Self Studies

JAC Board 10th Topper List 2025 : टॉपर्स नाम, पास प्रतिशत और जिलेवार टॉपर सूची देखें

JAC Board 10th Topper List 2025 : टॉपर्स नाम, पास प्रतिशत और जिलेवार टॉपर सूची देखें

SHARING IS CARING

If our Website helped you a little, then kindly spread our voice using Social Networks. Spread our word to your readers, friends, teachers, students & all those close ones who deserve to know what you know now.

Self Studies Self Studies

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने आज 27 मई, 2025 को सुबह 11:30 बजे झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 घोषित कर दिया है। झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट छात्र  fastresult.in वेबसाइट और मोबाइल एप्प पर भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं। छात्र नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से अपना  रिजल्ट देख सकते है।

👉 Direct Link - JAC Board 10th Result 2025

झारखंड क्लास 10वीं रिजल्ट को झारखंड अधिविद्य परिषद, रांची के प्रेक्षागृह में प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए घोषित किया गया है, रिजल्ट के साथ ही टॉपर लिस्ट, पास प्रतिशत, कंपार्टमेंट एग्जाम और स्क्रूटनी से जुड़ी जरूरी जानकारी भी साझा की गई है।

JAC 10वीं रिजल्ट 2025: कुल पास प्रतिशत

झारखंड बोर्ड ने कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। कुल 91.71% छात्र पास हुए हैं। कुल 4,33,944 छात्रों ने आवेदन किया था, जिनमें से 4,31,488 शामिल हुए और 3,95,755 पास हुए। कोडरमा ने सबसे अच्छा प्रदर्शन किया, जहां पास प्रतिशत 98.1% रहा, जबकि रांची का प्रतिशत 87.32% रहा।

विवरण संख्या/प्रतिशत
कुल आवेदित छात्र 4,33,944
परीक्षा में शामिल छात्र 4,31,488
कुल पास छात्र 3,95,755
पास प्रतिशत (औसत) 91.71%
प्रथम श्रेणी प्राप्त छात्र 2,21,040
कोडरमा जिला पास प्रतिशत 98.1%
रांची जिला पास प्रतिशत 87.32%

JAC 10th Topper List 2025: जैक झारखंड बोर्ड 10वीं में टॉपरों की लिस्ट

जैक झारखंड बोर्ड 10वीं की मेरिट में 62 छात्र छात्राएं हैं। सबसे अंतिम यानी 10वीं रैंक पाने वाले 15 विद्यार्थी हैं। सभी के 96.40 फीसदी मार्क्स हैं।

रैंक नाम स्कूल कुल अंक प्रतिशत
1 गीतांजली इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल, हजारीबाग 493 98.60%
2 ऋतु कुमारी इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल, हजारीबाग 491 98.20%
3 अमृता गुप्ता इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल, हजारीबाग 491 98.20%
4 पुजा कुमारी इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल, हजारीबाग 491 98.20%
5 अमर कुमार प्रॉप वी हाई स्कूल, तिलैया रंगाटांड़ 491 98.20%
6 शिवानी कुमारी इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल, हजारीबाग 489 97.80%
7 विकास प्रामाणिक प्रॉप हाई स्कूल, बाघमारा बालीपुर 489 97.80%
8 श्रेया कुमारी इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल, हजारीबाग 488 97.60%
9 साक्षी कुमारी इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल, हजारीबाग 488 97.60%
10 सुभम कुमार पात्रा +2 आदिवासी हाई स्कूल, बांगुर्डा 487 97.40%

JAC 10वीं रिजल्ट 2025 के टॉप 5 जिलों का पास प्रतिशत

झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 में सबसे अच्छा प्रदर्शन कोडरमा जिले ने किया, जहां 98.1% छात्र पास हुए। इसके बाद पाकुड़ (96.83%), जामताड़ा (96.33%), लातेहार (96.23%) और साहिबगंज (96.22%) रहे। इन जिलों ने राज्यभर में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर टॉप 5 में जगह बनाई।

झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट में रांची का परिणाम 87.32 प्रतिशत रहा। ओवरऑल रिजल्ट में राज्य में रांची का 21वां स्थान रहा।

स्थान जिला पास प्रतिशत
1 कोडरमा 98.1%
2 पाकुड़ 96.83%
3 जामताड़ा 96.33%
4 लातेहार 96.23%
5 साहिबगंज 96.22%

JAC Board 10th Toppers List: District Wise Performance

Students can check the JAC Board 10th Toppers List below for district-wise performance:

Rank District Percentage
1 KODARMA 97.83%
2 PAKUR 96.83%
3 JAMTARA 96.34%
4 LATEHAR 96.27%
5 SAHEBGANJ 96.24%
6 BOKARO 95.78%
7 HAZARIBAGH 94.64%
8 PALAMU 94.09%
9 DEOGHAR 94.01%
10 DUMKA 93.92%
11 GIRIDIH 93.39%
12 CHATRA 92.44%
13 DHANBAD 91.55%
14 GODDA 91.48%
15 GARHWA 90.45%
16 E. SINGHBHUM 90.12%
17 RAMGARH 89.23%
18 SIMDEGA 88.44%
19 KHUNTI 88.01%
20 GUMLA 87.85%
21 RANCHI 87.32%
22 SERAIKELA 85.03%
23 LOHARDAGA 84.44%
24 W. SINGHBHUM 80.41%

JAC 10वीं रिजल्ट 2025 का डिवीजन वाइज विवरण

डिवीजन पास छात्र संख्या
फर्स्ट डिवीजन 2,21,040
सेकेंड डिवीजन 1,57,194
थर्ड डिवीजन 17,521

JAC Jharkhand Board 10th Result 2025 : झारखंड बोर्ड 10वीं के टॉपरों को क्या क्या इनाम मिलेगा

जैक बोर्ड परीक्षा में टॉप तीन रैंक पाने वाले छात्रों को 3 लाख रुपये तक नकद पुरस्कार दिया जाएगा. रैंक 1 पाने वाले को 3 लाख रपए मिलेंगे, द्वितीय टॉपर को 2 लाख और तीसरे टॉपर को 1 लाख रुपए की राशि दी जाएगी।

इसके साथ ही टॉपर्स को एक लैपटॉप और एक मोबाइल फोन भी इनाम के रूप में मिलेगा।

जो छात्र टॉपर्स की सूची में तो होंगे, लेकिन मुख्य तीन रैंक में नहीं आएंगे, उन्हें भी लैपटॉप, स्मार्टफोन और पुरस्कार राशि से सम्मानित किया जाएगा।

 

Self Studies Home Quiz Quiz Self Studies Short News Self Studies Web Story
Self Studies Get latest Exam Updates
& Study Material Alerts!
No, Thanks
Self Studies
Click on Allow to receive notifications
Allow Notification
Self Studies
Self Studies Self Studies
To enable notifications follow this 2 steps:
  • First Click on Secure Icon Self Studies
  • Second click on the toggle icon
Allow Notification
Get latest Exam Updates & FREE Study Material Alerts!
Self Studies ×
Open Now