Self Studies

बिहार बोर्ड 12वी रसायन विज्ञान परीक्षा 2023 : महत्वपूर्ण VVI लघु उत्तरीय  प्रश्‍न उत्तर के साथ

बिहार बोर्ड 12वी रसायन विज्ञान परीक्षा 2023 : महत्वपूर्ण VVI लघु उत्तरीय  प्रश्‍न उत्तर के साथ

SHARING IS CARING

If our Website helped you a little, then kindly spread our voice using Social Networks. Spread our word to your readers, friends, teachers, students & all those close ones who deserve to know what you know now.

Self Studies Self Studies

बिहार बोर्ड 12वी रसायन विज्ञान परीक्षा 2023 : महत्वपूर्ण VVI लघु उत्तरीय  प्रश्‍न उत्तर के साथ

आपको यहां पर इंटरमीडिएट (12th ) बोर्ड परीक्षा के लिए रसायन विज्ञान - Chemistry महत्वपूर्ण लघु उत्तरीय प्रश्‍न उत्तर के साथ (Shorts Question with Solution)  दिये गये है।

रटलो ये प्रश्न,अब आपकी परीक्षा में कुछ ही घंटे बचे है I जिससे  रसायन विज्ञान - Chemistry के पेपर की तैयारी कर सकते हैं और अच्छे मार्क्स ला सकते है I आप नीचे दिए गए रसायन विज्ञान - Chemistry  के महत्वपूर्ण प्रश्न को अच्छी तरह से पढ़ सकते है।

 👉 Organic Chemistry Top 10 VVI Subjective Question - Download PDF

 👉 Organic Chemistry लघु एवं दीर्घ उत्तरीय प्रश्‍न उत्तर के साथ - Download PDF

 👇 VVI लघु उत्तरीय प्रश्‍न उत्तर के साथ  👇

1. क्रिस्टल किसे कहते है ?

उत्तर- वैसा ठोस पदार्थ जिसका कोई निश्चित ज्यामीतिय आकृति हो तथा जिसे बराबर-बराबर भागो मे बाँटा जा सके, उसे क्रिस्टल कहते है।

2. ब्रेवेश जालक की संख्या कितनी होती है?

उत्तर- ब्रेवेश जालको की संख्या 14 होती है।

3. डोपिंग किसे कहते है ?

उत्तर- क्रिस्टल जालक मे अशुद्धियो को मिश्रित करने के प्रक्रिया को डोपिंग या अपमिश्रण कहते है।

4. त्रिज्या अनुपात क्या है?

उत्तर- धनायन और ऋणायन की त्रिज्याओ के अनुपात को त्रिज्या अनुपात या अर्द्धव्यास अनुपात कहते है।

5. शॉटकी दोष किसे कहते है?

उत्तर- जब क्रिस्टल जालक से समान संख्या मे धनायन और ऋणायन गायब हो जाते है, क्रिस्टल जालक मे उत्पन्न इस दोष को शॉटकी दोष कहते है। इसमे क्रिस्टल का घनत्व कम हो जाता है।

6. फ्रेंकेल दोष किसे कहते है?

उत्तर- जब क्रिस्टल जालक से एक आयन अपने स्थान से गायब होकर क्रिस्टल जालक मे ही फँस जाता हो, तो ऐसे दोष को फ्रेंकेल दोष कहते है। इसमे क्रिस्टल का घनत्व अप्रभावित रहता है ।

7. CsCl बनावट का संक्षिप्त विवरण दे।

उत्तर- सिजियम क्लोराइड में क्लोराइड आयन कोने पर होता है तथा सिजियम आयन केंद्र मे रहता है।

8. क्रिस्टल दोष क्या है?

उत्तर- क्रिस्टल जालक मे से किसि कण के गायब हो जाने या उसके क्रिस्टल के अंतराली स्थान मे चले जाने से क्रिस्टल मे अपूर्णता या दोष उत्पन्न हो जाता है, इसे की क्रिस्टल दोष कहते है।

9. बिंदु दोष क्या है?

उत्तर- एक क्रिस्टलीय पदार्थ मे एक बिंदु अथवा एक परमाणु के चारो ओर की आदर्श व्यवस्था मे अनियमितताएँ अथवा विचलन बिंदु दोष कहलाता

10. परासरणी दाब की परिभाषा लिखे ।

उत्तर- वैसा बाहरी दाब जो अर्द्धपारगम्य झिल्ली से होकर विलायक के विलयन मे होने वाले परासरण को रोकने के लिए लगाना पडता है।

11. राउल्ट के नियम को लिखे ।

उत्तर- वाष्प दाब का आपेक्षिक अवनमन विलेय के मोल प्रभाज के बराबर होता है। 

12. हेनरी का नियम लिखे।

उत्तर- किसी द्रव में किसी गैस की विलेयता गैस के दाब के सीधा समानुपाती होती है। P = kHX

13. किसी तरल मे अवाष्पशील विलेय मिला दिया जाय तो उसके वाष्प दाब में कमी आती है, क्यो ?

उत्तर- किसी तरल मे अवाष्पशील विलेय मिला दिया जाय तो उसके वाष्प दाब मे कमी आती है, क्योकि विलयन की सतह पर द्रव अणुओ की संख्या घट जाती है।

14. अणुसंख्य गुणधर्म क्या है?

उत्तर- विलयन का अणुसंख्य गुणधर्म वह है जो विलयन मे उपस्थित विलेय के कणो की संख्या पर निर्भर करता है न कि विलेय की प्रकृति पर ।

15. समुद्री जल को लवणहीन किस विधि से किया जाता है ?

उत्तर- उल्टा परासरण द्वारा समुद्री जल को लवणहीन किया जाता है।

16. क्वथनांक के उन्नयन से आप क्या समझते है ?

उत्तर- शुद्ध विलायक मे विलेय मिला देने से विलयन के क्वथनांक मे वृद्धि हो जाती है, इसे ही क्वथनांक का उन्नयन कहते है। अथवा विलयन के क्वथनांक और शुद्ध विलायक के क्वथनांक के अंतर को क्वथनांक का उन्नयन कहते है।

17. उल्टा परासरण क्या है?

उत्तर- वह प्रक्रिया जिसमे विलयन का विलायक अर्द्धपारगम्य झिल्ली को पार करके विलायक मे प्रवेश करने लगते है, तो उसे उल्टा परासरण कहते है।

18. आदर्श विलयन क्या है?

उत्तर- वैसा विलयन जो रॉवल के नियमो का पालन करता हो, उसे आदर्श विलयन कहते है। AVmix= 0, AHmk= 0

19. अनादर्श विलयन या वास्तविक विलयन क्या है ?

उत्तर- वैसा विलयन जो रॉवल के नियमो का पालन नही करता हो, उसे अनादर्श विलयन कहते है।

20. फैराडे के वैद्युत अपघटन के नियम को लिखे।

उत्तर- फैराडे ने वैद्युत अपघटन के संबंध मे दो नियम दिए-

प्रथम नियम - किसी भी इलेक्ट्रोड पर पदार्थ का एकत्रित अथवा मुक्त भार प्रवाहित किये जा रहे आवेश के समानुपाती होता है।

दूसरा नियम - जब श्रेणी मे जुड़े विभिन्न वैद्युत अपघट्यो मे समान वैद्युत की मात्रा प्रवाहित की जाए, तो विभिन्न इलेक्ट्रोडो पर एकत्रित पदार्थों का भार तुल्यांकी भारो के समानुपाती होता है ।

21. सेल स्थिरांक किसे कहते है?

उत्तर- इलेक्ट्रोडो के बीच की दूरी और उनके अनुप्रस्थ काट का क्षेत्रफल के अनुपात को सेल स्थिरांक कहते है। x = 𝑙/A

22. विद्युत रासायनीक तुल्यांक की परिभाषा लिखे।

उत्तर- किसी वैद्युत अपघट्य मे एक एम्पियर की धारा एक सेकेण्ड तक प्रवाहित करने पर पदार्थ एकत्रित भार को विद्युत रासायनिक तुल्यांक कहते है।

23. मानक इलेक्ट्रोड विभव किसे कहते है?

उत्तर- जब विलयन मे धातु आयन का सांद्रण 1M तथा ताप 298K हो तो निर्धारित विभव को मानक इलेक्ट्रोड विभव कहते है।

24. विशिष्ट चालकत्व किसे कहते है?

उत्तर- प्रतिरोधकता के व्युत्क्रम को विशिष्ट चालकत्व कहते है। इसे कप्पा k से सूचित करते है। इसका मात्रक ohm cm होता है। K = 1/p

25. मोलर चालकत्व किसे कहते है ?

उत्तर- विलयन के Vcm3 मे घुले किसी विलेय के एक मोल के चालकत्व को इसका मोलर चालकत्व कहते है। µ इसे से सूचित करते है । इसका मात्रक ohm-1 cm2 mol-1 होता है।

26. लवण सेतु क्या है? इसके क्या उपयोग है?

उत्तर- उलटा U आकार की एक ऐसी नली जो अलग-अलग रखे वैद्युत अपघट्य को जोडती है, उसे लवण सेतु कहते है।

इसका उपयोग - प्रत्येक अर्द्धसेल मे आयन की कमी को पूरा करना तथा विद्युत धारा प्रवाहित करना।

27. अभिक्रिया की कोटि किसे कहते है ?

उत्तर- वेग समीकरण में प्रयुक्त सांद्रण पदो के घातो के योगफल को अभिक्रिया की कोटि कहते है।

28. अभिक्रिया की अणुकता किसे कहते है?

उत्तर- किसी अभिक्रिया मे भाग लेनेवाले परमाणुओ या अणुओ की न्यूनतम संख्या को अभिक्रिया की अणुकता कहते हैं।

29. सक्रियण ऊर्जा किसे कहते है ?

उत्तर- सामान्य अणुओ को सक्रिय जटिल मे बदलने के लिए आवश्यक ऊर्जा को सक्रियण ऊर्जा कहते है।

30. भौतिक अधिशोषण किसे कहते है ?

उत्तर- जब ठोस के पृष्ठ पर अधिशोषित अणु वान् डर वाल्स बलो जैसे कमजोर बलो द्वारा चिपके रहते है, तो उसे भौतिक अधिशोषण कहते है।

31. रासायनिक अधिशोषण किसे कहते है ?

उत्तर- जब ठोस के पृष्ठ पर अधिशोषित अणु रासायनिक बंधन जैसे मजबूत बलो द्वारा जुडे रहते है, तो उसे रासायनिक अधिशोषण कहते है।

32. भौतिक अधिशोषण और रासायनिक अधिशोषण में अंतर लिखे।

उत्तर-

भौतिक अधिशोषण रासायनिक अधिशोषण
1. इसमे कमजोर बल लगे होते है।  1. जबकि इसमे मजबूत बंधन बल लगे होते है।
2. यह उत्क्रमणिय होता है 2. जबकि यह अनुत्क्रमणिय होता है।
3. यह बहुआण्विक स्तर बनाता है। 3.जबकि यह एक आण्विक स्तर बनाता है।
4. दाब बढाने पर अधिशोषण वृद्धि | वृद्धि का वेग कम होने लगता है। 4. जबकि दाव बढाने पर अधिशोषण का वेग बढ जाता है।

33. लायोफॉबिक सॉल तथा लायोफिलिक सॉल मे अंतर लिखे।

उत्तर - लायोफॉबिक सॉल तथा लायोफिलिक सॉल में निम्नलिखित अंतर है-

लायोफोबिक सॉल लायोफिलिक सॉल
1. इसका स्कंदन अनुत्क्रमणीय होता  1. जबकि इसका स्कंदन उत्क्रमणीय है। होता है।
2. ये अल्ट्रामाइक्रोस्कोप द्वारा आसानी से देखे जा सकते है। 2. जबकि ये अल्ट्रामाइक्रोस्कोप द्वारा भी आसानी से नही देखे जा सकते ।
3. इसकी श्यानता प्रायः परिक्षेपण माध्यम के बराबर होता है। 3 .जबकि इसकी श्यानता परिक्षेपण माध्यम से बहुत अधिक होता है।
4. ये टिंडल प्रभाव दिखाते है । 4.  जबकि ये टिंडल प्रभाव नही दिखाते
5. ये अस्थायी होते है। 5.  जबकि ये स्वतः स्थायी होते है।

34. टिंडल प्रभाव किसे कहते है?

उत्तर- जब किसी प्रकाशपुंज को कोलॉइडी विलयन से होकर गुजारते है तो कोलॉइडी विलयन के कण प्रकाश का प्रकीर्णन करते है, तो इस घटना को टिंडल प्रभाव कहते है ।

35. ब्राउनी गति किसे कहते है ?

उत्तर- कोलॉइडी विलयन के कण लगातार टेढे-मेढे पथ पर गति करते रहते है, इसी गति को ब्राउनी गति कहते है।

36. एंजाइम क्या है?

उत्तर- एंजाइम प्रोटीन के जटिल अणु है जो जीवित कोशिकाओ मे होनेवाली जैव-रासायनिक अभिक्रियाओ के लिए उत्प्रेरक का कार्य करते है।

Bihar Board Class 12 Study Material

Bihar Board Class 12 Study Material
BSEB Class 12 Books BSEB Class 12 Syllabus
BSEB Class 12 Previous Year Questions Paper BSEB Class 12 Model Papers
Self Studies Home Quiz Quiz Self Studies Short News Self Studies Web Story
Self Studies Get latest Exam Updates
& Study Material Alerts!
No, Thanks
Self Studies
Click on Allow to receive notifications
Allow Notification
Self Studies
Self Studies Self Studies
To enable notifications follow this 2 steps:
  • First Click on Secure Icon Self Studies
  • Second click on the toggle icon
Allow Notification
Get latest Exam Updates & FREE Study Material Alerts!
Self Studies ×
Open Now