BSEB Monthly Exams 2023 : बिहार बोर्ड 9वीं और 10वीं की मासिक परीक्षा तिथि जारी होंगी इस तारीख से, यहां चेक करे टाइम टेबल
BSEB Monthly Exams 2023 : बिहार बोर्ड 9वीं और 10वीं की मासिक परीक्षा तिथि जारी , यहां चेक करे टाइम टेबल
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने क्लास 9वीं और 10वीं की मासिक परीक्षाओं के संबंध में नोटिस जारी किया है. इसमें मंथली एग्जाम्स की तारीख के साथ ही दूसरी जरूरी जानकारियां दी गई हैं. वे कैंडिडेट्स जो इस साल बिहार बोर्ड की 9वीं और 10वीं की परीक्षा दे रहे हैं, वे जान लें कि परीक्षाएं सितंबर महीने की 26, 27 और 28 तारीख के दिन अलग-अलग केंद्रों पर आयोजित की जाएंगी.
बीएसईबी की 9वीं और 10वीं की परीक्षा का आयोजन दो शिफ्टों में होगा
नोटिस में दी जानकारी के मुताबिक बीएसईबी की 9वीं और 10वीं की परीक्षा का आयोजन दो शिफ्टों में होगा. पहली शिफ्ट होगी सुबह 10 बजे से 11.30 बजे तक की और दूसरी शिफ्ट होगी दोपहर में 12.30 बजे से 2 बजे तक की. इस प्रकार 25 से 27 सितंबर 2023 के बीच तीन दिन में एग्जाम आयोजित किए जाएंगे.
बीएसईबी की 9वीं और 10वीं की मासिक परीक्षा टाइम टेबल

परीक्षा में शामिल होना है अनिवार्य
बीएसईबी की नौवीं और दसवीं की इन मासिक परीक्षाओं में शामिल होना सभी छात्रों के लिए अनिवार्य है. इनके लिए पेपर भी किसी कॉन्फिडेंशियल एजेंसी से बनकर आ रहे हैं. ये पेपर अब तक डिस्ट्रिक्ट एजुकेशन ऑफिसर तक पहुंच चुके होंगे क्योंकि इस काम के लिए तारीख तय हुई थी 18 से 22 सितंबर 2023.
इस तारीख तक जारी करें नतीजे
बोर्ड ने इस संबंध में एजुकेशनल हेड्स को ये निर्देश भी दिए हैं कि परीक्षा संपन्न होने के बाद 4 अक्टूबर 2023 तक नतीजे जारी कर दिए जाएं. जहां तक क्वैश्चन पेपर की बात है तो स्कूल के हेड को जिला शिक्षा अधिकारी के ऑफिस से बतायी गई तारीख पर सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद प्रश्न-पत्र कलेक्ट कर सकते हैं. ये कुछ खास ऑथराइज लोगों के हाथ में ही सौंपे जाएंगे. अन्य कोई भी जानकारी पाने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जा सकते हैं.
---
Bihar Board Class 10th Study Material
| Bihar Board Class 10th Study Material | |
| BSEB Class 10 Books | BSEB Class 10 Revision Notes |
| BSEB Class 10 Previous Year Questions Paper | BSEB Class 10 Model Papers |
Quiz
Get latest Exam Updates
