JAC 10th Result 2025: झारखंड बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट कल सुबह 11:30 बजे जारी होगा, यहां मिलेगा डायरेक्ट लिंक

SHARING IS CARING
If our Website helped you a little, then kindly spread our voice using Social Networks. Spread our word to your readers, friends, teachers, students & all those close ones who deserve to know what you know now.
झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट कल सुबह 11:30 बजे जारी किया जाएगा। इस अवसर पर रामदास सोरेन, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग मंत्री, झारखण्ड मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद होंगे। रिजल्ट घोषित होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in व jacresults.com पर आसानी से चेक कर सकते हैं।
इसके अलावा रिजल्ट जारी होने पर बोर्ड छात्र fastresult.in वेबसाइट और मोबाइल एप्प पर भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं। छात्र नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से अपना रिजल्ट देख सकते है।
👉 Direct Link - JAC Board 10th Result 2025
जैक कक्षा 10वीं की परीक्षा 11 फरवरी से 4 मार्च 2025 तक जबकि जैक कक्षा 12वीं परीक्षा का आयोजन 11 फरवरी से 4 मार्च 2025 तक किया गया था। जैक 10वीं रिजल्ट पिछले साल अच्छा रहा था पिछले साल कुल 378398 स्टूडेंट्स परीक्षा में शामिल हुए थे, इनमें से पास फीसदी 90.39 फीसदी पास प्रतिशत दर्ज किया गया था।
JAC 10th 2025 : जैक बोर्ड 10वीं का रिजल्ट ऐसे कर सकेंगे चेक
Step -1 आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर जाएं।
Step -2 होमपेज पर 10वीं वाले जेएसी मैट्रिक रिजल्ट 2025 या 12वीं वाले जेएसी इंटर रिजल्ट 2025 के लिए सीधे लिंक पर क्लिक करें।
Step -3 स्क्रीन पर एक लॉगिन पेज दिखाई देगा।
Step -4 लॉगिन विवरण दर्ज करें। सब्मिट करें।
Step -5 जेएसी परिणाम 2025 स्क्रीन पर आ जाएगा।
Jharkhand Board 10th Result 2025 : झारखंड मैट्रिक परीक्षा में उत्तीर्ण अंक
कक्षा 10 या मैट्रिक परीक्षा पास करने के लिए, झारखंड बोर्ड के छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक और कुल मिलाकर 33 प्रतिशत अंक की आवश्यकता होती है।
JAC Jharkhand Board 10th Result : झारखंड बोर्ड 10वीं ग्रेस मार्क्स नियम
अगर छात्र किसी एक विषय में 5 फीसदी अंक से फेल हो रहा हो तो झारखंड बोर्ड उसे 5 फीसदी तक ग्रेस मार्क्स देकर पास कर सकता है। वहीं अगर कोई छात्र दो सब्जेक्ट में फेल हो रहा है तो, बोर्ड दोनों सब्जेक्ट में तीन तीन फीसदी ग्रेस मार्क्स देकर उसे पास कर सकता है। अगर एक विषय में छात्र 5 फीसदी से अधिक अंकों से फेल न रहा हो या दो विषयों में 3-3 अंकों से अधिक से फेल रहो रहा हो तो बोर्ड उसे पास नहीं करता है।
JAC Jharkhand Board 10th Result 2025 : जैक 10वीं रिजल्ट से पहले समझें मैट्रिक का ग्रेडिंग क्राइटेरिया
झारखंड बोर्ड जैक 10वीं रिजल्ट की घोषणा से पहले ग्रेडिंग सिस्टम (JAC Class 10 grading system 2025) को भी समझ लेना चाहिए। 75 प्रतिशत या उससे अधिक लाने वालों को डिस्टिंक्शन मिलेगी। 60 फीसदी या उससे अधिक मार्क्स लाने वालों को फर्स्ट डिविजन में शुमार किया जाएगा। 45 से 60 फीसदी वाले बच्चों को सेकेंड डिविजन मिलेगी। 33 फीसदी से 45 फीसदी वालों को थर्ड डिविजन मिलेगी।
JAC Jharkhand Board 10th Result 2025 : झारखंड बोर्ड 10वीं कंपार्टमेंट परीक्षा में ये स्टूडेंट बैठेंगे
झारखंड बोर्ड परीक्षा में 2 विषय में न्यूनतम पास मार्क्स न लाने वाले छात्रों को कंपार्टमेंट परीक्षा देने का मौका मिलेगा। रिजल्ट के बाद इसकी तारीखें जारी की जाएंगी। 10वीं में गणित, इंग्लिश में काफी छात्रों की कंपार्टमेंट आती रही है। कंपार्टमेंट परीक्षा का समय आज की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बता दिया जाएगा।
JAC 10वीं बोर्ड परीक्षा 2025 – कॉपी रीचेकिंग (स्क्रूटनी)
जो छात्र/छात्रा अपने विषय/विषयों के प्राप्तांक से संतुष्ट नहीं है वे स्क्रूटनी के लिए अपना आवेदन झारखंड अधिविध परिषद की अधिकारिक वेबसाइट पर से ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। स्क्रूटनी के लिए आवेदन जमा करने की विधि निम्नवत हैं।
- स्क्रूटनी के लिए आवेदन दिनांक घोषित की जाएगी।
- परीक्षार्थी स्कूटनी के लिए आवेदन ऑनलाइन के माध्यम से जमा कर सकते हैं।
- स्क्रुटनी के लिए आवेदन केवल उत्तर पुस्तिका (लिखित परीक्षा) परीक्षा के लिए ही जमा की जाएगी।
- ध्यान दें: OMR सीट, प्रैक्टिकल एवं इंटरनल एसेसमेंट में प्राप्त अंक की स्क्रुटनी के लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं।
- परीक्षार्थी को सभी विषय के लिए अलग-अलग शुल्क देने होंगे।
- स्कूटनी के लिए परीक्षार्थी को प्रति विषय के लिए ₹450/- शुल्क देने होंगे।
- परीक्षार्थी को आवेदन के लिए रोल नंबर एवं जन्मतिथि की आवश्यकता होगी।
- स्क्रुटनी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए जल्द ही अधिकारिक नोटिफिकेशन को अपडेट किया जायेगा ।
JAC Jharkhand Board 10th Result 2025 : जैक रिजल्ट के बाद मैट्रिक मार्कशीट में ये एब्रिविएशन यूज की जाएंगी
- पीएएस - पास
- यू / आर - अंडर रेगुलेशन
- एफ/एल - फेल
- आईएनसी- अधूरा
- प्रथम- प्रथम श्रेणी
- ईएक्सपी- निष्कासित
- एफ / ए- पूरी तरह से अनुपस्थित
- सेकेंड- सेकंड डिवीजन
- WTH - विदहेल्थ यानी रोक गया रिजल्ट
- थर्ड - थर्ड डिवीजन
- आईएनवी- इनवेलिड यानी अमान्य
JAC Board Class 12 Study Material
JAC Board Class 12 Study Material | |
JAC Board Class 12 Books | JAC Board Class 12 Previous Year Question Paper |
JAC Board Class 12 Syllabus | JAC Board Class 12 Model Paper |