Self Studies

Bihar Board 12th Accountancy Viral Question 2025-26: 12 Feb Exam के लिए 100 Most Important Questions Answers

Bihar Board 12th Accountancy Viral Question 2025-26: 12 Feb Exam के लिए 100 Most Important Questions Answers

SHARING IS CARING

If our Website helped you a little, then kindly spread our voice using Social Networks. Spread our word to your readers, friends, teachers, students & all those close ones who deserve to know what you know now.

Self Studies Self Studies

बिहार बोर्ड 12वीं लेखाशास्त्र की परीक्षा 12 फरवरी 2026 को होने वाली है। यहाँ हमने BSEB Class 12 Accountancy के सबसे महत्वपूर्ण Viral Questions तैयार किए हैं जो इस बार की परीक्षा में आने की सबसे ज्यादा संभावना है।

👉 Amrita (AEEE) 2026 Applications Open - Apply Now

👉 VITEEE 2026 Applications Open - Apply Now

👉 LPU Applications Open - Apply Now

👉 Chandigarh University Admissions Open - Apply Now

👉 UPES Applications Open - Apply Now

👉 Bennett Applications Open - Apply Now

ये सभी प्रश्न बिहार बोर्ड के लेटेस्ट एग्जाम पैटर्न 2025-26 और पिछले सालों के बोर्ड पेपर्स को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं।

अगर आप Exam से पहले Quick Revision करना चाहते हैं तो ये Viral Questions आपकी तैयारी को पूरा करने में बहुत मदद करेंगे।

नीचे दिए गए Most Important Question Practice करें और 12 February के Exam में अच्छे Marks लाएँ!

👉 ये भी पढ़ें - Bihar Board 12th Accountancy Model Paper 2025-26

Bihar Board 12th Accountancy Viral Question 2025-26 Part-1

प्रश्न 1.
बकाया चन्दा है
(a) आय
(b) सम्पत्ति
(c) ‘a’ तथा ‘b’ दोनों
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर:
(b) सम्पत्ति

प्रश्न 2.
पुरस्कार कोष से सम्बन्धित आय एवं व्यय को दिखाया जाता है
(a) आय एवं व्यय खाते में
(b) आर्थिक चिट्ठे के सम्पत्ति पक्ष में
(c) चिट्ठे के दायित्व पक्ष में
(d) रोकड़ खाता में
उत्तर:
(a) आय एवं व्यय खाते में

प्रश्न 3.
लाभ न कमाने वाली संस्था का मुख्य उद्देश्य होता है
(a) लाभ कमाना
(b) समाज की सेवा करना
(c) लाभ कमाना एवं समाज की सेवा करना
(d) उपरोक्त सभी
उत्तर:
(b) समाज की सेवा करना

प्रश्न 4.
कौन-सा क्रम सही एवं उचित है?
(a) रोकड़ बही, प्राप्ति एवं भुगतान खाता, आय-व्यय खाता तथा चिट्ठा
(b) प्राप्ति एवं भुगतान खाता, रोकड़ बही, आय-व्यय खाता एवं चिट्ठा
(c) आय-व्यय खाता, प्राप्ति एवं भुगतान खाता, रोकड़ बही तथा चिट्ठा
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर:
(a) रोकड़ बही, प्राप्ति एवं भुगतान खाता, आय-व्यय खाता तथा चिट्ठा

प्रश्न 5.
निम्नांकित कथनों में कौन सही है ?
(a) रोकड़ बही तथा प्राप्ति एवम् भुगतान खाता में कोई अन्तर नहीं है
(b) प्राप्ति एवम् भुगतान खाता रोकड़ बही के बाद तैयार किया जाता है
(c) प्राप्ति एवम् भुगतान खाता गैर व्यापारिक संस्था तैयार करती है। जबकि रोकड़ बही व्यापारिक संस्थान द्वारा रखी जाती है।
(d) प्राप्ति एवं भुगतान खाता रोकड़ बही से पहले तैयार किया जाता है
उत्तर:
(c) प्राप्ति एवम् भुगतान खाता गैर व्यापारिक संस्था तैयार करती है। जबकि रोकड़ बही व्यापारिक संस्थान द्वारा रखी जाती है।

प्रश्न 6.
जब आहरण का समय न दिया हो तो आहरण.पर ब्याज लगाया जाता है
(a) 6% महीने के लिये
(b) 6 महीने के लिये
(c) 5% महीने के लिये
(d) 12 महीने के लिये
उत्तर:
(d) 12 महीने के लिये

प्रश्न 7.
निम्न में से कौन लाभ न कमाने वाली संस्था नहीं है?
(a) महाविद्यालय
(b) खेलकूद क्लब
(c) मारुति उद्योग
(d) हॉस्पीटल
उत्तर:
(c) मारुति उद्योग

प्रश्न 8.
प्राप्ति एवं भुगतान खाता सामान्यतया दर्शाता है
(a) आधिक्य
(b) पूँजीकोष
(c) डेबिट शेष
(d) क्रेडिट शेष
उत्तर:
(c) डेबिट शेष

प्रश्न 9.
लाभ न कमाने वाली संस्थाओं में व्यय की आय पर अधिकता को कहा जाता है
(a) हानि
(b) लाभ
(c) कमी/घाटा
(d) अधिशेष
उत्तर:
(c) कमी/घाटा

प्रश्न 10.
साझेदारों के चालू खाते तब खोले जाते हैं जबकि उनके पूँजी खाते होते हैं
(a) स्थिर
(b) परिवर्तनशील
(c) दोनों
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर:
(a) स्थिर

👉 ये भी पढ़ें - Bihar Board Class 12 Study Material

Bihar Board Class 12 Study Material
BSEB Class 12 Books Bihar Board Class 12 Objective Questions
BSEB Class 12 Previous Year Questions Paper BSEB Class 12 Model Papers
BSEB Class 12 Syllabus  

प्रश्न 11.
फर्म के लिए साझेदार के आहरण पर ब्याज है
(a) व्यय
(b) आय
(c) हानि
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर:
(b) आय

प्रश्न 12.
पुनर्मूल्यांकन खाता या लाभ-हानि समायोजन खाता है
(a) व्यक्तिगत खाता
(b) वास्तविक खाता
(c) नाममात्र खाता
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर:
(c) नाममात्र खाता

प्रश्न 13.
पुनर्मूल्यांकन खाते का शेष पुराने साझेदारों के पूँजी खातों में हस्तांतरित किया जाता है
(a) पुराने लाभ-हानि अनुपात में
(b) नए लाभ-हानि अनुपात में
(c) समान अनुपात में
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर:
(a) पुराने लाभ-हानि अनुपात में

प्रश्न 14.
साझेदारी फर्म के पुनर्गठन पर सम्पत्तियों के मूल्य में वृद्धि का परिणाम
(a) वर्तमान साझेदारों को लाभ
(b) वर्तमान साझेदारों को हानि
(c) वर्तमान साझेदारों को न लाभ न हानि
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर:
(a) वर्तमान साझेदारों को लाभ

प्रश्न 15.
अधिलाभ का अर्थ है
(a) कुल लाभ/वर्षों की संख्या
(b) औसत लाभ – सामान्य लाभ:
(c) भारित लाभ/भारों की संख्या
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर:
(b) औसत लाभ – सामान्य लाभ:

प्रश्न 16.
ख्याति के मूल्यांकन के लिए भारित औसत लाभ विधि का प्रयोग तब किया जाता है जबकि
(a) लाभ असमान हो
(b) लाभ की वृद्धिमान प्रवृति हो
(c) लाभ की ह्रासमान प्रवृति हो
(d) (b) या (c) कोई
उत्तर:
(d) (b) या (c) कोई

प्रश्न 17.
सचिव को मानदेय का भुगतान है
(a) पूँजीगत व्यय
(b) आयगत व्यय
(c) नगद व्यय
(d) कोई नहीं
उत्तर:
(b) आयगत व्यय

प्रश्न 18.
निम्न में से कौन आय नहीं है?
(a) चन्दा
(b) दान
(c) टिकट की बिक्री
(d) एण्डोमेंट फण्ड
उत्तर:
(b) दान

प्रश्न 19.
कौन साझेदारी की विशेषता नहीं है?
(a) समझौता
(b) लाभ-विभाजन
(c) सीमित दायित्व
(d) दो या दो से अधिक व्यक्ति
उत्तर:
(d) दो या दो से अधिक व्यक्ति

प्रश्न 20.
निम्न में कौन-सा लाभ का नियोजन है?
(a) ऋण पर ब्याज
(b) पूँजी पर ब्याज
(c) वेतन
(d) किराया
उत्तर:
(b) पूँजी पर ब्याज

प्रश्न 21.
साझेदारों का चालू खाता हमेशा होगा
(a) नाम शेष
(b) जमा शेष
(c) दोनों
(d) कोई नहीं
उत्तर:
(c) दोनों

प्रश्न 22.
आदर्श ऋण-समता अनुपात है
(a) 1 : 1
(b) 1 : 2
(c) 2 : 1
(d) 3 : 4
उत्तर:
(c) 2 : 1

प्रश्न 23.
आदर्श चालू अनुपात है
(a) 2 : 1
(b) 1 : 2
(c) 3 : 2
(d) 3 : 4
उत्तर:
(a) 2 : 1

प्रश्न 24.
ऋणपत्र भाग होता है
(a) अंश पूँजी का
(b) ऋण का
(c) स्वामित्व पूँजी का
(d) लेनदार का
उत्तर:
(d) लेनदार का

प्रश्न 25.
अंशधारियों के लिए लाभांश है
(a) कर देय राशि
(b) कर मुक्त राशि
(c) ब्याज
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर:
(d) इनमें से कोई नहीं

प्रश्न 26.
मृतक साझेदार के निष्पादक को साझेदार की मृत्यु तिथि से देय राशि पर ब्याज दिया जाएगा
(a) 5% वार्षिक
(b) 6% वार्षिक
(c) 7% वार्षिक
(d) 8% वार्षिक
उत्तर:
(b) 6% वार्षिक

प्रश्न 27.
गैर-व्यापारिक संस्थाओं के अधिकांश लेन-देन होते हैं
(a) नकद
(b) उधार
(c) दोनों
(d) मौखिक
उत्तर:
(a) नकद

प्रश्न 28.
गैर-व्यापारिक संगठनों के आजीवन सदस्य शुल्क हैं
(a) पूँजीगत प्राप्ति
(b) आयगत प्राप्ति
(c) दोनों
(d) कोई नहीं
उत्तर:
(a) पूँजीगत प्राप्ति

प्रश्न 29.
गैर-व्यापारिक संस्थाओं में देयताओं पर परिसंपत्तियों के आधिक्य को कहते हैं
(a) पूँजी निधि
(b) पूँजी
(c) लाभ
(d) कोई नहीं
उत्तर:
(a) पूँजी निधि

प्रश्न 30.
साझेदार का दायित्व है
(a) सीमित
(b) असीमित
(c) पूँजी तक सीमित
(d) कोई नहीं
उत्तर:
(b) असीमित

प्रश्न 31.
स्थायी संपतियों के मूल्य में कमी कहलाती है
(a) ह्रास
(b) हानि
(c) लाभ
(d) व्यय
उत्तर:
(a) ह्रास

प्रश्न 32.
दायित्वों में कमी है
(a) लाभ
(b) हानि
(c) प्राप्ति
(d) व्यय
उत्तर:
(c) प्राप्ति

प्रश्न 33.
ख्याति है
(a) अदृश्य संपत्ति
(b) स्थायी संपत्ति
(c) दोनों
(d) कोई नहीं
उत्तर:
(c) दोनों

प्रश्न 34.
चालू खाता है
(a) व्यक्तिगत खाता
(b) वास्तविक खाता
(c) नाममात्र खाता
(d) कोई नहीं
उत्तर:
(a) व्यक्तिगत खाता

प्रश्न 35.
साझेदारी संलेख की अनुपस्थिति में ऋण पर ब्याज दिया जाता है
(a) 6%
(b) 8%
(c) 9%
(d) 12%
उत्तर:
(a) 6%

प्रश्न 36.
बैंकिंग व्यवसाय करने वाले साझेदारी फर्म के सदस्यों की अधिकतम संख्या है
(a) 20
(b) 15
(c) 10
(d) कोई नहीं
उत्तर:
(c) 10

प्रश्न 37.
आय-व्यय खाते में लिखे जाते हैं
(a) केवल आयगत प्रकृति
(b) केवल पूँजीगत प्रकृति
(c) दोनों
(d) कोई नहीं
उत्तर:
(a) केवल आयगत प्रकृति

प्रश्न 38.
प्राप्ति और भुगतान खाता है
(a) व्यक्तिगत खाता
(b) वास्तविक खाता
(c) नाममात्र खाता
(d) कोई नहीं
उत्तर:
(b) वास्तविक खाता

प्रश्न 39.
‘A’, ‘B’ और ‘C’ तीन साझेदार हैं जो लाभ व हानियों को 4 : 3 : 2 के अनुपात में बाँटते है। ‘D’ को 1/10 भाग के लिये प्रवेश किया जाता है, नया अनुपात होगा
(a) 10 : 7 : 7 : 4
(b) 5 : 3 : 2 : 1
(c) 4 : 3 : 2 : 1
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर:
(c) 4 : 3 : 2 : 1

प्रश्न 40.
कार्य निष्पादक को साझेदार की मृत्यु तिथि से देय राशि पर किस दर से ब्याज चुकाया जायेगा
(a) 4%
(b) 5%
(c) 6%
(d) 7%
उत्तर:
(c) 6%

प्रश्न 41.
साझेदारों द्वारा फर्म का ऐच्छिक समापन किया जा सकता है
(a) बहुमत के आधार पर
(b) 3/4 सदस्यों के निर्णय पर
(c) 1/2 सदस्यों के निर्णय पर
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर:
(a) बहुमत के आधार पर

प्रश्न 42.
जब गैर अभिलेखित दायित्वों का भुगतान किया जाता है तो दर्शायेंगे
(a) वसूली खाते के नाम पक्ष में
(b) बैंक खाते के नाम पक्ष में
(c) वसूली खाते के जमा पक्ष में
(d) बैंक खाते के जमा पक्ष में
उत्तर:
(a) वसूली खाते के नाम पक्ष में

प्रश्न 43.
कम्पनी के स्वामी कौन होते हैं ?
(a) समता अंशधारी
(b) पूर्वाधिकार अंशधारी
(c) ऋणपत्र धारी
(d) a एवं b दोनों
उत्तर:
(a) समता अंशधारी

प्रश्न 44.
अंशों के हरण के परिणाम स्वरूप घट जाती है
(a) चुकता पूँजी
(b) अधिकृत पूँजी
(c) स्थायी सम्पत्ति
(d) आरक्षित पूँजी
उत्तर:
(d) आरक्षित पूँजी

प्रश्न 45.
अपने ऋणपत्रों के रद्द करने पर हुये लाभ का हस्तांतरण होगा
(a) लाभ-हानि खाता
(b) लाभ-हानि नियोजन खाता
(c) सामान्य संचय खाता
(d) पूँजी संचय खाता
उत्तर:
(d) पूँजी संचय खाता

प्रश्न 46.
गैर-व्यापारिक संख्याओं में देयताओं पर परिसंपत्तियों के आधिक्य को कहते हैं
(a) पूँजी निधि
(b) पूँजी
(c) लाभ
(d) कोई नहीं
उत्तर:
(a) पूँजी निधि

Bihar Board 12th Accountancy Viral Question 2025-26 Part-2

प्रश्न 1.
व्यय पर आय की अधिकता को कहा जाता है
(a) अधिशेष
(b) कमी
(c) लाभ
(d) कोई नहीं
उत्तर:
(a) अधिशेष

प्रश्न 2.
निम्न में से कौन-सा पूँजीगत प्राप्ति है
(a) दान
(b) आजीवन सदस्यता शुल्क
(c) चंदा
(d) विनियोगों पर ब्याज
उत्तर:
(b) आजीवन सदस्यता शुल्क

प्रश्न 3.
एक सामान्य साझेदारी में साझेदारों की अधिकतम संख्या है
(a) 20
(b) 10
(c) 15
(d) 5
उत्तर:
(a) 20

प्रश्न 4.
निम्न में से कौन अलाभकारी संगठन नहीं है ?
(a) महाविद्यालय
(b) सार्वजनिक कंपनी
(c) अस्पताल
(d) पुस्तकालय
उत्तर:
(b) सार्वजनिक कंपनी

प्रश्न 5.
त्याग का अनुपात निकालना पड़ता है
(a) साझेदार की मृत्यु पर
(b) साझेदार के प्रवेश पर
(c) साझेदार के अवकाश ग्रहण पर
(d) साझेदारी के पुनर्गठन पर
उत्तर:
(b) साझेदार के प्रवेश पर

प्रश्न 6.
पुनर्मूल्यांकन पर लाभ या हानि के वहन को कहते हैं
(a) पुराने साझेदारगण
(b) नए साझेदारगण
(c) सभी साझेदारगण
(d) अंशधारी
उत्तर:
(a) पुराने साझेदारगण

प्रश्न 7.
साझेदारी अधिनियम प्रावधान करता है कि अवकाश ग्रहण करने वाले साझेदार द्वारा छोड़े गए उसके पूँजी शेष पर किस दर पर ब्याज मिलना चाहिए, वह है
(a) 5%
(b) 6%
(c) बैंक दर
(d) 9%
उत्तर:
(b) 6%

प्रश्न 8.
मृतक साझेदार के निष्पादक को साझेदार की मृत्यु तिथि से देय राशि पर ब्याज दिया जाएगा
(a) 5%
(b) 6%
(c) 7%
(d) 8%
उत्तर:
(b) 6%

प्रश्न 9.
फर्म के विघटन पर बैंक अधिविकर्ष को हस्तांतरित किया जाता है
(a) रोकड़ खाते में
(b) बैंक खाते में
(c) वसूली खाते में
(d) साझेदार के पूँजी खाते में
उत्तर:
(c) वसूली खाते में

प्रश्न 10.
फर्म विघटन के समय साझेदारों के पूँजी खाता की क्रेडिट बाकी के भुगतान किया जाता है
(a) साझेदारों को
(b) फर्म को
(c) पत्नी को
(d) कोई नहीं
उत्तर:
(a) साझेदारों को

प्रश्न 11.
वसूली खाता है
(a) व्यक्तिगत खाता
(b) नाममात्र खाता
(c) वास्तविक खाता
(d) कोई नहीं
उत्तर:
(b) नाममात्र खाता

प्रश्न 12.
वसूली खाता के लाभ/हानि का बँटवारा साझेदारों के मध्य होता है
(a) लाभ विभाजन अनुपात में
(b) पूँजी अनुपात में
(c) वसूली खातों में
(d) कोई नहीं
उत्तर:
(a) लाभ विभाजन अनुपात में

प्रश्न 13.
फर्म के समापन पर होने वाले व्यय को कहते हैं
(a) वसूली व्यय
(b) कानूनी व्यय
(c) हानिगत व्यय
(d) कोई नहीं
उत्तर:
(a) वसूली व्यय

प्रश्न 14.
साझेदारों द्वारा फर्म का ऐच्छिक समापन किया जा सकता है
(a) बहुमत के आधार पर
(b) 3/4 सदस्यों के निर्णय पर
(c) 1/3 सदस्यों के निर्णय पर
(d) कोई नहीं
उत्तर:
(a) बहुमत के आधार पर

प्रश्न 15.
साझेदारों के आहरणों पर ब्याज कम किया जाता है
(a) साझेदारों के पूँजी खाता में
(b) लाभ-हानि खाता में
(c) आहरण खाता में
(d) कोई नहीं
उत्तर:
(a) साझेदारों के पूँजी खाता में

प्रश्न 16.
फर्म के विघटन पर साझेदार के ऋण खाते को हस्तांतरित करेंगे
(a) वसूली खातों में
(b) साझेदार के ऋण खाते में
(c) साझेदार के चालू खाते में
(d) कोई नहीं
उत्तर:
(d) कोई नहीं

प्रश्न 17.
साझेदारों के आहरणों पर ब्याज व्यय किया जाता है
(a) साझेदारों के पूँजी खाता
(b) लाभ-हानि खाता
(c) आहरण खाता
(d) कोई नहीं
उत्तर:
(a) साझेदारों के पूँजी खाता

प्रश्न 18.
आर्थिक चिट्ठे में दिखाए गए रोकड़ शेष को समापन के समय दिखाते
(a) वसूली खाता में
(b) रोकड़ खाता में
(c) पूँजी खाता में
(d) लाभ-हानि खाता में
उत्तर:
(b) रोकड़ खाता में

प्रश्न 19.
संयुक्त पूँजी कंपनी है
(a) वैधानिक कृत्रिम व्यक्ति
(b) प्राकृतिक व्यक्ति
(c) सामान्य व्यक्ति
(d) गैर निवासी भारतीय
उत्तर:
(a) वैधानिक कृत्रिम व्यक्ति

प्रश्न 20.
अंश आबंटन खाता है
(a) व्यक्तिगत खाता
(b) वास्तविक खाता
(c) नाममात्र खाता
(d) लाभ-हानि खाता
उत्तर:
(a) व्यक्तिगत खाता

प्रश्न 21.
एक नयी कंपनी अपने अंश का निर्गमन नहीं कर सकती है
(a) सममूल्य पर
(b) कटौती पर
(c) प्रीमियम पर
(d) कोई नहीं
उत्तर:
(b) कटौती पर

प्रश्न 22.
सेबी द्वारा अधिकृत पूरे निर्गमन के विरुद्ध न्यूनतम अभिदान है
(a) 95%
(b) 90%
(c) 5%
(d) कोई नहीं
उत्तर:
(b) 90%

प्रश्न 23.
अंशों के प्रीमियम की अधिकतम सीमा है :
(a) 10%
(b) 20%
(c) 5%
(d) कोई सीमा नहीं
उत्तर:
(d) कोई सीमा नहीं

प्रश्न 24.
समता अंशधारी होते हैं
(a) कंपनी के ग्राहक
(b) कंपनी के स्वामी
(c) कंपनी के लेनदार
(d) बैंकर
उत्तर:
(b) कंपनी के स्वामी

प्रश्न 25.
ऋणपत्रधारी हैं
(a) कंपनी के स्वामी
(b) कंपनी के लेनदार
(c) कंपनी के ग्राहक
(d) बैंकर
उत्तर:
(b) कंपनी के लेनदार

प्रश्न 26.
चालू सम्पत्ति नहीं है
(a) स्टॉक
(b) देनदार
(c) कार
(d) सभी
उत्तर:
(c) कार

प्रश्न 27.
निम्न में से कौन संचालन व्यय नहीं है ?
(a) विज्ञापन
(b) वेतन
(c) कर की बिक्री पर हानि
(d) वितरण
उत्तर:
(c) कर की बिक्री पर हानि

प्रश्न 28.
चालू दायित्व में सम्मिलित नहीं है
(a) अदत्त व्यय
(b) देय विपत्र
(c) विविध लेनदार
(d) ऋणपत्र
उत्तर:
(d) ऋणपत्र

प्रश्न 29.
रोकड़ प्रवाह विवरण तैयार किया जाता है
(a) आर्थिक चिट्ठा से
(b) लाभ-हानि खाते से
(c) अतिरिक्त सूचनाओं से
(d) उपर्युक्त सभी
उत्तर:
(d) उपर्युक्त सभी

प्रश्न 30.
नकद बिक्री है
(a) परिचालन क्रियाएँ
(b) विनियोजन क्रियाएँ
(c) वित्तीय क्रियाएँ
(d) कोई नहीं
उत्तर:
(a) परिचालन क्रियाएँ

प्रश्न 31.
निम्न में से कौन-सा रोकड़ बहिर्वाह नहीं है ?
(a) देनदारों में वृद्धि
(b) स्टॉक में वृद्धि
(c) लेनदारों में वृद्धि
(d) पूर्वदत व्ययों में वृद्धि
उत्तर:
(c) लेनदारों में वृद्धि

प्रश्न 32.
रोकड़ समतुल्य में सम्मिलित है
(a) ट्रेजरी विपत्र
(b) प्राप्य विपत्र
(c) अल्पकालीन बैंक जमा
(d) उपर्युक्त सभी
उत्तर:
(d) उपर्युक्त सभी

प्रश्न 33.
रोकड़ प्रवाह विवरण संबंधित है
(a) लेखांकन मानक-3 से
(b) लेखांकन मानक-6 से
(c) लेखांकन मानक-9 से
(d) लेखांकन मानक-12 से
उत्तर:
(a) लेखांकन मानक-3 से

प्रश्न 34.
एक गैर व्यापारिक संस्था के लिए मानदेय का भुगतान है
(a) पूँजीगत व्यय
(b) आयगत व्यय
(c) आय
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर:
(b) आयगत व्यय

प्रश्न 35.
एक क्लब द्वारा प्राप्त आजीवन सदस्यता शुल्क को दिखाया जाता है
(a) आय-व्यय खाते में
(b) आर्थिक चिट्ठा में
(c) प्राप्ति और भुगतान खाते में
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर:
(b) आर्थिक चिट्ठा में

प्रश्न 36.
फर्म के लिए, साझेदार के आहरण पर ब्याज है
(a) व्यय
(b) आय
(c) हानि
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर:
(b) आय

प्रश्न 37.
उतरती-चढ़ती (fluctuating) विधि में साझेदार की पूँजी पर ब्याज नाम लिखा जाता है
(a) साझेदारों के पूँजी खाते में
(b) लाभ-हानि खाता में
(c) ब्याज खाते में
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर:
(a) साझेदारों के पूँजी खाते में

प्रश्न 38.
पुनर्मूल्यांकन खाते का शेष पुराने साझेदारों के पूँजी खातों में हस्तांतरित किया जाता है
(a) पुराने लाभ-हानि अनुपात में
(b) नये लाभ-हानि अनुपात में
(c) समान अनुपात में
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर:
(a) पुराने लाभ-हानि अनुपात में

प्रश्न 39.
जब नया साझेदार ख्याति की रकम के लिए नकद देता है, तो फर्म की बहियों में उस रकम को डेबिट करना चाहिए
(a) ख्याति खाता में
(b) रोकड़ खाता में
(c) नए साझेदार के पूँजी खाता में
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर:
(b) रोकड़ खाता में

प्रश्न 40.
रोहित और रोहित 3:2 के अनुपात में लाभ बाँटते हैं। रोहिणी को साझेदार के रूप में अंश दिया गया था जो 15 भाग पाते हैं। यदि रोहिणी 320 रोहित से ले और रोहन से 120 ले तो नया लाभ विभाजन अनुपात होगा
(a) 9 : 7 : 4
(b) 8 : 8 : 4
(c) 6 : 10 : 4
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर:
(c) 6 : 10 : 4

प्रश्न 41.
स्थायी सम्पत्तियों के मूल्य में कमी कहलाती है
(a) ह्रास
(b) हानि
(c) लाभ
(d) व्यय
उत्तर:
(a) ह्रास

प्रश्न 42.
एक नये साझेदार के प्रवेश पर, सम्पत्तियों के मूल्य में कमी को डेबिट किया जाता है
(a) लाभ-हानि समायोजन खाता में
(b) सम्पत्ति खाता में
(c) पुराने साझेदारों के पूँजी खाते में
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर:
(a) लाभ-हानि समायोजन खाता में

प्रश्न 43.
एक साझेदार की मृत्यु की दशा में, संचित लाभ व हानियाँ साझेदारों द्वारा बाँटी जाती हैं उनके
(a) पुराने लाभ-हानि विभाजन अनुपात में
(b) नये लाभ-हानि विभाजन अनुपात में
(c) पूँजी अनुपात में
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर:
(b) नये लाभ-हानि विभाजन अनुपात में

प्रश्न 44.
फर्म के विघटन पर बैंक अधिविकर्ष को हस्तांतरित करेंगे
(a) बैंक खाते में
(b) वसूली खाते में
(c) साझेदारों के पूँजी खाते में
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर:
(b) वसूली खाते में

प्रश्न 45.
कम्पनी अधिनियम के प्रावधानों के अंतर्गत एक कम्पनी निर्गमित कर सकती है
(a) केवल समता अंश
(b) समता अंश और पूर्वाधिकार अंश
(c) केवल पूर्वाधिकार अंश
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर:
(b) समता अंश और पूर्वाधिकार अंश

प्रश्न 46.
अंश पूँजी की वास्तविक राशि है
(a) अधिकृत पूँजी
(b) निर्गमित पूँजी
(c) अभिदत्त पूँजी
(d) चुकता पूँजी
उत्तर:
(d) चुकता पूँजी

👉 ये भी पढ़ें - Bihar Board Class 12 Study Material

Bihar Board Class 12 Study Material
BSEB Class 12 Books Bihar Board Class 12 Objective Questions
BSEB Class 12 Previous Year Questions Paper BSEB Class 12 Model Papers
BSEB Class 12 Syllabus  
Self Studies Home Quiz Quiz Self Studies Short News Self Studies Web Story
Self Studies Get latest Exam Updates
& Study Material Alerts!
No, Thanks
Self Studies
Click on Allow to receive notifications
Allow Notification
Self Studies
Self Studies Self Studies
To enable notifications follow this 2 steps:
  • First Click on Secure Icon Self Studies
  • Second click on the toggle icon
Allow Notification
Get latest Exam Updates & FREE Study Material Alerts!
Self Studies ×
Open Now