BSEB 10वीं परीक्षा 2022 : बिहार बोर्ड मैट्रिक वार्षिक परीक्षा के डमी एडमिट कार्ड जारी, 25 अक्टूबर तक करेक्शन करने का मौका
BSEB 10वीं परीक्षा 2022 : बिहार बोर्ड मैट्रिक वार्षिक परीक्षा के डमी एडमिट कार्ड जारी, 25 अक्टूबर तक करेक्शन करने का मौका
बिहार बोर्ड ने मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2022 के लिए डमी एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं. जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं वह आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार डमी एडमिट कार्ड में संशोधन 25 अक्टूबर तक करा सकेंगे।
बिहार बोर्ड की परीक्षाएं फरवरी 2021 से शुरू हो रही हैं. वहीं 10 वीं की परीक्षा 17 से 24 फरवरी 2021 के बीच आयोजित होगी.
छात्र अपने संबंधित स्कूल के प्रिंसिपल को फोटोकॉपी जमा कर सुधार के लिए आवेदन कर सकते हैं। बीएसईबी ने प्रत्येक छात्र को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर बिहार बोर्ड डमी एडमिट कार्ड 2022 जारी करने का संदेश भी भेजा है।
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboard.online पर विजिट करें. इस वेबसाइट पर एडमिट कार्ड सेक्शन में जाकर प्रिंट डमी एडमिट कार्ड पर क्लिक करें. इसके बाद यहां अपना स्कूल कोड, रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ आदि डालकर सबमिट करें. ऐसा करने के बाद आप अपना एडमिट कार्ड देख सकेंगे.
Quiz
Get latest Exam Updates
