बिहार बोर्ड 12वी भूगोल - Geography परीक्षा 2023 : VVI Top 10 लघु एवं दीर्घ उत्तरीय प्रश्न उत्तर के साथ ; ये प्रश्न हर साल पूछता है

SHARING IS CARING
If our Website helped you a little, then kindly spread our voice using Social Networks. Spread our word to your readers, friends, teachers, students & all those close ones who deserve to know what you know now.
बिहार बोर्ड 12वी भूगोल - Geography परीक्षा 2023 : VVI Top 10 लघु एवं दीर्घ उत्तरीय प्रश्न उत्तर के साथ ; ये प्रश्न हर साल पूछता है
आपको यहां पर इंटरमीडिएट (12th ) बोर्ड परीक्षा के लिए भूगोल - Geography महत्वपूर्ण लघु & दीर्घ उत्तरीय प्रश्न उत्तर के साथ (Shorts & Long Question with Solution) दिये गये है।
रटलो ये वायरल प्रश्न परीक्षा से पहले ,अब आपकी परीक्षा में कुछ ही घंटे बचे है I जिससे भूगोल - Geography के पेपर की तैयारी कर सकते हैं और अच्छे मार्क्स ला सकते है I आप नीचे दिए गए भूगोल - Geography के महत्वपूर्ण प्रश्न को अच्छी तरह से पढ़ सकते है।
👇 Shorts & Long Question 👇
1. जनसंख्या परिवर्तन के तीन निर्धारक घटक कौन कौन है?
उत्तर :- जनसंख्या परिवर्तन के तीन निर्धारक घटक इस प्रकार है:-
जन्म दर :- एक वर्ष में एक हजार के जनसंख्या पर जन्म लेने वाले बच्चे की संख्या
मृत्यु दर :- प्रति हजार जन्म लेने वाले बच्चे में एक वर्ष से पूर्व मरने वाले बच्चे की संख्या
प्रवास:- एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाना
2. परिवहन क्या है। इसके महत्व को लिखें।
उत्तर :- किसी वस्तु या सेवा को एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जान और लेकर आना वही परिवहन कहलाता है। परिवहन का हमारे जीवन में बड़ा महत्वपूर्ण स्थान है। क्योंकि इससे लोगों के बीच विश्व के देशों के बीच दूरियां कम हो गई है। आज हम बहुत कम समय में अधिक दूरी तय करने में सक्षम हो गए हैं। परिवहन ने मानव को ऊंचाई तक पहुंचा दिया है। लेकिन विश्व के विकसित देशों की तुलना में भारत में परिवहन के साधनों की कमी है। फिर भी इसका महत्व कम नहीं है।
कृषि के क्षेत्र में :- भारत में अधिकांश लोग जीविका के लिए कृषि पर निर्भर है आज भी लोग कुछ राज्यों जैसे पंजाब हरियाणा और पश्चिम उत्तर प्रदेश को छोड़कर परंपरागत तरीके हल बैल से खेती करते हैं लेकिन योजना कालमें सड़कों के निर्माण से मंडियों के साथ संपर्क बढ़ गया है अब कृषको में गतिशीलता आई है। इनके उत्पाद बाजार तक पहुंचाने लगे हैं। जिससे इनके उत्पादों को उचित मूल्य मिलना प्रारंभ हो गया है। तथा आज सभी प्रकार की वस्तुएं प्रत्येक बाजार में मिलना प्रारंभ हो गया है।
उद्योग के क्षेत्र में : परिवहन एवं परिवहन के साधनों के विकास के कारण औद्योगिकरण की प्रक्रिया में तेजी हुई है। इसका मूल्य कारण एक बाजार का दूसरा बाजार के साथ संपर्क एवं तीव्र गति से चलने वाले वाहनों का विकास हुआ।
3. जनसंख्या वृद्धि क्या है?
उत्तर :- एक निश्चित अवधि में जनसंख्या में जो बदलाव आता है उसे ही जनसंख्या वृद्धि कहते हैं।
4. कृषि कार्य को प्रभावित करने वाले प्रमुख कारकों का नाम लिखें।
उत्तर :- कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है क्योंकि यह ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार का एक बड़ा अवसर उपलब्ध करता है। कृषि कार्य को प्रभावित करने वाले प्रमुख कारण निम्न है।
(i) जलवायु विविधता (ii) बाजार की निकटता
(iii) पूंजी की उपलब्धता (iv) श्रम की उपलब्धता
(v) परिवहन के साधन (vi) भूमि का प्रकार
5. जनसंख्या संघटन से आप क्या समझते
उत्तर :- जनसंख्या का वह तत्व जिसे मापा जा सके। उसे ही जनसंख्या संघ आयु संरचना, व्यवसायिक संघटन, लिंगानुपात साक्षरता आदि। कहते हैं जैसे:- जन्म दर मृत्यु दर,
6. उपभोक्ता वस्तु का उदाहरण सहित व्याख्या करें?
उत्तर :- वह वस्तु जिसका हम अपने दैनिक जीवन में प्रयोग करते हैं वह उपभोक्ता वस्तु कहलाता है। जैसे ब्रेड, बिस्कुट, कपड़ा आदि
7. योजना आयोग का गठ कब किया गया इसके कार्यों को लिखें।
उत्तर :- योजना आयोग का गठन 15 मार्च 1950 को एक गैर-संवैधानिक संस्था के रूप में किया गया था। इसके पदेन अध्यक्ष प्रधानमंत्री होते हैं। इसका मुख्य कार्य पंचवर्षीय योजना का निर्माण करना है। इसके कार्य निम्न है।
1. आर्थिक विकास को बाधित करने वाले कारकों की पहचान करना
2. देश के संसाधनों का आकलन करना
3. योजनाओं की प्रगति का आवधिक मूल्यांकन करना
4. संसाधनों के प्रभावी उपयोग के लिए पंचवर्षीय योजनाओं का निर्माण करना है
8. नगर, महानगर एवं मेगानगर को परिभाषित करें।
उत्तर नगर, महानगर एवं मेगानगर को परिभाषित इस प्रकार किया गया है :-
नगर :- एक लाख से दस लाख नगरीय जनसंख्या वाले नगरीय केंद्र को नगर कहा जाता है।
महानगर :- दस लाख से पचास लाख की जनसंख्या वाले नगरों को महानगर कहते हैं जैसे मुंबई, दिल्ली, कोलकाता आदि
मेगानगर :- 50 लाख से अधिक जनसंख्या वाले नगर को मेगानगर कहा जाता है जैसे:- चेन्नई, हैदराबाद, बेंगलुरू, कोलकाता, मुंबई, दिल्ली आदि
9. प्रदूषण क्या है। इसके प्रमुख कारक कौन-कौन है।
उत्तर :- वायुमंडल में दूषित एवं हानिकारक पदार्थ के मिल जाने से जब वायुमंडल के विभिन्न घटकों की गुणवत्ता में कमी आ जाती है। तो उसे ही प्रदूषण कहते हैं। इसके प्रमुख रूप इस प्रकार है।
(i) वायु प्रदूषण (ii) मृदा प्रदूषण
(iii) जल प्रदूषण (iv) ध्वनि प्रदूषण
10. जमशेदपुर एवं पूणे शहर के महत्व को लिखें।
उत्तर :- जमशेदपुर झारखंड का एक औद्योगिक शहर है। जिसकी स्थापना महान उद्योगपति जमशेदजी टाटा द्वारा किया गया था। यह नगर लोहा और इस्पात उद्योग के लिए प्रसिद्ध है। वही पुणे सूती वस्त्र के लिए प्रसिद्ध है।
Bihar Board Class 12 Study Material
Bihar Board Class 12 Study Material | |
BSEB Class 12 Books | BSEB Class 12 Syllabus |
BSEB Class 12 Previous Year Questions Paper | BSEB Class 12 Model Papers |