Self Studies

Bihar Board 12th Result 2022 : लड़कियों में 82.39% और लड़कों में 78.04% स्टूडेंट्स पास हुए; जाने डिटेल्स

Bihar Board 12th Result 2022 : लड़कियों में 82.39% और लड़कों में 78.04% स्टूडेंट्स पास हुए; जाने डिटेल्स

SHARING IS CARING

If our Website helped you a little, then kindly spread our voice using Social Networks. Spread our word to your readers, friends, teachers, students & all those close ones who deserve to know what you know now.

Self Studies Self Studies

Bihar Board 12th Result 2022 : लड़कियों में 82.39% और लड़कों में 78.04% स्टूडेंट्स पास हुए; जाने डिटेल्स

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने  कक्षा 12वीं के परिणाम जारी कर दिए हैं। परिणाम की घोषणा शिक्षा मंत्री विजय चौधरी ने घोषित किए हैं। इस साल इस साल  80.15% छात्रों सफल हुए हैं। जो छात्र परीक्षा में शामिल हुए हैं वह Selfstudys वेबसाइट and Mobile APP पर अपना परिणाम देख सकते हैं।

आपको बता दें, इस साल आर्ट्स स्ट्रीम में 79.53 फीसदी, साइंस स्ट्रीम में 83.7 फीसदी और कॉमर्स स्ट्रीम में 90.38% फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं।

ऐसा रहा इस साल लड़कियों का प्रदर्शन

पिछले साल की तरह इस साल भी कक्षा 12वीं की परीक्षा में लड़कियों ने बाजी मार ली है। इस साल लड़कियों का पास प्रतिशत 82.39% हैं, वहीं लड़कों का पास प्रतिशत 78.04% है। पिछले साल की तुलना में इस साल लड़कों के पास प्रतिशत में बढ़ोतरी देखने को मिली। वहीं लड़के और लड़कियों का कुल पास प्रतिशत 80.15% है।

बता दें, पिछले साल यानी 2021 में लड़कियों का पास प्रतिशत 80.57 प्रतिशत था, जो कुल पास प्रतिशत में लड़कों की तुलना में बेहतर था, जिनका पास प्रतिशत 75.71 प्रतिशत था।

आर्ट्स स्ट्रीम

इस साल 12वीं की आर्ट्स स्ट्रीम की परीक्षा में 43,3565 छात्राएं परीक्षा में शामिल हुई थी, जिसमें से 35,2398 छात्राओं ने सफलता हासिल की है। बता दें, आर्ट्स स्ट्रीम में 81167 लड़कियां फेल हुई हैं। वहीं 26,3521 लड़के परीक्षा में शामिल हुए थे जिसमें 20,2023 लड़के सफल हुए। वहीं 61498 लड़के फेल हो गए हैं। आर्ट्स स्ट्रीम में लड़कियों का पास प्रतिशत 81.28% और लड़कों का पास प्रतिशत 76.66% है।कुल पास प्रतिशत 79.53% है।

कॉमर्स स्ट्रीम

कॉमर्स स्ट्रीम में 20642 छात्राएं परीक्षा में शामिल हुई थी, जिसमें से 19402 छात्राओं ने सफलता हासिल की है। बता दें, कॉमर्स स्ट्रीम में 1240 लड़कियां फेल हुई हैं। वहीं 39995 लड़के परीक्षा में शामिल हुए थे जिसमें 35403 लड़के सफल हुए। वहीं 4592 लड़के फेल हो गए हैं। कॉमर्स स्ट्रीम में लड़कियों का पास प्रतिशत 93.99% और लड़कों का पास प्रतिशत 88.52% है।कुल पास प्रतिशत 90.38% है।

साइंस स्ट्रीम

साइंस स्ट्रीम में 187408 छात्राएं परीक्षा में शामिल हुई थी, जिसमें से 156864 छात्राओं ने सफलता हासिल की है। बता दें, साइंस स्ट्रीम में 30544 लड़कियां फेल हुई हैं। वहीं 380065 लड़के परीक्षा में शामिल हुए थे जिसमें 296039 लड़के सफल हुए। वहीं 84026 लड़के फेल हो गए हैं। साइंस स्ट्रीम में लड़कियों का पास प्रतिशत 83.70% और लड़कों का पास प्रतिशत 77.89% है। कुल पास प्रतिशत 79.81% है।

वोकेशनल स्ट्रीम

वोकेशनल स्ट्रीम में 214 छात्राएं परीक्षा में शामिल हुई थी, जिसमें से 153 छात्राओं ने सफलता हासिल की है। बता दें, वोकेशनल स्ट्रीम में 61 लड़कियां फेल हुई हैं। वहीं 339 लड़के परीक्षा में शामिल हुए थे जिसमें 2275 लड़के सफल हुए। वहीं 64 लड़के फेल हो गए हैं। वोकेशनल स्ट्रीम में लड़कियों का पास प्रतिशत 71.50% और लड़कों का पास प्रतिशत 81.12% है। कुल पास प्रतिशत 77.40% है।

बिहार बोर्ड Class 12 Result Latest Updates

Bihar Board 12th Arts Result 2022 : आर्टस स्ट्रीम में पास हुए 96.40 छात्र, संगम राज ने किया टॉप

Bihar Board 12th Science Result 2022 : साइंस स्ट्रीम में पास हुए 83.7% छात्र, सौरव कुमार ने किया टॉप

Bihar Board Topper List : बिहार बोर्ड 12 वीं का रिजल्ट जारी, यहां देखें साइंस, कॉमर्स व आर्ट्स के टॉपर्स पूरी लिस्ट

Bihar Board 12th Result 2022 : बिहार बोर्ड इंटर कंपार्टमेंट का नियम, किनकी आएगी कंपार्टमेंट; जाने डिटेल्स

Bihar Board 12th Result 2022 : बिहार बोर्ड इंटर टॉपरों को कितने रुपये का मिलता है इनाम; जाने डिटेल्स

Bihar Board 12th Result 2022 : बिहार बोर्ड ग्रेस मार्क्स के नियम के बारे में जाने डिटेल्स

 

Self Studies Home Quiz Quiz Self Studies Short News Self Studies Web Story
Self Studies Get latest Exam Updates
& Study Material Alerts!
No, Thanks
Self Studies
Click on Allow to receive notifications
Allow Notification
Self Studies
Self Studies Self Studies
To enable notifications follow this 2 steps:
  • First Click on Secure Icon Self Studies
  • Second click on the toggle icon
Allow Notification
Get latest Exam Updates & FREE Study Material Alerts!
Self Studies ×
Open Now