BSEB सिमुलतला परिणाम 2022 : बिहार बोर्ड ने कक्षा 6 के प्रवेश परीक्षा परिणाम घोषित किए
BSEB सिमुलतला परिणाम 2022 : बिहार बोर्ड ने कक्षा 6 के प्रवेश परीक्षा परिणाम घोषित किए
बिहार (Bihar) स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने सूबे के जमुई स्थित सिमुलतला आवासीय विद्यालय के क्लास 6 में एडमिशन कराने के लिए प्रारंभिक परीक्षा (PT) के परिणाम घोषित कर दिया है. रिजल्ट बिहार बोर्ड के वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है. इस परीक्षा में शामिल होने वाले बच्चे जिन स्टूडेंट्स ने छठी कक्षा में प्रवेश के लिए प्रारंभिक परीक्षा में हिस्सा लिया था, वे अपना रिजल्ट चेक नीचे दिये गये लिंक से डाउनलोड कर सकते हैI
लड़कों के लिए बीएसईबी सिमुलतला परिणाम 2022 देखें
लड़कियों के लिए बीएसईबी सिमुलतला परिणाम 2022 देखें
कुल 1200 छात्र-छात्राओं ने प्रारंभिक परीक्षा में सफलता हासिल की है. जिनमें से 600 छात्र और 600 छात्राएं हैं. अब इन स्टूडेंट्स को मुख्य परीक्षा में भाग लेना होगा. मुख्य परीक्षा का आयोजन 20 जनवरी 2022 को किया जाना है. गौरतलब हो कि सिमुलतला आवासीय विद्यालय के क्लास 6 में प्रवेश के लिए प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 9 दिसंबर को किया गया था.
Quiz
Get latest Exam Updates
