Self Studies

HBSE 12th Result 2026 Out: हरियाणा बोर्ड 12वीं रिजल्ट लिंक एक्टिव, डायरेक्ट लिंक यहां

HBSE 12th Result 2026 Out: हरियाणा बोर्ड 12वीं रिजल्ट लिंक एक्टिव, डायरेक्ट लिंक यहां

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH), भिवानी ने आखिरकार लाखों छात्रों का इंतजार खत्म करते हुए कक्षा 12वीं का रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है। बोर्ड चेयरमैन डॉ. पवन कुमार और सचिव मुनीश नागपाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में आधिकारिक रूप से परिणाम जारी किया। जिन छात्रों ने इस साल सीनियर सेकेंडरी की परीक्षा दी थी, वे अब अपना HBSE 12वीं रिजल्ट 2026 आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर रोल नंबर के जरिए चेक कर सकते हैं।

इस साल कुल 2,42,856 छात्रों ने 12वीं की परीक्षा दी थी, जिसमें से 2,05,618 छात्र पास हुए हैं। बोर्ड का कुल पास प्रतिशत 84.67% रहा है। एक बार फिर छात्राओं ने बाजी मारी है और छात्रों से 6.52% अधिक पास प्रतिशत दर्ज किया है।

👉 Direct Link: HBSE 12th Result 2026 (Regular)

👉 Direct Link: HBSE 12th Result 2026 (HOS)

HBSE 12वीं रिजल्ट 2026 — एक नजर में पूरा आंकड़ा

विषय विवरण
बोर्ड का नाम हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE)
परीक्षा कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा
रिजल्ट जारी होने की तारीख 13 मई 2026
कुल पास प्रतिशत 84.67%
कुल परीक्षार्थी 2,42,856
कुल उत्तीर्ण छात्र 2,05,618
कुल अनुत्तीर्ण छात्र 10,498
छात्राओं का पास प्रतिशत 87.97%
छात्रों का पास प्रतिशत 81.45%
टॉप जिला चरखी दादरी
सबसे कम प्रदर्शन वाला जिला नूंह
आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in

लड़कियों का रहा शानदार प्रदर्शन

इस बार भी हरियाणा बोर्ड के परिणामों में छात्राओं ने छात्रों को पीछे छोड़ दिया है। छात्राओं का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 87.97% रहा, जबकि छात्रों का पास प्रतिशत 81.45% दर्ज किया गया। यानी छात्राओं ने 6.52% अधिक पास प्रतिशतता हासिल की है, जो हरियाणा में बेटियों की शिक्षा के बढ़ते स्तर का प्रमाण है।

स्ट्रीम-वाइज पास प्रतिशत (Science, Commerce, Arts)

इस बार तीनों स्ट्रीम का प्रदर्शन शानदार रहा है। विज्ञान संकाय एक बार फिर सबसे आगे रहा।

स्ट्रीम पास प्रतिशत
विज्ञान (Science) 90.08%
कॉमर्स (Commerce) 88.20%
कला (Arts) 82.60%

HBSE 12वीं रिजल्ट 2026: ओवरऑल टॉपर्स लिस्ट

रैंक छात्र का नाम स्कूल अंक (500 में से)
1 दीपिका विवेकानंद विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल 499
2 उदिता विश्वभारत्या कन्या गुरुकुल 498
3 योगिता शिक्षा भारती ग्लोबल स्कूल 497
3 मुस्कान ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल 497

विज्ञान संकाय (Science Stream) टॉप-3 छात्र

रैंक छात्र का नाम अंक स्कूल और जिला
1 वंशिका महाजन 494 बी.के.डी. सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सलहावास (झज्जर)
2 (संयुक्त) सिमरन 493 प्रज्ञा सीनियर सेकेंडरी स्कूल, भंडवा (चरखी दादरी)
2 (संयुक्त) अमन 493 आदर्श सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बौंद कलां (चरखी दादरी)
2 (संयुक्त) शुभम 493 रॉयल इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल (चरखी दादरी)
3 मंजू 492 ऑक्सफोर्ड पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मटलौदा (हिसार)

कॉमर्स संकाय (Commerce Stream) टॉप-3 छात्र

रैंक छात्र का नाम अंक स्कूल और स्थान
1 (संयुक्त) तमन्ना 494 एस.डी. कन्या महाविद्यालय, नरवाना (जींद)
1 (संयुक्त) जान्हवी 494 मॉडल के.एम. सीनियर सेकेंडरी स्कूल, धांगड़ा (फतेहाबाद)
2 (संयुक्त) तनिषा 493 हिंदू कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सोनीपत
2 (संयुक्त) भावना 493 ग्रामीण सीनियर सेकेंडरी स्कूल, छारा (झज्जर)
2 (संयुक्त) कामाक्षी 493 न्यू हैप्पी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, यमुनानगर
3 (संयुक्त) ज्योति 492 गांववाला सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कंवारी (हिसार)
3 (संयुक्त) मुस्कान 492 एस.डी. सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हांसी (हिसार)
3 (संयुक्त) सिया 492 संत मीरा बाई सीनियर सेकेंडरी स्कूल, भिवानी

जिलेवार प्रदर्शन: चरखी दादरी बना नंबर-1

पास प्रतिशतता के मामले में इस बार जिला चरखी दादरी टॉप पर रहा है, जबकि नूंह जिला सबसे नीचे के पायदान पर रहा। चरखी दादरी ने न केवल जिलेवार रैंकिंग में बाजी मारी, बल्कि साइंस स्ट्रीम के टॉप-3 में से तीन छात्र इसी जिले से हैं।

HBSE 12वीं रिजल्ट 2026 ऐसे करें चेक (Step-by-Step Guide)

स्टेप 1: सबसे पहले हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।

स्टेप 2: होमपेज पर "Results" टैब पर क्लिक करें।

स्टेप 3: "Senior Secondary Examination March 2026 Result" लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 4: नए पेज पर अपना रोल नंबर और जन्म तिथि (Date of Birth) भरें।

स्टेप 5: "Submit" बटन पर क्लिक करें।

स्टेप 6: आपका HBSE 12वीं रिजल्ट 2026 स्क्रीन पर खुल जाएगा।

स्टेप 7: रिजल्ट को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट निकालकर सुरक्षित रख लें।

मार्कशीट में क्या-क्या जानकारी होगी?

ऑनलाइन मार्कशीट में निम्नलिखित जानकारी होगी:

  • छात्र का नाम
  • रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर
  • पिता/माता का नाम
  • विषयवार अंक (Theory + Practical)
  • कुल अंक और प्रतिशत
  • ग्रेड और डिवीजन
  • पास/फेल स्टेटस
  • स्कूल का नाम और कोड

ध्यान दें: ऑनलाइन मार्कशीट प्रोविजनल होती है। असली मार्कशीट छात्रों को अपने स्कूल से ही लेनी होगी।

स्वयंपाठी परीक्षार्थियों का परिणाम

स्वयंपाठी (Self-Study/Private) परीक्षार्थियों का पास प्रतिशत 69.57% दर्ज किया गया। इस श्रेणी में कुल 2,642 परीक्षार्थी परीक्षा में बैठे थे, जिनमें से 1,838 छात्र पास हुए।

रिजल्ट से असंतुष्ट छात्रों के लिए विकल्प

जो छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, उनके पास निम्न विकल्प हैं:

विकल्प फीस समय सीमा
रीचेकिंग ₹250 प्रति विषय 20 दिन के अंदर
री-इवैल्यूएशन ₹1000 प्रति विषय 20 दिन के अंदर
री-इवैल्यूएशन (BPL) ₹800 प्रति विषय 20 दिन के अंदर
कम्पार्टमेंट परीक्षा अलग से नोटिफिकेशन जून-जुलाई 2026

---

Haryana Board Class 12 Study Material

Haryana Board Class 12 Study Material
Haryana Board Class 12 Books Haryana Board Class 12 Previous Year Question Paper
Haryana Board Class 12 Model Paper Haryana Board Class 12 Syllabus
Self Studies Home Quiz Quiz Self Studies Short News Self Studies Web Story
Self Studies Get latest Exam Updates
& Study Material Alerts!
No, Thanks
Self Studies
Click on Allow to receive notifications
Allow Notification
Self Studies
Self Studies Self Studies
To enable notifications follow this 2 steps:
  • First Click on Secure Icon Self Studies
  • Second click on the toggle icon
Allow Notification
Get latest Exam Updates & FREE Study Material Alerts!
Self Studies ×
Open Now