Bihar Board 12th Result 2025 Date : कब आएंगे बिहार बोर्ड 12वीं के नतीजे, देखें लेटेस्ट अपडेट

SHARING IS CARING
If our Website helped you a little, then kindly spread our voice using Social Networks. Spread our word to your readers, friends, teachers, students & all those close ones who deserve to know what you know now.
बिहार बोर्ड सबसे पहले नतीजे जारी करके एक बार फिर रिकॉर्ड बनाने के लिए तैयार है। पिछले वर्षों की तरह इस साल भी अभी तक जहां, सीबीएसई, सीआईएससीई, यूपी और राजस्थान समेत अन्य राज्यों की दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं।
वहीं, बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड की ओर से मूल्यांकन कार्य शुरू किया जा चुका है। संभावना है कि कि होली के बाद इंटरमीडिएट की परीक्षाओं के नतीजे भी जारी कर दिए जाएंगे। बिहार बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने बारहवीं कक्षा के नतीजों की तिथि के संबंध में सूचना दी थी कि, यह परिणाम मार्च के आखिर में जारी किए जाएंगे। इसलिए बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) मार्च के अंतिम सप्ताह तक इंटरमीडिएट का रिजल्ट घोषित कर (Bihar Board 12th Result 2025) सकता है।
हालांकि, अभी बोर्ड की ओर से 12वीं या 10वीं रिजल्ट की डेट के संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। बता दें कि, बिहार बोर्ड पिछले कई सालों से सीबीएसई सहित अन्य राज्यों के मुकाबले सबसे पहले नतीजे जारी कर रहा है।
बिहार बोर्ड 2025 का रिजल्ट कहां देखें?
बिहार बोर्ड सभी स्ट्रीम्स - मानविकी, विज्ञान और वाणिज्य के नतीजे जारी करेगा। छात्र अपने परिणाम देखने के लिए secondary.biharboardonline.com के साथ-साथ fastresult.in पर भी लिंक देख सकते हैं।
बीते 3 सालों के कैसे रहें हैं ट्रेंड
पिछले साल, बिहार बोर्ड ने 12वीं के नतीजे 23 मार्च को जारी किए थे. परीक्षाएं 1 फरवरी 12 फरवरी 2024 के बीच आयोजित की गई थी. परीक्षा संपन्न होने के करीब 40 दिन बाद बोर्ड ने नतीजों का एलान किया था. इससे पहले, 2023 में बिहार बोर्ड ने 21 मार्च और 2022 में 16 मार्च को नतीजे जारी किए थे. बिहार बोर्ड ने साल 2023 में 12वीं की वार्षिक परीक्षा 1 से 10 फरवरी के बीच और साल 2022 में 1 से 14 फरवरी के बीच आयोजित की थी.
बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट | 2024 | 2023 | 2022 |
इंटर आर्ट्स | 23 मार्च | 21 मार्च | 16 मार्च |
इंटर कॉमर्स | 23 मार्च | 21 मार्च | 16 मार्च |
इंटर साइंस | 23 मार्च | 21 मार्च | 16 मार्च |
इंटर वोकेशनल | 23 मार्च | 21 मार्च | 16 मार्च |
पास होने के लिए 33 फीसदी नंबर जरूरी
बिहार बोर्ड परीक्षा 2025 पास करने के लिए छात्रों को उन विषयों में 33 प्रतिशत अंक लाने होंगे जिनमें उन्होंने थ्योरी पेपर में भाग लिया था, जबकि प्रैक्टिकल के लिए अंक 40 प्रतिशत हैं. इस साल बिहार में 1677 परीक्षा केंद्रों पर कुल 12,92,313 उम्मीदवारों के लिए बीएसईबी परीक्षा आयोजित की गई थी. इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए 6,41,847 लड़कियों और 6,50,466 लड़कों ने पंजीकरण कराया है। बिहार बोर्ड इंटर के नतीजे मार्च के आखिरी हफ्ते में घोषित किए जाएंगे, बीएसईबी के अध्यक्ष आनंद किशोर ने 20 फरवरी को इसकी घोषणा की.
Bihar Board 12th Result 2025 : 2 विषयों में फेल होने पर कंपार्टमेंट एग्जाम
बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 में अधिकतम दो विषयों में फेल होने पर स्टूडेंट्स को कंपार्टमेंट एग्जाम में सम्मिलित होने का अवसर दिया जाएगा। ऑनलाइन भरे जाएंगे स्क्रूटिनी फॉर्म। स्क्रूटिनी के लिए आवेदन नतीजों के बाद। प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी होंगे परिणाम।
Bihar Board 12th, Inter Result 2025: पिछले 5 साल का पास पर्सेंटेज
- 2024- 87%
- 2023- 84%
- 2022- 80%
- 2021- 78.04%
- 2020- 80.59%
- 2019- 79.76%
How To Check Bihar Board 12th Result 2025: कैसे चेक करें रिजल्ट
- स्टेप 1: छात्र सबसे पहले Fastresult.in वेबसाइट पर जाएं।
- स्टेप 2: होमपेज पर बिहार बोर्ड रिजल्ट 2025 पर क्लिक करें।
- स्टेप 3: स्क्रीन पर एक विंडो दिखाई देगी।
- स्टेप 4: छात्र लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- स्टेप 5: BSEB बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- स्टेप 6: छात्र आगे के संदर्भ के लिए परिणाम डाउनलोड भी कर सकते है।
Bihar Board Inter Result 2025: रिजल्ट पर होगी ये जानकारी
- छात्र का नाम
- पिता का नाम
- स्कूल के नाम
- रोल कोड
- रोल नंबर
- रजिस्ट्रेशन नंबर
- स्ट्रीम (कला/वाणिज्य/विज्ञान/व्यावसायिक)
- विषय नाम
- प्रत्येक विषय में प्राप्त अंक
- कुल मार्क
- पासिंग मार्क्स
- परिणाम/डिवीजन
👉 ये भी पढ़ें - Bihar Board Class 12 Study Material
Bihar Board Class 12 Study Material | |
BSEB Class 12 Books | Bihar Board Class 12 Objective Questions |
BSEB Class 12 Previous Year Questions Paper | BSEB Class 12 Model Papers |
BSEB Class 12 Syllabus |