Bihar Board 10th (मैट्रिक) Result 2023 : खुशखबरी, बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट में फर्स्ट डिविजन पास छात्रों को मिलेंगे 10-10 हजार रुपये
Bihar Board 10th (मैट्रिक) Result 2023 : खुशखबरी, बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट में फर्स्ट डिविजन पास छात्रों को मिलेंगे 10-10 हजार रुपये
बिहार बोर्ड मैट्रिक ( 10th ) रिजल्ट 2023 जारी हो गया है I रिजल्ट छात्र www.fastresult.in और Mobile App पर जाकर चेक कर सकते है। इसके अलावा आप मार्कशीट भी डाउनलोड कर सकेंगे। मार्कशीट की हार्डकॉपी स्कूल से ही मिलेगी।
बिहार बोर्ड कार्यालय में मैट्रिक रिजल्ट जारी करने के बाद शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर ने कहा कि प्रथम श्रेणी ( 60 फीसदी व इससे ऊपर मार्क्स ) से मैट्रिक उत्तीर्ण सभी छात्र-छात्राओं को दस-दस हजार रुपये प्रोत्साहन राशि दी जायेगी। बिहार बोर्ड द्वारा इंटर के बाद मैट्रिक का रिजल्ट भी देशभर में सबसे पहले जारी किया गया।
बिहार बोर्ड मैट्रिक 10th रिजल्ट 2023 - Download Direct Link
बिहार के शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर - "इसके लिए बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर और उनकी पूरी टीम को बधाई देता हूं। उन्होंने कहा कि बच्चों की सफलता में उनके माता-पिता का विशेष योगदान होता है। सभी अभिभावकों और परिवार के लोगों को बधाई देता हूं। जिन छात्रों को सफलता नहीं मिली है, उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है। वो हिम्मत रखें और आगे पढ़ाई जारी रखें। "
👉 क्लिक करे - यहां देखें टॉपर्स की पूरी सूची

टॉपर को मिलेंगे एक लाख रुपए व लैपटॉप
बिहार बोर्ड 10वीं टॉपर को एक-एक लाख रुपये का इनाम मिलेगा। इसके अलावा एक लैपटॉप व एक किंडर ई-बुक रीडर दिया जाएगा। वहीं मेधा सूची में दूसरे स्थान प्राप्त करने वाले परीक्षार्थी को 75 हजार रुपये, एक लैपटॉप और एक किंडर ई-बुक रीडर और तीसरे स्थान प्राप्त करने वाले परीक्षार्थियों को 50 हजार रुपये के अलावा एक लैपटॉप और किंडर-ई-बुक रीडर दिया जाएगा।
बिहार बोर्ड ने शुक्रवार को मैट्रिक का रिजल्ट जारी कर दिया। 81.04 फीसदी परीक्षार्थी सफल हुए हैं। आठ साल के बाद इस बार मेधा सूची में 90 विद्यार्थी शामिल हैं। रिजल्ट में टॉपरों पर अंकों की बारिश हुई है। बिहार बोर्ड के इतिहास में पहली बार मेधा सूची (टॉप 10) में शामिल 90 विद्यार्थियों को 95.2 फीसदी से 97.8 फीसदी तक अंक आए हैं।
मैट्रिक 10वीं में कुल 4,74,615 विद्यार्थी (छात्र 2,73,933 और छात्राएं 2,00,682) फर्स्ट डिवीजन में पास हुए हैं. वहीं 5,11,623 विद्यार्थी (छात्र- 2,49,311 एवं छात्राएं- 2,62,312) सेकंड डिवीजन और 2,99,518 विद्यार्थी (छात्र- 1,29,004 एवं छात्राए 1,70,514) थर्ड डिवीजन में पास हुए हैं।
5 स्टेप्स में चेक कर सकेंगे बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट:
रिजल्ट घोषित होने के बाद वेबसाइट www.fastresult.in और Mobile App पर जाएं।
- होम पेज पर दिख रहे लिंक Intermediate (10th) Exam 2023 Result लिंक पर क्लिक करें।
- अपने रोल नंबर/डेट ऑफ बर्थ आदि लॉगइन डिटेल्स भरकर सब्मिट बटन दबाएं।
- अब आपकी मोबाइल स्क्रीन या कम्प्यूटर स्क्रीन पर रिजल्ट होगा
- जिसे डाउनलोड कर लें और प्रिंटआउट कराकर रख लें।
| Bihar Board Class 11 Study Material | |
| Bihar Board Class 11 Books |

Quiz
Get latest Exam Updates
