BSEB Simultala Class 6 Answer Key 2026 Out: सिमुलतला आवासीय विद्यालय आंसर-की जारी, 31 अक्टूबर से कर फिल करें ऑब्जेक्शन
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा सिमुलतला आवासीय विद्यालय, जमुई में कक्षा 6 (सेशन 2027-28) के नामांकन हेतु आयोजित प्रारंभिक एंट्रेंस एग्जाम की ऑफिशियल आंसर-की (Answer Key) जारी कर दी गई है। राज्य के इस प्रतिष्ठित आवासीय विद्यालय में एडमिशन पाने की होड़ में शामिल हजारों छात्रों के लिए यह एक महत्वपूर्ण अपडेट है।
प्रारंभिक एंट्रेंस एग्जाम के ऑब्जेक्टिव (Objective) क्वश्न की आंसर-की समिति की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई है। छात्र पोर्टल पर जाकर अपने क्वश्न पेपर के सेट के अनुसार आंसर का मिलान कर सकते हैं। साथ ही, आवश्यकता पड़ने पर निर्धारित टाइम के अंदर अपनी ऑनलाइन ऑब्जेक्शन भी फिल करा सकते हैं।
#Bihar #BSEB #BiharBoard @BiharEducation_ @mkrtiwari_bjp @samrat4bjp https://t.co/jgfMEkaONU
— Bihar School Examination Board (@officialbseb) October 30, 2026
ऑनलाइन ऑब्जेक्शन फिल करने का शेड्यूल और नियम
बिहार बोर्ड की ऑफिशियल नोटिस के अनुसार, यदि किसी छात्र या उनके पेरेंट्स को जारी आंसर-की में किसी क्वश्न के आंसर पर कोई संदेह या असंतोष है, तो वे ऑनलाइन मोड से अपनी ऑब्जेक्शन फिल करा सकते हैं:
- ऑब्जेक्शन फिल करने की प्रारंभिक डेट: 31 अक्टूबर 2026
- ऑब्जेक्शन फिल करने की अंतिम डेट: 03 नवंबर 2026
- ऑब्जेक्शन फिल करने का माध्यम: केवल ऑनलाइन (ऑफिशियल पोर्टल के जरिए)
03 नवंबर 2026 के बाद प्राप्त होने वाली किसी भी ऑफिशियल पर विचार नहीं किया जाएगा। इसलिए निर्धारित डेट के अंदर ही साक्ष्य के साथ अपनी ऑब्जेक्शन फिल कराएं।
Simultala Class 6 Answer Key 2026 कैसे डाउनलोड करें और ऑब्जेक्शन फिल करें?
- ऑफिशियल वेबसाइट biharsimultala.com पर जाएं।
- होमपेज पर "Simultala Awasiya Vidyalaya Class-VI (Session 2027-28) Preliminary Exam Answer Key" वाले लिंक पर क्लिक करें।
- आपके सामने ऑब्जेक्टिव क्वश्न की आंसर-की की PDF खुल जाएगी, जिससे अपने आंसरों का मिलान करें।
- यदि किसी क्वश्न पर ऑब्जेक्शन है, तो Grievance / Objection Regarding Answer Key लिंक पर जाएं।
- फिर, अपना रोल नंबर, रोल कोड और क्रेडेंशियल्स फिल करके लॉगिन करें।
- जिस क्वश्न पर ऑब्जेक्शन है, उसे चुनें, सही Proof अटैच करें और सबमिट कर दें।
-------
Bihar Board Class 6 Study Material
| Bihar Board Class 6 Study Material | |
| Bihar Board Class 6 Books |
Quiz
Get latest Exam Updates
