BSEB 10th Result 2022 : बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा पास होने के लिए कितने प्रतिशत नंबर हैं जरूरी; जाने डिटेल्स
BSEB 10th Result 2022 : बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा पास होने के लिए कितने प्रतिशत नंबर हैं जरूरी; जाने डिटेल्स
16 मार्च को बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया गया था। अब जल्द ही बिहार बोर्ड द्वारा 10वीं का रिजल्ट भी जारी कर दिया जाएगा। बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट मोतिहारी में 24 मार्च को होने वाली गणित की परीक्षा के बाद जारी किया जाएगा। गौरतलब है कि मोतिहारी में पेपर लीक होने की वजह से 24 मार्च को गणित की परीक्षा का आयोजन दोबारा किया जा रहा है। इस परीक्षा के बाद ही रिजल्ट घोषित किया जाएगा।
| Bihar Board Class 11 & 12 Study Material | |
| BSEB Class 11 Books | BSEB Class 12 Books |
| BSEB Class 12 Previous Year Questions Paper | BSEB Class 12 Model Papers |
इस साल 17 लाख से ज्यादा परीक्षार्थियों ने बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा दी है। बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट Fastresult वेबसाइट और Mobile APP पर जारी किया जाएगा।
पास होने के लिए लाने होंगे इतने प्रतिशत मार्क्स
- बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा में पास होने के लिए परीक्षार्थी को कम से कम 33 प्रतिशत मार्क्स लाने होंगे।
- जो परीक्षार्थी 1 या 2 विषय में 33 प्रतिशत मार्क्स नहीं ला पाएंगे उनको बाद में कंपार्टमेंटल परीक्षा देनी होगी।
- इसके साथ ही जो परीक्षार्थी से 2 से अधिक विषयों में 33 प्रतिशत मार्क्स हासिल नहीं कर पाएगा,उसे फेल घोषित किया जाएगा।
- इसके अलावा जो परीक्षार्थी अपने अंकों से संतुष्ट नहीं होंगे वे आंसर-शीट्स के पुनर्मूल्यांकन के लिए भी आवेदन कर सकते हैं।
रिजल्ट जारी होने के बाद ऐसे करें चेक-
- बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए Fastresult वेबसाइट पर जाना होगा।
- होमपेज पर मैट्रिक रिजल्ट पोस्ट पर क्लिक करना होगा।
- रिजल्ट पोस्ट में डायरेक्ट लिंक दिया जाएगा
- लिंक पर क्लिक कर, मांगी गई डिटेल्स जैसे- रोल नंबर, जन्म तिथि जैसे विवरण भरकर सबमिट कर दें।
- रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।

Quiz
Get latest Exam Updates
