Self Studies

HBSE 12वीं रिजल्ट 2026 घोषित: कुल पास प्रतिशत 84.67%, टॉप जिला चरखी दादरी — यहां देखें पूरी टॉपर्स लिस्ट

HBSE 12वीं रिजल्ट 2026 घोषित: कुल पास प्रतिशत 84.67%, टॉप जिला चरखी दादरी — यहां देखें पूरी टॉपर्स लिस्ट

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) ने कक्षा 12वीं का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। करीब 2.95 लाख विद्यार्थियों का इंतजार आखिर अब समाप्त हो चुका है। कुल पास प्रतिशत 84.67% रहा। चरखी दादरी टॉप जिला बना, जबकि नूंह सबसे नीचे रहा। छात्राओं ने 87.97% और छात्रों ने 81.45% पास प्रतिशत हासिल किया। विज्ञान संकाय में 90.08% पास हुए। 2,05,618 छात्र उत्तीर्ण हुए। परीक्षा में शामिल हुए विद्यार्थी अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।

👉 Direct Link: HBSE 12th Result 2026 (रिजल्ट लिंक जल्द एक्टिव होगा)

HBSE 12वीं रिजल्ट 2026: लड़कियों का रहा दबदबा

इस बार भी परिणामों में छात्राओं का प्रदर्शन शानदार रहा। छात्राओं का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 87.97% रहा। वहीं, छात्रों का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 81.45% रहा। स्पष्ट है कि छात्राओं ने छात्रों को काफी पीछे छोड़ दिया है। परिणामों के अनुसार, छात्राओं ने लड़कों के मुकाबले 6.52% अधिक पास प्रतिशतता हासिल की है।

  • छात्राओं का पास प्रतिशत: 87.97%
  • छात्रों का पास प्रतिशत: 81.45%

12वीं परीक्षा में 2,42,856 परीक्षार्थी प्रविष्ठ हुए, जिसमें 2,05,618 उत्तीर्ण हुए तथा 10,498 परीक्षार्थी अनुत्तीर्ण रहे।

HBSE 12वीं रिजल्ट 2026: स्ट्रीम-वाइज पास प्रतिशत

  • विज्ञान संकाय (Science): 90.08%
  • कॉमर्स संकाय (Commerce): 88.20%
  • कला संकाय (Arts): 82.60%

पास प्रतिशतता के मामले में जिला चरखी दादरी टॉप पर और नूंह सबसे नीचे पायदान पर रहा है।

HBSE 12वीं रिजल्ट 2026 — पूरा आंकड़ा एक नजर में

विषय विवरण
बोर्ड का नाम हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE)
परीक्षा कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा
कुल पास प्रतिशत 84.67%
कुल परीक्षार्थी 2,42,856
कुल उत्तीर्ण छात्र 2,05,618
कुल अनुत्तीर्ण छात्र 10,498
छात्राओं का पास प्रतिशत 87.97%
छात्रों का पास प्रतिशत 81.45%
छात्राओं की बढ़त 6.52% अधिक
कला संकाय पास प्रतिशत 82.60%
विज्ञान संकाय पास प्रतिशत 90.08%
कॉमर्स संकाय पास प्रतिशत 88.20%
टॉप जिला चरखी दादरी
सबसे कम प्रदर्शन वाला जिला नूंह
स्वयंपाठी परीक्षार्थी 2,642
स्वयंपाठी पास छात्र 1,838
स्वयंपाठी पास प्रतिशत 69.57%
पुनर्मूल्यांकन आवेदन रिजल्ट जारी होने के 20 दिन तक

HBSE 12वीं रिजल्ट 2026: ओवरऑल टॉपर्स लिस्ट

हरियाणा बोर्ड 12वीं के टॉपर्स के नाम इस प्रकार हैं:

रैंक छात्र का नाम स्कूल अंक (500 में से)
1 दीपिका विवेकानंद विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल 499
2 उदिता विश्वभारत्या कन्या गुरुकुल 498
3 योगिता शिक्षा भारती ग्लोबल स्कूल 497
3 मुस्कान ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल 497

HBSE 12वीं रिजल्ट 2026: विज्ञान संकाय (Science Stream) के टॉप-3 छात्र

रैंक छात्र का नाम अंक (500 में से) स्कूल और जिला
1 वंशिका महाजन 494 बी.के.डी. सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सलहावास (झज्जर)
2 (संयुक्त) सिमरन 493 प्रज्ञा सीनियर सेकेंडरी स्कूल, भंडवा (चरखी दादरी)
2 (संयुक्त) अमन 493 आदर्श सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बौंद कलां (चरखी दादरी)
2 (संयुक्त) शुभम 493 रॉयल इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल (चरखी दादरी)
3 मंजू 492 ऑक्सफोर्ड पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मटलौदा (हिसार)

HBSE 12वीं रिजल्ट 2026: कॉमर्स संकाय (Commerce Stream) के टॉप-3 छात्र

रैंक छात्र का नाम अंक (500 में से) स्कूल और स्थान
1 (संयुक्त) तमन्ना 494 एस.डी. कन्या महाविद्यालय, नरवाना (जींद)
1 (संयुक्त) जान्हवी 494 मॉडल के.एम. सीनियर सेकेंडरी स्कूल, धांगड़ा (फतेहाबाद)
2 (संयुक्त) तनिषा 493 हिंदू कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सोनीपत
2 (संयुक्त) भावना 493 ग्रामीण सीनियर सेकेंडरी स्कूल, छारा (झज्जर)
2 (संयुक्त) कामाक्षी 493 न्यू हैप्पी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, यमुनानगर
3 (संयुक्त) ज्योति 492 गांववाला सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कंवारी (हिसार)
3 (संयुक्त) मुस्कान 492 एस.डी. सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हांसी (हिसार)
3 (संयुक्त) सिया 492 संत मीरा बाई सीनियर सेकेंडरी स्कूल, भिवानी

स्वयंपाठी परीक्षार्थियों का परिणाम

स्वयंपाठी (Self-Study) परीक्षार्थियों का पास प्रतिशत 69.57% दर्ज किया गया। इस श्रेणी में कुल 2,642 परीक्षार्थी परीक्षा में बैठे थे, जिनमें से 1,838 पास हुए। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा 20 मार्च तक 10वीं और 1 अप्रैल तक 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाओं का आयोजन करवाया गया था। जिनमें प्रदेशभर में करीब 1431 परीक्षा केंद्रों पर लगभग 5,66,411 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी।

पुनर्मूल्यांकन के लिए 20 दिन का समय

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि जो परीक्षार्थी अपने परिणाम से संतुष्ट नहीं हैं, वे परिणाम घोषित होने की तिथि से 20 दिन तक पुनः जांच या पुनर्मूल्यांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

  • रीचेकिंग फीस: ₹250 प्रति विषय
  • री-इवैल्यूएशन फीस: ₹1000 प्रति विषय (BPL कार्ड धारकों के लिए ₹800)
  • आवेदन की प्रक्रिया: बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर

HBSE 12वीं रिजल्ट 2026 ऐसे करें चेक (Step-by-Step)

स्टेप 1: सबसे पहले हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।

स्टेप 2: होमपेज पर "Results" टैब पर क्लिक करें।

स्टेप 3: "Senior Secondary Examination March 2026 Result" लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 4: नए पेज पर अपना रोल नंबर और जन्म तिथि (Date of Birth) भरें।

स्टेप 5: "Submit" बटन पर क्लिक करें।

स्टेप 6: आपका HBSE 12वीं रिजल्ट 2026 स्क्रीन पर खुल जाएगा।

स्टेप 7: रिजल्ट को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट निकालकर सुरक्षित रख लें।

---

Haryana Board Class 12 Study Material

Haryana Board Class 12 Study Material
Haryana Board Class 12 Books Haryana Board Class 12 Previous Year Question Paper
Haryana Board Class 12 Model Paper Haryana Board Class 12 Syllabus

 

Self Studies Home Quiz Quiz Self Studies Short News Self Studies Web Story
Self Studies Get latest Exam Updates
& Study Material Alerts!
No, Thanks
Self Studies
Click on Allow to receive notifications
Allow Notification
Self Studies
Self Studies Self Studies
To enable notifications follow this 2 steps:
  • First Click on Secure Icon Self Studies
  • Second click on the toggle icon
Allow Notification
Get latest Exam Updates & FREE Study Material Alerts!
Self Studies ×
Open Now