BSEB Matric 2nd Admit Card 2024 : बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा के लिए दूसरा एडमिट कार्ड जारी, इन डिटेल्स को सुधारें
विद्यार्थी खुद उस त्रुटि का सुधार कर अपने साइन के साथ उसकी एक प्रति अपने विद्यालय को सुधार के लिए उपलब्ध करा देंगे, जिसके आधार पर विद्यालय प्रधान द्वारा विद्यार्थी की डिटेल्स में ऑनलाइन करेक्शन की जा सकेगी। मैट्रिक परीक्षा 2024 में शामिल होने वाले सभी विद्यार्थियों के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर व ईमेल आईडी पर सेकेंड एडमिट कार्ड जारी करने व त्रुटि सुधार के लिए बोर्ड द्वार मैसेज ईमेल भी भेजा जा रहा है।
मैट्रिक सेंटअप परीक्षा 23 नवंबर से
बिहार बोर्ड मैट्रिक सेंटअप परीक्षा 23 से 27 नवंबर तक ली जानी है। इसमें राज्य भर से लगभग 16 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं के शामिल होने की संभावना है। बिहार बोर्ड ने कहा है यदि कोई विद्यार्थी सेंट-अप परीक्षा में शामिल नहीं होता अथवा अनुत्तीर्ण हो जाता है जो ऐसे विद्यार्थी वार्षिक परीक्षा 2024 में सम्मिलित नहीं हो सकेंगे।
बीएसईबी मैट्रिक सेंटअप परीक्षा 2023 का कार्यक्रम:
| परीक्षा की तारीख | पहले पाली की परीक्षा | द्वितीय पाली की परीक्षा |
| 23 नवंबर 2023 | हिन्दी, मैथिली या अन्य मातृ भाषा | संस्कृत, हिन्दी, भोजपुरी |
| 24 नवंबर 2023 | विज्ञान एवं संगीत | सामाजिक विज्ञान |
| 25 नवंबर 2023 | गणित और गृहविज्ञान | अंग्रेजी सामान्य |
| 27 नवंबर 2023 | ऐच्छिक विषय | ऐच्छिक विषय व्यवसायिक ट्रेड |
बिहार बोर्ड के मैट्रिक और इंटर मुख्य परीक्षा में 30 लाख से अधिक छात्र शामिल होंगे। इस में 16 लाख के लगभग मैट्रिक और 15 लाख के लगभग इंटर में परीक्षार्थी शामिल होंगे। नियमित के अलावा स्वतंत्र और प्राइवेट छात्र भी शामिल होंगे। परीक्षा के लिए केंद्रों का चयन शुरू कर दिया गया है। परीक्षा की तिथि और शेड्यूल बिहार बोर्ड जल्द जारी करेगा।
--
Bihar Board Class 10th Study Material
| Bihar Board Class 10th Study Material | |
| BSEB Class 10 Books | BSEB Class 10 Revision Notes |
| BSEB Class 10 Previous Year Questions Paper | BSEB Class 10 Model Papers |
Quiz
Get latest Exam Updates
