BSEB Matric (10th) Answer Key 2022 Update : बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा की आंसर-की जल्द होगी जारी, जानिए कैसे करें डाउनलोड
BSEB Matric (10th) Answer Key 2022 : बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा की आंसर-की जल्द होगी जारी, जानिए कैसे करें डाउनलोड
बिहार बोर्ड बहुत जल्द मैट्रिक वार्षिक परीक्षा की आंसर-की जारी करेगा। परीक्षार्थी बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com पर जाकर आंसर-की डाउनलोड कर सकेंगे। आपको बता दें कि बिहार बोर्ड मैट्रिक की कॉपियां का मूल्यांकन 5 मार्च से शुरू हो गया था मूल्यांकन कार्य 17 मार्च तक चलेगा।
इससे पहले बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा की आंसर-की जारी कर चुका है। बीएसईबी ने आंसर-की आपत्ति जताने के लिए परीक्षार्थियों को 6 मार्च तक का समय दिया था।
बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में 16,48,894 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसके लिए राज्य भर में 1525 परीक्षा केंद्र बनाये गये थे। परीक्षार्थियों में छात्रों की संख्या 8,42,189 और छात्राओं की संख्या 8,06,705 है।मैट्रिक के सभी विषयों में 100 फीसदी अतिरिक्त प्रश्नों का विकल्प दिया गया था। इसमें वस्तुनिष्ठ के साथ विषयानिष्ठ प्रश्न शामिल थे।
BSEB 10th answer key: कैसे डाउनलोड करें
- बिहार बोर्ड द्वारा मैट्रिक परीक्षा की आंसर-की का लिंक बीएसईबी की ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.com पर एक्टिव किया जाएगा.
- आप इस वेबसाइट पर जाकर अपना बिहार बोर्ड रोल नंबर (Bihar Board class 10 roll number) और रोल कोड भरकर लॉग-इन कर सकते हैं और आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं.
- यह आंसर-की आपको पीडीएफ फॉर्मेट में मिलेगी.
- अगर आपको इसमें कोई गड़बड़ी मिलती है तो आप इसपर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं.
- यह प्रक्रिया भी ऑनलाइन उसी लॉग-इन से पूरी करनी होगी.

Quiz
Get latest Exam Updates
