HBSE 10th Result 2022 : हरियाणा बोर्ड 10वीं परिणाम में होगी टॉपरों की घोषणा; जानें डिटेल्
HBSE 10th Result 2022 : हरियाणा बोर्ड 10वीं परिणाम में होगी टॉपरों की घोषणा; जानें डिटेल्
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी की ओर से सेकेंडरी कक्षा का परिणाम कुछ देर में जारी होने वाला है। बोर्ड प्रवक्ता मीनाक्षी ने बताया की भिवानी कार्यालय मे 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बोर्ड अध्यक्ष डॉ. जगबीर सिंह रिजल्ट की जानकारी देंगे।
स्टूडेंट्स 5 बजे से अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकेंगे। जो छात्र 10वीं कक्षा की परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपना 10वीं परिणाम 2022 fastresult.in वेबसाइट और Mobile APP पर देख सकते हैं।
HBSE Haryana Board Class 10th Result 2022 - Direct Link
| Haryana Board Class 11 Study Material | |
| Haryana Board Class 11 Books in English Medium | Haryana Board Class 11 Books in Hindi Medium |
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने इस बार भी 30 फीसदी सिलेबस कम करते हुए 70 फीसदी सिलेबस से ही परीक्षा ली थी। स्टूडेंट्स को इससे काफी राहत मिली थी।
हरियाणा बोर्ड 10वीं परिणाम में होगी टॉपरों की घोषणा
हरियाणा बोर्ड ने इस साल ऑफलाइन परीक्षा आयोजित की थी इसलिए वह टॉपर्स के नामों की घोषणा करेगा। पिछले साल परीक्षा रद्द होने के कारण टॉपर्स की कोई सूची नहीं थी।
हरियाणा बोर्ड ने पिछले वर्ष 10वीं के टॉपरों की लिस्ट और मेरिट लिस्ट जारी नहीं की क्योंकि बिना परीक्षा रिजल्ट जारी किए गए थे। हरियाणा बोर्ड 10वीं का परिणाम रिकॉर्ड शत-प्रतिशत रहा।
साल 2021 में हरियाणा सरकार ने राज्य और देश भर में कोविड -19 मामलों में वृद्धि के कारण कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा रद्द कर दी थी। हालांकि इस साल बोर्ड परीक्षा सभी प्रोटोकॉल और दिशानिर्देशों का पालन करते हुए पेन और पेपर मोड में ऑफलाइन आयोजित की गई थी।
हरियाणा बोर्ड परिणाम डाउनलोड करने के लिए ये चरण हैं:
- fastresult.in वेबसाइट और Mobile APP पर जाएं।
- होम पेज पर, 'हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022' रिजल्ट पोस्ट पर क्लिक करें।
- एक नया रिजल्ट पेज प्रदर्शित होगा।
- फिर "Click Here to Check हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट 2022" लिंक पर क्लिक करें।
- अब दिए गए स्थान में 10वीं का रोल नंबर दर्ज करें।
- हरियाणा बोर्ड 10वीं परिणाम 2022 डाउनलोड करें और इसे भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित रखें।


Quiz
Get latest Exam Updates
