BSEB 10th Result 2022 अपडेट : बिहार बनेगा अव्वल ; UP, CBSE से पहले जारी कर रहा है 10वीं का रिजल्ट
BSEB 10th Result 2022 अपडेट : बिहार बनेगा अव्वल ; UP, CBSE से पहले जारी कर रहा है 10वीं का रिजल्ट
बिहार बोर्ड इंटर के बाद 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी करने के मामले में भी सीबीएसई और यूपी बोर्ड को पछाड़ दिया है। जहां सीबीएसई, राजस्थान, एमपी और यूपी जैसे बड़े बोर्डों की परीक्षाएं होनी अभी बाकी हैं, वहीं बिहार बोर्ड 10वीं बोर्ड रिजल्ट जारी आज 31 मार्च 2022 को दोपहर 1 बजे करने जा रहा है।
यूपी बोर्ड की बात करें तो हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षाएं 24 मार्च से शुरू होंगी। जारी टाइम टेबल के अनुसार, बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 24 मार्च, 2022 से शुरू होकर 20 अप्रैल, 2022 तक चलेंगी। कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 20 अप्रैल तक चलेंगी। वहीं 10वीं की परीक्षाएं 11 अप्रैल 2022 तक चलेंगी।
| Bihar Board Class 11 & 12 Study Material | |
| BSEB Class 11 Books | BSEB Class 12 Books |
| BSEB Class 12 Previous Year Questions Paper | BSEB Class 12 Model Papers |
सीबीएसई की बात करें तो केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 10, 12 के दूसरे टर्म की परीक्षा डेट घोषित कर दी है। सीबीएसई की ओर से बुधवार को जारी नोटिस में कहा गया है कि टर्म-2 की परीक्षाएं 26 अप्रैल 2022 से शुरू होंगी। ऐसे में पिछले तीन साल से बिहार बोर्ड 10वीं और 12वीं दोनों का रिजल्ट जारी करने के मामले में यूपी बोर्ड और सीबीएसई बोर्ड से आगे है।
BSEB Result Class 10th result : ऐसे करना है चेक
- बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए Fastresult वेबसाइट पर जाना होगा।
- होमपेज पर मैट्रिक रिजल्ट पोस्ट पर क्लिक करना होगा।
- रिजल्ट पोस्ट में डायरेक्ट लिंक दिया जाएगा
- लिंक पर क्लिक कर, मांगी गई डिटेल्स जैसे- रोल नंबर, जन्म तिथि जैसे विवरण भरकर सबमिट कर दें।
- रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।


Quiz
Get latest Exam Updates
