BSEB Matric Registration 2021: बिहार बोर्ड ने मैट्रिक रजिस्ट्रेशन के लिए जारी की जरूरी सूचना, जानिए कब और कैसे कर सकेंगे आवेदन
BSEB Matric Registration 2021: बिहार बोर्ड ने मैट्रिक रजिस्ट्रेशन के लिए जारी की जरूरी सूचना, जानिए कब और कैसे कर सकेंगे आवेदन
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2023 (सत्र 2022-2023) के लिए राज्य के शिक्षण संस्थानों में 9वीं कक्षा में पढ़ रहे विद्यार्थियों के लिए रजिस्ट्रेशन की तिथि का ऐलान किया है। बिहार बोर्ड ने इस संबंध में एक आधिकारिक नोटिस जारी किया है।
Check Official Notification
बिहार बोर्ड की ओर से जारी नोटिस के मुताबिक, राज्य के माध्यमिक स्तर के शिक्षण संस्थानों के 9वीं कक्षा के विद्यार्थी समिति की वेबसाइट Secondary.biharboardonline.com पर विजिट कर 11-31 जुलाई 2021 तक आवेदन कर सकते हैं।
समिति की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन फॉर्म उपलब्ध कराए गए हैं। शिक्षण संस्थानों के प्रधान रजिस्ट्रेशन फॉर्म डाउनलोड कर सभी विद्यार्थियों को आवदेन भरने के लिए उपलब्ध कराएंगे। भरे गए फॉर्म विद्यार्थियों से लेने के बाद स्कूल के अभिलेख से उसका मिलान किया जाएगा और उसे ऑनलाइन स्कूल के प्रधान भरेंगे।
अगर किसी छात्र के फॉर्म में गलती पाई जाती है तो उसमें आवश्यक संशोधन करते हुए अपने हस्ताक्षर के साथ स्कूल प्रधान को उपलब्ध करा सकेंगे। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन रूप से ई-चालान या NEFT के माध्यम से किया जाएगा।
हेल्पलाइन नंबर पर कर सकते हैं संपर्क-
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने और शुल्क जमा करने में किसी भी तरह की असुविधा होने पर हेल्पलाइन नंबर- 0612-2232074, 2232257 और 2232239 पर संपर्क किया जा सकता है।
Quiz
Get latest Exam Updates
