉप और नकद पुरस्कार प्रदान करेगा। पहले टॉप 3 रैंक होल्डर्स को क्रमशः 1 लाख रुपये, 75,000 रुपये और 50,000 रुपये मिलेंगे और बाकी के बचे 4 से 10 तक की लिस्ट में शामिल प्रत्येक छात्र को 10,000 रुपये दिए जाएंगे। वहीं बिहार बोर्ड ने घोषणा करते हुए बताया कि परीक्षा का रिजल्ट कल दोपहर 1 बजे रिजल्ट जारी किया जाएगा।
| Bihar Board Class 11 & 12 Study Material | |
| BSEB Class 11 Books | BSEB Class 12 Books |
| BSEB Class 12 Previous Year Questions Paper | BSEB Class 12 Model Papers |
बता दें, बिहार बोर्ड रिजल्ट के बाद उत्तर पुस्तिकाओं की स्क्रूटनी की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। बोर्ड उन छात्रों के लिए स्पेशल और कंपार्टमेंट परीक्षा भी आयोजित करेगा जो अनुपस्थित थे और जो मुख्य परीक्षा में उत्तीर्ण नहीं हुए थे। जैसे ही रिजल्ट जारी होगा वेबसाइट्स क्रैश हो सकती है, ऐसे में छात्र अपना परिणाम Fastresult वेबसाइट पर देख सकेंगे।
BSEB Result Class 10th result : ऐसे करना है चेक
- बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए Fastresult वेबसाइट पर जाना होगा।
- होमपेज पर मैट्रिक रिजल्ट पोस्ट पर क्लिक करना होगा।
- रिजल्ट पोस्ट में डायरेक्ट लिंक दिया जाएगा
- लिंक पर क्लिक कर, मांगी गई डिटेल्स जैसे- रोल नंबर, जन्म तिथि जैसे विवरण भरकर सबमिट कर दें।
- रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।


Quiz
Get latest Exam Updates
