BSEB 12th Result 2022 : बिहार बोर्ड फिर अव्वल, यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई, राजस्थान बोर्ड के शुरू भी नहीं हुए एग्जाम
BSEB 12th Result 2022 : बिहार बोर्ड फिर अव्वल, यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई, राजस्थान बोर्ड के शुरू भी नहीं हुए एग्जाम
बिहार विद्यालय समिति यानी बिहार बोर्ड 12वीं बोर्ड परीक्षा 2022 का परिणाम 16 मार्च 2022 को दोपहर 3 बजे जारी करेगा। बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2022 जारी करने के साथ ही एक बार फिर से बिहार बोर्ड अव्वल बनने जा रहा है। जहां एक ओर यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई व राजस्थान बोर्ड की परीक्षाएं तक शुरू नहीं हुई हैं, वहीं दूसरी ओर बीएसईबी बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम जारी कर रहा है।
बिहार बोर्ड की ओर से इंटर के छात्र-छात्राओं की कॉपियां री-चेक हो चुकी हैं और विद्यार्थियों के अंक और टॉपरों की लिस्ट को तैयार कर लिया गया है। रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स अपना परिणाम Selfstudy वेबसाइट और मोबाइल APP पर चेक कर सकेंगे। पिछले साल बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 26 मार्च को जारी किया गया था। इस बार भी देश के कई शिक्षा बोर्डों में बिहार बोर्ड परीक्षा व रिजल्ट के मामले में अव्वल रहेगा।
Bihar Board Class 12 Result 2022 Check Now
Bihar Board 12th Result 2022 : बिहार बोर्ड इंटर टॉपरों को कितने रुपये का मिलता है इनाम; जाने डिटेल्स
Bihar Board 12th Result 2022 : बिहार बोर्ड ग्रेस मार्क्स के नियम के बारे में जाने डिटेल्स
12वीं कितने स्टूडेंट्स ने कराया था रजिस्ट्रेशन-
बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा का आयोजन 1 फरवरी से शुरू हुआ था, जो 14 फरवरी तक चला था। परीक्षा का आयोजन दो शिफ्ट में किया गया था। बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा के लिए करीब 13 लाख विद्यार्थी पंजीकृत हैं।
रिजल्ट कैसे चेक करें :-
- बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए Selfstudy वेबसाइट पर जाना होगा।
- होमपेज पर इंटर रिजल्ट पोस्ट पर क्लिक करना होगा।
- रिजल्ट पोस्ट में डायरेक्ट लिंक दिया जाएगा
- लिंक पर क्लिक कर, मांगी गई डिटेल्स जैसे- रोल नंबर, जन्म तिथि जैसे विवरण भरकर सबमिट कर दें।
- रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।

Quiz
Get latest Exam Updates
