Bihar Board Class 10th Exam 2025: मैट्रिक वार्षिक परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तारीख बढ़ी, जानें नई डेडलाइन
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2025 के लिए फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब छात्र 9 अक्टूबर तक शुल्क जमा कर परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं। समिति ने यह भी स्पष्ट किया है कि जिन छात्रों के रजिस्ट्रेशन कार्ड पर मुद्रित घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर कर पोर्टल पर अपलोड नहीं किया गया, उनका एडमिट कार्ड जारी नहीं किया जाएगा। रजिस्ट्रेशन कार्ड को https://secondary.biharboardonline.com पर अपलोड किया जा चुका है।
समिति ने बताया कि पहले 11 से 27 सितंबर तक फॉर्म भरने की तिथि थी, लेकिन छात्रहित में इसे बढ़ाकर अब 28 सितंबर से 9 अक्टूबर तक कर दिया गया है। विद्यालय के प्रधान 6 अक्टूबर तक परीक्षा शुल्क जमा कर सकते हैं। यदि किसी कारणवश शुल्क जमा करने के बाद भी ऑनलाइन फॉर्म नहीं भरा जाता, तो 9 अक्टूबर तक ऑनलाइन फॉर्म भरने की अनुमति दी जाएगी।
इस प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की गलती से बचने के लिए छात्रों और उनके अभिभावकों से समय पर हस्ताक्षर कराकर फॉर्म जमा करने की अपील की गई है, ताकि उनका एडमिट कार्ड जारी हो सके और परीक्षा प्रक्रिया समय पर पूरी हो सके।
-
Bihar Board Class 10th Study Material
| Bihar Board Class 10th Study Material | |
| BSEB Class 10 Books | BSEB Class 10 Revision Notes |
| BSEB Class 10 Previous Year Questions Paper | BSEB Class 10 Model Papers |
Quiz
Get latest Exam Updates
