HBSE 12th Result 2022 घोषित : पहली तीन टॉपर लड़कियां; जानें कुल कितने हुए पास

SHARING IS CARING
If our Website helped you a little, then kindly spread our voice using Social Networks. Spread our word to your readers, friends, teachers, students & all those close ones who deserve to know what you know now.
HBSE 12th Result 2022 घोषित : पहली तीन टॉपर लड़कियां; जानें कुल कितने हुए पास
हरियाणा बोर्ड ने आज कक्षा 12वीं के परिणाम 2022 की घोषणा कर दिया है। जो छात्र 12वीं कक्षा की परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपना 12वीं परिणाम 2022 fastresult.in वेबसाइट और Mobile APP पर देख सकते हैं। हरियाणा बोर्ड कक्षा 12वीं परिणाम 2022 देखने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा। छात्र नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर अपना रिजल्ट देख सकते है।
Click Here to Check हरियाणा बोर्ड कक्षा 12वीं रिजल्ट 2022
JEE & NEET Study Material | |
JEE Main & Advanced Study Material | NEET Study Material |
पहले तीनों स्थान पर लड़कियों ने कब्जा जमाया है। केसीएम पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा काजल ने 498 नंबर के साथ टॉप किया है। वहीं एसडी गर्ल्स कॉलेज की मुस्कान व श्रवणनाथ सीनियर सेकेंडरी स्कूल की साक्षी 496 अंकों के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहीं। टैगोर सीनियर सेकेंडरी स्कूल की श्रुति और बाल विद्या निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल की पूनम दोनों ने 495 मार्क्स हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
कुल कितने हुए पास
हरियाणा बोर्ड 12वीं रिजल्ट में कुल 87.08 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए। पिछले साल कोरोना के चलते सभी बच्चों को पास कर दिया गया था। जबकि 2020 में 80.34 फीसदी स्टूडेंट्स ही पास हो सके थे। ऐसे में 2020 की तुलना में रिजल्ट 7 फीसदी अच्छा रहा है।
कैसे डाउनलोड करे हरियाणा बोर्ड कक्षा 12वीं रिजल्ट 2022
हरियाणा बोर्ड परिणाम डाउनलोड करने के लिए ये चरण हैं:
- fastresult.in वेबसाइट और Mobile APP पर जाएं।
- होम पेज पर, 'हरियाणा बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2022' रिजल्ट पोस्ट पर क्लिक करें।
- एक नया रिजल्ट पेज प्रदर्शित होगा।
- फिर "Click Here to Check हरियाणा बोर्ड कक्षा 12वीं रिजल्ट 2022" लिंक पर क्लिक करें।
- अब दिए गए स्थान में 12वीं का रोल नंबर दर्ज करें।
- हरियाणा बोर्ड 12वीं परिणाम 2022 डाउनलोड करें और इसे भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित रखें।