BSEB 10th Result 2022 अपडेट : मैट्रिक पास छात्र भूल कर भी न करें ये गलतियां ; जानें Tips जो आपकी मदद करेंगे।
BSEB 10th Result 2022 अपडेट : मैट्रिक पास छात्र भूल कर भी न करें ये गलतियां ; जानें Tips जो आपकी मदद करेंगे।
बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा का रिजल्ट ( Bihar Board Matric Result 2022 ) आज जारी कर दिया जाएगा। इसके साथ ही रिजल्ट की प्रतीक्षा कर रहे करीब साढ़े 17 लाख छात्रों का इंतजार भी खत्म हो जाएगा। बिहार बोर्ड 10 वीं का परिणाम 2022 शुरू में प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जारी किया जाएगा और बिहार बोर्ड कक्षा 10 का परिणाम एक बार घोषित होने के बाद, www.fastresult. in वेबसाइट और Mobile APP पर उपलब्ध होगा, यहां डायरेक्ट लिंक दिया जाएगा। मैट्रिक पास करने के बाद छात्र-छात्राओं को अपने करियर को लेकर अहम फैसला लेना होगा। इस अहम पड़ाव पर बहुत से छात्र गलती कर देते हैं जिसका खामियाजा उन्हें पूरे करियर में भुगतना पड़ता है।
यहां हम बता रहे हैं वो चीजें जिससे स्टूडेंट्स को बचना चाहिए।
| Bihar Board Class 11 & 12 Study Material | |
| BSEB Class 11 Books | BSEB Class 12 Books |
| BSEB Class 12 Previous Year Questions Paper | BSEB Class 12 Model Papers |
1. किसी के दबाव में आकर या दोस्तों को देखकर फैसला न लें
10वीं के बाद आपका एक फैसला यह तय करेगा कि आप आगे जाकर क्या बनेंगे। 11वीं में प्रवेश लेते समय आपको साइंस, कॉमर्स व आर्ट्स में से किसी एक को चुनना होगा। स्ट्रीम के चुनाव में कोई जल्दबाजी न करें। किसी के दबाव न आएं। अपनी रुचि को पहचानें। हर स्ट्रीम की पूरी जानकारी लें। आर्टस हो, विज्ञान हो या फिर कॉमर्स। हर स्ट्रीम में आगे क्या संभावनाएं है, आपकी रूचि के हिसाब से क्या वो स्ट्रीम आपके लिए बेहतर है। ये जानना बेहद जरूरी है। आमतौर पर देखा जाता है कि स्ट्रीम चयन में माता पिता का दबाव देखने को मिलता है ज्यादातर छात्र अपने अभिभावकों के दबाव में आकर स्ट्रीम का चयन तो कर लेते हैं लेकिन अपने इच्छानुसार स्ट्रीम न मिलने के कारण अपना बेस्ट नहीं दे पाते। इसीलिए जरूरी है कि किसी के दबाव में आकर कोई फैसला न लें। अपने दिमाग में पहले ये सेट कर लें कि आपकी रुचि किस सब्जेक्ट में है और भविष्य में क्या बनना चाहते हैं। उस हिसाब से आर्ट्स, कॉमर्स या साइंस चुनें।
8 Tips, जो फैसले में आपकी मदद करेंगे।
1- रुचि को दें प्राथमिकता
2- जुनून का आकलन करें
3- अपनी शक्तियों और कमजोरियों का विश्लेषण करें
4- दूसरों की मदद लें
5- ज्यादा कंफ्यूजन हो तो करियर काउंसलर से बात कर स्ट्रीम चुनें
6- लोगों की नहीं करें परवाह
7- अपने वरिष्ठ / अभिभावक / शिक्षक के साथ चर्चा करें।
8- अभिभावकों को भी बच्चों पर दबाव नहीं बनाना चाहिए।
2. मार्क्स कम आने पर हिम्मत न हारें
मार्क्स कम आने पर अपना आत्मविश्वास कम न होने दें। निराश हताश होने की बजाए विचार करें कि कहां कमी रह गए। आज जो भी सफल है, वो जीवन में कई बार असफल भी हुआ होगा। कामयाब लोगों की सक्सेस स्टोरीज पड़ें। रिजल्ट सब कुछ नहीं है। एक रिजल्ट आपकी कामयाबी का फैसला नहीं कर सकता। इसलिए निराशा को अपने पास फटकने न दें।
3. जॉब या प्रोफेशनल कोर्स चुनने में न करें जल्दबाजी
ऐसी बहुत सी सरकारी नौकरियां और प्रोफेशनल या जॉब ओरिएंटेड कोर्सेज हैं जिनके लिए 10वीं पास की योग्यता मांगी जाती है। इनका चुनाव करते समय अपनी योग्यता, कमजोरी और ताकत को पहचानें।
BSEB Result Class 10th result : ऐसे करना है चेक
- बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए Fastresult वेबसाइट पर जाना होगा।
- होमपेज पर मैट्रिक रिजल्ट पोस्ट पर क्लिक करना होगा।
- रिजल्ट पोस्ट में डायरेक्ट लिंक दिया जाएगा
- लिंक पर क्लिक कर, मांगी गई डिटेल्स जैसे- रोल नंबर, जन्म तिथि जैसे विवरण भरकर सबमिट कर दें।
- रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।


Quiz
Get latest Exam Updates
