Self Studies

HBSE 10वीं रिजल्ट 2025 आज दोपहर 12:30 बजे होगा घोषित, बोर्ड ने की आधिकारिक पुष्टि

HBSE 10वीं रिजल्ट 2025 आज दोपहर 12:30 बजे होगा घोषित, बोर्ड ने की आधिकारिक पुष्टि

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) आज 17 मई 2025, दोपहर 12:30 बजे कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम जारी करने जा रहा है। रिजल्ट एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद घोषित किया जाएगा, जिसके तुरंत बाद छात्र इसे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन देख सकेंगे।

📌 रिजल्ट देखने के लिए डायरेक्ट लिंक:

इस साल, 28 फरवरी से 19 मार्च 2025 के बीच राज्य भर के परीक्षा केंद्रों पर HBSE कक्षा 10 की परीक्षा आयोजित की गई थी। इन परीक्षाओं में लगभग 2.5 लाख छात्र शामिल हुए थे। पहले ये परिणाम 15 मई को घोषित किया जाना था, लेकिन तकनीकी कारणों से इसे दो दिन आगे बढ़ाकर अब 17 मई को जारी किया जा रहा है।

 📱 मोबाइल ऐप से ऐसे देखें रिजल्ट: 

स्टेप 1 - Google Play Store से "10th 12th Board Result 2025" ऐप डाउनलोड करें।

स्टेप 2 - ऐप ओपन करके HBSE Board रिजल्ट 2025 सेक्शन चुनें।

स्टेप 3 - रोल नंबर और जन्मतिथि डालें।

स्टेप 4 - रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा – उसे डाउनलोड कर लें और प्रिंट भी निकाल सकते हैं।

 🖥️ Fastresult.in वेबसाइट पर रिजल्ट देखने का तरीका: 

स्टेप 1 - वेबसाइट या ऐप खोलें

स्टेप 2 - "HBSE Board 10वीं रिजल्ट 2025" पर क्लिक करें

स्टेप 3 - रोल नंबर और जन्मतिथि डालें

स्टेप 4 - 'Submit' करें और अपना परिणाम स्क्रीन पर देखें

स्टेप 5 - भविष्य के लिए उसका प्रिंट या स्क्रीनशॉट जरूर रखें

 📝 मार्कशीट में क्या होगा? 

डाउनलोड की गई प्रोविजनल मार्कशीट में निम्नलिखित विवरण शामिल होंगे:

  • छात्र का नाम

  • रोल नंबर

  • विषयवार अंक

  • कुल प्राप्त अंक

  • प्रतिशत

  • रिजल्ट स्टेटस (पास/फेल/कंपार्टमेंट)

ध्यान दें: यह केवल प्रोविजनल मार्कशीट होगी। मूल सर्टिफिकेट और अंकतालिकाएं बाद में संबंधित स्कूलों के माध्यम से वितरित की जाएंगी।

 🔄 रिजल्ट के बाद क्या करें? 

  • यदि कोई छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं है, तो वह रीचेकिंग या पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकता है।

  • जो छात्र किसी एक या अधिक विषयों में फेल होते हैं, उन्हें कंपार्टमेंट परीक्षा का मौका दिया जाएगा।

Self Studies Home Quiz Quiz Self Studies Short News Self Studies Web Story
Self Studies Get latest Exam Updates
& Study Material Alerts!
No, Thanks
Self Studies
Click on Allow to receive notifications
Allow Notification
Self Studies
Self Studies Self Studies
To enable notifications follow this 2 steps:
  • First Click on Secure Icon Self Studies
  • Second click on the toggle icon
Allow Notification
Get latest Exam Updates & FREE Study Material Alerts!
Self Studies ×
Open Now