JAC Board 10th Result 2025 Out: झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी, डायरेक्ट लिंक से यहां चेक करे रिजल्ट
झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने आज 27 मई, 2025 को सुबह 11:30 बजे झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 घोषित कर दिया है। झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट छात्र fastresult.in वेबसाइट और मोबाइल एप्प पर भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं। छात्र नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से अपना रिजल्ट देख सकते है।
👉 Direct Link - JAC Board 10th Result 2025
झारखंड क्लास 10वीं रिजल्ट को झारखंड अधिविद्य परिषद, रांची के प्रेक्षागृह में प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए घोषित किया गया है, जिसे राज्य के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने जारी किया है और इस मौके पर सचिव, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड मौजूद रहे।
2025 मैट्रिक एग्जाम में 91.71 प्रतिशत छात्र सफल रहे हैं। 4 लाख 33 हजार 944 कुल परीक्षार्थियों में से 4 लाख 31488 ने परीक्षा दी थी। जिनमें से 3 लाख 95 हजार 755 स्टूडेंट्स पास हुए हैं।
JAC 10th Result 2025 : जैक 10वीं रिजल्ट में 221040 की फर्स्ट डिविजन
कुल आवेदित - 433944
कुल शामिल - 431488
कुल पास - 395755
फर्स्ट डिविजन - 221040
पास प्रतिशत - 91.71 %
जैक कक्षा 10वीं की परीक्षा 11 फरवरी से 4 मार्च 2025 तक जबकि जैक कक्षा 12वीं परीक्षा का आयोजन 11 फरवरी से 4 मार्च 2025 तक किया गया था।
JAC 10th 2025 : जैक बोर्ड 10वीं का रिजल्ट ऐसे कर सकेंगे चेक
Step -1 वेबसाइट fastresult.in वेबसाइट और मोबाइल एप्प पर जाएं।
Step -2 होमपेज पर 10वीं वाले जेएसी मैट्रिक रिजल्ट 2025 या 12वीं वाले जेएसी इंटर रिजल्ट 2025 के लिए सीधे लिंक पर क्लिक करें।
Step -3 स्क्रीन पर एक लॉगिन पेज दिखाई देगा।
Step -4 लॉगिन विवरण दर्ज करें। सब्मिट करें।
Step -5 जेएसी परिणाम 2025 स्क्रीन पर आ जाएगा।
झारखंड बोर्ड परीक्षा में 2 विषय में न्यूनतम पास मार्क्स न लाने वाले छात्रों को कंपार्टमेंट परीक्षा देने का मौका मिलेगा। रिजल्ट के बाद इसकी तारीखें जारी की जाएंगी। 10वीं में गणित, इंग्लिश में काफी छात्रों की कंपार्टमेंट आती रही है। कंपार्टमेंट परीक्षा का समय आज की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बता दिया जाएगा।
जो छात्र/छात्रा अपने विषय/विषयों के प्राप्तांक से संतुष्ट नहीं है वे स्क्रूटनी के लिए अपना आवेदन झारखंड अधिविध परिषद की अधिकारिक वेबसाइट पर से ऑनलाइन जमा कर सकते हैं।
Quiz
Get latest Exam Updates
