HBSE 10th Result 2023 : हरियाणा बोर्ड 10वीं की परीक्षा में 61 हजार से ज्यादा फेल, क्या करें अब आगे
HBSE 10th Result 2023 : हरियाणा बोर्ड 10वीं की परीक्षा में 61 हजार से ज्यादा फेल, क्या करें अब आगे
हरियाणा बोर्ड ने 10वीं का रिजल्ट भी जारी कर दिया है. इस रिजल्ट में ओवरऑल पास प्रतिशत 65.43% रहा है. 61,682 फेल हुए हैं. फेल छात्रों का प्रतिशत करीब 35 फीसदी है. फेल स्टूडेंट्स रीचेकिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं. इन परीक्षा परिणामों के आधार पर जो परीक्षार्थी अपनी उत्तरपुस्तिकाओं की पुन: जाँच अथवा पुनर्मूल्यांकन करवाना चाहते हैं तो वे निर्धारित शुल्क सहित परिणाम घोषित होने की तिथि से 20 दिन तक ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं.
पुनर्मूल्यांकन में कई बार ऐसा होता है कि कुछ ही नंबर से फेल बच्चे इसमें पास हो जाते हैं. यदि पुनर्मूल्यांकन में पास नहीं होते तो, दोबारा दाखिला लेते हुए पढ़ाई करें. इसके लिए आगे का प्रोसेस अपने स्कूल से पूछना होगा.
फेल और कंपार्टमेंट
अध्यक्ष ने बताया कि सैकेण्डरी (शैक्षिक) परीक्षा में 2,86,425 परीक्षार्थी प्रविष्ठ हुए थे, जिनमें से 1,87,401 उत्तीर्ण हुए, जिसमें से 37,342 परीक्षार्थियों के कम्पार्टमैंट आयी है तथा 61,682 परीक्षार्थी अनुत्तीर्ण रहें.
लड़के-लड़कियां पास
इस परीक्षा में 1,49,439 छात्र बैठे थे, जिनमें 91,772 पास हुए तथा 1,36,986 प्रविष्ठ छात्राओं में से 95,629 पास हुई.
इस परीक्षा में 69.81 प्रतिशत कामयाब छात्राओं की तुलना में 61.41 प्रतिशत ही छात्र सफलता प्राप्त कर सके हैं. इस प्रकार छात्राओं ने छात्रों से 8.40 फीसदी ज्यादा पास प्रतिशत्ता दर्ज कर बढ़त हासिल की है.
पहले नंबर पर ये बच्चे
-इस परीक्षा में छात्र हिमेश, न्यू सन राईज सीनियर सैकेण्डरी स्कूल, भुना, फतेहाबाद
वर्षा, संत बाबा घोघर पब्लिक स्कूल, सिकन्दरपुर माजरा, सोनीपत
सोनू, एनजेएम हाई स्कूल, बुसान, भिवानी ने 498 अंक अर्जित करके प्रथम स्थान प्राप्त किया है.
इन तीनों विद्यार्थियों ने 497 अंक प्राप्त करके द्वितीय स्थान हासिल किया
छात्रा सिमरन, शान्ति महक पब्लिक स्कूल, बनावली, फतेहाबाद,
दिपेश शर्मा, शान्ति पब्लिक सीनियर सैकेण्डरी स्कूल, रेलवे रोड, पलवल व
मानही, टैगोर सीनियर सैकेण्डरी स्कूल, नारनौद, हिसार
प्राइवेट, सरकारी स्कूलों का रिजल्ट
-राजकीय विद्यालयों की पास प्रतिशतता 57.73 रही तथा प्राईवेट विद्यालयों की पास प्रतिशतता 75.65 रही है.
-इस परीक्षा में ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों की पास प्रतिशतता 67.35 रही है, जबकि शहरी क्षेत्र के विद्यार्थियों की पास प्रतिशतता 61.28 रही है.
-सैकेण्डरी परीक्षा के स्वयंपाठी परीक्षार्थियों का परिणाम 52.13 प्रतिशत रहा है. इस परीक्षा में 5,124 परीक्षार्थी प्रविष्ठ हुए जिनमें से 2,671 पास हुए.
Haryana Board Class 12 Study Material
| Haryana Board Class 12 Study Material | |
| Haryana Board Class 12 Books | Haryana Board Class 12 Previous Year Question Paper |
| Haryana Board Class 12 Model Paper | |
Quiz
Get latest Exam Updates
