Bihar Board Result 2022 अपडेट : रिजल्ट आने से पहले बढ़ रहा है तनाव? इन आसान तरीकों से स्ट्रेस को करें दूर
Bihar Board Result 2022 अपडेट : रिजल्ट आने से पहले बढ़ रहा है तनाव? इन आसान तरीकों से स्ट्रेस को करें दूर
बिहार बोर्ड का रिजल्ट अब बस कुछ देर में जारी होने वाला है. ऐसे में यदि बच्चे स्ट्रेस महसूस कर रहे हैं तो यहां दिए कुछ तरीके आपके बेहद काम आ सकते हैं.
बिहार बोर्ड 10वीं के परिणाम जल्द जारी होने वाले हैं.बिहार बोर्ड 10 वीं का परिणाम 2022 शुरू में प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जारी किया जाएगा और बिहार बोर्ड कक्षा 10 का परिणाम एक बार घोषित होने के बाद, www.fastresult. in वेबसाइट और Mobile APP पर उपलब्ध होगा, यहां डायरेक्ट लिंक दिया जाएगा। इस वक्त बच्चे जिस तनाव से गुजर रहे हैं उसके बारे में कल्पना करना मुश्किल है. लेकिन ज्यादा तनाव लेने से बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य (Mental Health) पर असर पड़ सकता है. ऐसे में तनाव को समय रहते दूर करना जरूरी है. बता दें कि कुछ तरीके बच्चों के तनाव को कम कर सकते हैं. आज का हमारा लेख उन्हीं तरीकों पर है. आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि रिजल्ट के इस तनाव को बच्चे कैसे दूर करेंI
| Bihar Board Class 11 & 12 Study Material | |
| BSEB Class 11 Books | BSEB Class 12 Books |
| BSEB Class 12 Previous Year Questions Paper | BSEB Class 12 Model Papers |
रिजल्ट के तनाव को दूर करने के तरीके
1. बच्चे अकसर रिजल्ट देखने से पहले ही नंबरों के बारे में सोचना शुरू कर देते हैं. बता दें कि ऐसा करने से बच्चों को एंग्जायटी (Anxiety) की समस्या हो सकती है. ऐसे में रिजल्ट के बारे में न सोचकर अपनी पसंदीदा चीजों के बारे में सोचें. ऐसे समय में खुद को शांत रखना जरूरी है.
2. रिजल्ट की चिंता न करके बच्चे अपना मनपसंद काम जैसे- कोई फेवरेट गाना सुनना, अपनी पसंदीदा मूवी या सीरीज देखना, गेम खेलना आदि कर सकते हैं, जिससे आपका ध्यान नंबरों पर न जाए.
3. रिजल्ट के वक्त परिवारवाले या दोस्तों के फोन कॉल्स को इग्नोर करें. ऐसा इसलिए क्योंकि वे केवल आपका रिजल्ट जानना चाहते हैं. ऐसे में आपको भी इन कॉल्स के कारण स्ट्रेस महसूस हो सकता है.
4. अपनी सोच पॉजिटिव रखें. ध्यान दें आपके खराब या अच्छा सोचने से नंबर नहीं बदल सकते. ऐसे मे बिन बात नकारात्मक सोच रखने से अच्छा है पॉजिटिव सोचें.
5. बच्चों के तनाव को दूर करने में माता-पिता अहम भूमिका निभा सकते हैं. ऐसे में माता-पिता बच्चों को समझाएं कि यदि नंबर कम भी आएं तो ये आपका भविष्य तय नहीं कर सकतें. बच्चों के ऐसे समय में माता-पिता का साथ होना बेहद जरूरी है.
BSEB Result Class 10th result : ऐसे करना है चेक
- बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए Fastresult वेबसाइट पर जाना होगा।
- होमपेज पर मैट्रिक रिजल्ट पोस्ट पर क्लिक करना होगा।
- रिजल्ट पोस्ट में डायरेक्ट लिंक दिया जाएगा
- लिंक पर क्लिक कर, मांगी गई डिटेल्स जैसे- रोल नंबर, जन्म तिथि जैसे विवरण भरकर सबमिट कर दें।
- रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।


Quiz
Get latest Exam Updates
