BSEB Matric Sent Up Exam 2026: मैट्रिक सेंटअप जांच परीक्षा का प्रैक्टिकल 19 नवंबर से, जाने फुल डिटेल्स
बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 की सेंटअप जांच परीक्षा को लेकर 19 नवंबर से प्रैक्टिकल की परीक्षा होगी। प्रैक्टिकल और सेंटअप जांच परीक्षा को लेकर प्रश्नपत्र तैयार करने का निर्देश जिलों के अधिकारियों को दिया गया है।
इन अधिकारियों को व्यावसायिक कोर्स के लिए भी प्रश्नपत्र तैयार करने का निर्देश दिया गया है। इसमें 20 अंकों का सीसीई भी तैयार किया जाएगा। व्यवसायिक शिक्षा अंतर्गत अब इसी आधार पर 9वीं से 12वीं के छात्र-छात्राओं का मूल्यांकन किया जाएगा।
प्रश्नपत्र का फॉर्मेट जिलों को जारी किया गया है। किस आधार पर प्रश्नपत्र तैयार करना है, इसकी प्रक्रिया के साथ ही अंकों के वितरण को भी लेकर निर्देश दिया गया है। सेंटअप जांच परीक्षा के लिए प्रश्नपत्र तैयार कर रिपोर्ट मांगी गई है।
30 अंकों के लिए होगी लिखित परीक्षा : व्यवसायिक कोर्स के लिए 100 अंकों की लिखित परीक्षा होगी। तीन अलग अलग भागों में इसे बांटा गया है। लिखित परीक्षा 30 अंक की होगी, जिसमें पास करने के लिए 10 अंक लाना अनिवार्य है। 50 अंक का प्रैक्टिकल और ओरल टेस्ट होगा।
इसमें पास अंक 17 रखा गया है। सीसीई 20 अंक का होगा। राज्य परियोजना निदेशक ने निर्देश दिया है कि जो छात्र-छात्राएं लिखित परीक्षा में कम से कम 10 अंक लाते हैं, उन्हें ही सीसीई में शामिल किया जाएगा।
मैट्रिक परीक्षा में इसबार जिले से 60 हजार से अधिक परीक्षार्थियों के शामिल होने की संभावना है। बच्चों को स्किल से जोड़ने को लेकर 9वीं से ही व्यावसायिक कोर्स की शुरूआत की गई है।
इससे पहले मैट्रिक के बाद 11वीं में व्यवसायिक कोर्स चलते थे। बच्चे एकेडमिक के साथ इस तरह की चीजों से जुड़ें, इसलिए यह पहल की गई है।
---
Bihar Board Class 10th Study Material
| Bihar Board Class 10th Study Material | |
| BSEB Class 10 Books | BSEB Class 10 Revision Notes |
| BSEB Class 10 Previous Year Questions Paper | BSEB Class 10 Model Papers |
Quiz
Get latest Exam Updates
