MP Board 10th Hindi Half Yearly Exam 2023-24 : एमपी बोर्ड 10वीं हिन्दी अर्धवार्षिक पेपर महत्वपूर्ण प्रश्न (VVI Most Important Question)

SHARING IS CARING
If our Website helped you a little, then kindly spread our voice using Social Networks. Spread our word to your readers, friends, teachers, students & all those close ones who deserve to know what you know now.
एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं हिन्दी अर्धवार्षिक पेपर की तैयारी के लिए हम आपको MPBSE 10th Hindi Half Yearly Paper 2023-24 Most Important Questions इस लेख के माध्यम से बता रहें हैं, जो आपके Paper के लिए बहुत महत्वपूर्ण है और ये Most Important Question तैयारी को और बेहतर बना सकते हैI जिनसे 07/12/2023 को होने वाला एमपी बोर्ड 10th हिन्दी अर्धवार्षिक क्वेश्चन पेपर 2023-24 को आप अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे। जिससे आप अर्धवार्षिक परीक्षा के हिन्दी के पेपर में अच्छे अंकों से पास हो सकें।
ये भी पढ़ें - एमपी बोर्ड 10वीं अंग्रेजी अर्धवार्षिक पेपर 2023 सॉल्यूशन के साथ; आंसर PDF डाउनलोड करें
MP Board 10th Hindi Half Yearly Paper 2023-24 Most Important Questions
वस्तुनिष्ठ प्रश्न : सही विकल्प चुनकर लिखिए -
1. हिन्दी के पद्य साहित्य का दूसरा काल है -
(अ) रीतिकाल
(ब) भक्तिकाल
(स) आदिकाल
(द) आधुनिक काल
2. आधुनिक काल का आरम्भ होता है -
(अ) संवत् 1900 से
(ब) संवत् 1050 से
(स) संवत् 1375 से
(द) संवत् 1800 से
3. छायावाद के आधार स्तम्भ कवि नहीं है -
(अ) निराला
(ब) जयशंकर प्रसाद
(स) महादेवी वर्मा
(द) सूरदास
4. प्रयोगवाद के कवि हैं -
(अ) अज्ञेय
(ब) सुमित्रानंदन पन्त
(स) महादेवी वर्मा
(द) तुलसीदास
5. नई कविता के कवि हैं -
(अ) निराला
(ब) सुमित्रानंदन पंत
(स) महादेवी वर्मा
(द) रघुवीर सहाय
6. भक्तिकाल की समय सीमा है -
(अ) संवत् 1050 से संवत् 1375
(ब) संवत् 1375 से संवत् 1700
(स) संवत् 1700 से संवत् 1900
(द) संवत् 1900 से अब तक
Answer:
1. (ब) भक्तिका 2. (अ) संवत्1900से 3. (द) सूरदास 4. (अ) अज्ञेय 5. (द) रघुवीर सहाय 6. (ब) संवत्1375से संवत् 1700
रिक्त स्थान में सही शब्द चुनकर लिखिए -
1. सूर की भक्ति ____ भाव की है। (साख्य भाव / दास भाव)
2. सूरदास ____ थे। (जन्मांध / गूंगे)
3. गोपियाँ उद्धव को ____ मानती हैं। (हतभागी / बड़भागी)
4. गोपियों के लिए श्री कृष्ण हारिल की ____ की तरह है। (लकड़ी / फूल)
5. हरि हैं ____ पढ़ि आए। (राजनीति / कूटनीति)
6. सूरदास का निधन ____ में हुआ। (रुनकता/पारसौली)
7. गोपियों ने मधुर संबोधन के ____ लिए दिया। (कृष्ण / उद्धव)
Answer:
1. साख्य भाव 2. जन्मांध 3. बड़भागी 4. लकड़ी 5. राजनीति 6. पारसौली 7. कृष्ण
सही जोड़ी बनाकर लिखिए -
|
'A' |
‘B’ | |
1. |
सूर के पद |
(a) |
निराला |
2. |
उत्साह |
(b) |
सूरदास |
3. |
निराला |
(c) |
अट नहीं रही है |
4. |
राम-लक्ष्मण परशुराम संवाद |
(d) |
जयशंकर प्रसाद |
5. |
आत्मकथ्य |
(e) |
तुलसीदास |
Answer- 1.(b) 2.(a) 3.(c) 4.(e) 5.(d) |
एक वाक्य में उत्तर लिखिए -
1. सूरदास भक्तिकाल की किस शाखा के कवि हैं ?
2. गोपियों के अनुसार राजा का धर्म क्या है ?
3. सूर-सारावली के कवि का क्या नाम है ?
4. क्षितिज भाग 2 में संग्रहित सूर के 4 पद कहाँ से लिए गए हैं ?
5. गोपियों ने भ्रमण के बहाने किस पर व्यंग्य बाण छोड़े हैं।
6. राम लक्ष्मण परशुराम संवाद रामचरितमानस के किस कांड से लिया गया हैं ?
7. गोस्वामी तुलसीदास की मृत्यु कहाँ हुई ?
8. सीता स्वयंवर में राम-लक्ष्मण किसके साथ आए थे?
9. बालकु बोलि बधी नहीं तोही में कौन सा अलंकार है ?
10. ऊँगली दिखाने से कौन मुरझा जाता है ?
11. कवि प्रसाद जी अपने किस स्वभाव को दोष नहीं देना चाहते ?
12. मुरझाकर गिर रही पत्तियाँ किसका प्रतीक हैं ?
13. आत्मकथ्य कविता में किस पक्ष की अभिव्यक्ति हुई ?
14. प्रेयसी के कपोलों की लालिमा की तुलना किससे की गई है ?
15. प्रसाद जी के आलिंगन में आते-आते क्या भाग गया ?
16. बादल के हृदय में कौन छुपा है ?
17. विश्व के सकल जन कैसे हो रहे हैं ?
18. घेर-घेर घोर गगन में कौन सा अलंकार है ?
19. बादल किस दिशा से आते हैं ?
20. तृप्त धरा का सांकेतिक अर्थ क्या है ?
Answer:
1. कृष्ण भक्ति शाखा 2. प्रजा का हित 3. महाकवि सूरदास 4. सूरसागर के भ्रमरगीत 5. उद्धव 6. बालकाण्ड 7. काशी 8. गुरु विश्वामित्र 9. अनुप्रास अलंकार 10. कुम्हड़े का फूल 11. सरल स्वभाव 12. निराशा 13. जीवन के यथार्थ एवं अभाव पक्ष की अभिव्यक्ति 14. ऊषाकाल की अरुणिमा से तुलना की गई है। 15. जीवन का सुख 16. विद्युत (बिजली) 17. गर्मी से व्याकल 18. अनुप्रास अलंकार 19. अज्ञात दिशा 20. सांसारिक दुखों से पीड़ित पृथ्वी
सत्य-असत्य लिखिए -
1. गोपियाँ कृष्ण द्वारा चुराए गए अपने मन को वापस माँग रही हैं।
2. अच्छे लोग परहित के लिए दौड़े चले आते हैं।
3. उद्धव का संदेश गोपियों को गुड़ की तरह मीठा लगा।
4. योग संदेश सुनकर गोपियों की विरह अग्नि बढ़ रही है।
5. राजा का धर्म है कि प्रजा को न सताए।
6. शिव धनुष राम ने तोड़ा।
7. कुछ क्षत्रिय राजाओं को हराकर परशुराम राम लक्ष्मण को हराने के सपने देख रहे थे।
8. वीर व्यक्ति अपनी प्रशंसा स्वयं करते हैं।
9. शिव धनुष को खंडित देखकर परशुराम क्रोधित हो उठे।
10. परशुराम के फरसे को देखकर लक्ष्मण भयभीत हो गए।
Answer: 1. सत्य 2. सत्य 3. असत्य 4. सत्य 5. सत्य 6. सत्य 7. सत्य 8. असत्य 9. सत्य 10. असत्य
लघु एवं दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
1. पदय साहित्य से आप क्या समझते हैं? लिखिए।
Answer: काव्य, कविता या पद्य साहित्य कि विधा है| वह रचना जिसमे रस,छंद भूति हो| भाषा में माधुर्य हो, काव्यात्मक साहित्य पद्य है|
2. भक्तिकाल की दो विशेषताएँ लिखिए।
Answer:
भक्तिकाल कि प्रमुख विशेषताएँ को सगुण भक्ति और निर्गुण भक्ति के आधार पर दो प्रकार से विभाजित कर सकते हैं।
सगुण भक्ति की विशेषताएं:
1. वैष्णव धर्म के आदर्शों को सामने रखकर विष्णु के दो राम और कृष्ण की कमशः दास्य भाव और सख्य भाव से उपासना की गई।
2. भक्ति को श्रेष्ठ ठहराया गया ।
3. सौन्दर्य एवं माधुर्य का अपूर्व संयोग वैष्णव भक्ति में है ।
4. रामकाव्य में भगवान के लोक रक्षक और लोकरंजकदोन स्वरूपों को अपनाया गया | कृष्ण-काव्य में भगवान को केवल लोकरंजक रूप की स्थापना की गई ।
5. राम काव्य में प्रबन्ध काव्य और मुक्तक-दोनों की तथा कृष्ण-काव्य में केवल मुक्तकों की रचना हुई ।
6. भक्तों ने अपने कर्मों और गुणों की अपेक्षा भगवान की कृपा को अधिक महत्व दिया ।
7. राम काव्य में ब्रज और अवधी दोनों को तथा कृष्ण काव्य में केवल ब्रज भाषा को अपनाया गया ।
8. विभिन्न प्रकार की रचना-शैलियों का प्रयोग किया गया है। भाषा, छन्द, अलंकार, भाव, कल्पना, अनुभूति आदि की दृष्टि से सगुण भक्ति काव्य हिन्दी-साहित्य का सबसे समृद्ध काव्य माना गया है।
9. भक्ति, श्रृंगार, वीर एवं करूणा रस से युक्त श्रेष्ठ साहित्य की रचना वैष्णव भक्त कवियों ने की
निर्गुण भक्ति की विशेषताएँ
1. निर्गुणोपासना मे भक्ति का आलम्बन निराकार है ।
2. जाति, वर्ण के अन्तर को दूर करके सामाजिक समता की स्थापना
3. गुरू को विशेष महत्व ।
4. ईश्वर के नाम जप की महत्ता पर विशेष बल दिया गया।
5. सन्त कवियों का उद्वेश्य कविता करना न होकर, उपदेश देना एवं समाज सुधार करना था ।
6. निर्गुण भक्ति में प्रेम को भी विशेष महत्ता दी गई है।
3. भक्तिकाल के दो कवियों के नाम एवं प्रत्येक की एक-एक रचना का नाम लिखिए।
Answer: कबीर - पद
तुलसीदास - रामचरित मानस
4. छायावाद के दो कवियों के नाम एवं प्रत्येक की एक-एक रचना का नाम लिखिए।
Answer:
कवि |
रचना |
जयशंकर प्रसाद |
कामायनी |
सूर्यकांत त्रिपाठी निराला |
परिमल |
5. सूरदास की काव्यगत विशेषताएँ लिखिए।
Answer:
सूरदास की काव्यगत विशेषताएँ -
- सूरदास के काव्य में भक्ति में संख्याभाव है|
- उनमे विनय, दाम्पत्य और माधुर्य भाव का मिश्रण है।
- पद शैली का गीतिकाव्य है।
- व्यंग्य वक्रता और वाग्वैदिग्धता है|
6. महाकवि सूरदास का साहित्य में स्थान निर्धारित कीजिए।
Answer:
सूरदास कृष्ण भक्ति धारा के प्रमुख कवि है| उन्हें हिंदी साहित्य का 'सूर्य' भी कहा जाता है |
7. गोस्वामी तुलसीदास की दो रचनाओं के नाम एवं काव्यगत विशेषताएँ लिखिए।
Answer:
दो रचनाएं
रामचरितमानस, विनय पत्रिका आदि
काव्यगत विशेषताएं –
1) तुलसीदास जी ने बृजवा अवधि दोनों भाषाओं में काव्य रचना की है।
2) उनके काम में चौपाई, दोहा, सोरठा, हरि गीतिका, कविता पद, आदि उनके छंदों का प्रयोग हुआ है।
8. जयशंकर प्रसाद के काव्य का भावपक्ष स्पष्ट कीजिए।
Answer: भावपक्ष- जयशंकर प्रसाद छायावाद के कवि है। उनके काव्य में मानवीय सौन्दर्य, प्रेम, करूणा, वेदना, विरह के साथ-साथ दार्शनिकता भी है। वे प्रकृति के प्रति संवेदनशील है।
9. निराला के काव्य का भावपक्ष एवं कलापक्ष लिखिए।
Answer:
भावपक्ष- रूढ़ियों के सख्त विरोधी निराला जी ने अपनी सर्जना के माध्यम से नयी क्रांति पैदा की थी। आपके काव्य में स्थापित मूल्यों के प्रति विद्रोह का स्वर उभरा है। आपके काव्य में ओज, राष्ट्र-प्रेम, आध्यात्म, रहस्य एवं समाजवादी चिंतन आदि की झलक मिलती है।
कलापक्ष- आपकी भाषा धारा प्रवाह शुद्ध खड़ी बोली है। आपने मुक्त छंद का विकास कर आधुनिक हिन्दी कविता को एक नई राह प्रदान की। प्रगतिवाद और रहस्यवाद की नयी-नयी अभिव्यंजनाओं को आपने प्रस्तुत किया है। आपकी छंद योजना निराली ही है।
साहित्य में स्थान- हिन्दी साहित्य को समृद्ध करने में आपका विशेष योगदान रहा मुक्त छंद के आविष्कारक निराला को हिन्दी साहित्य में शिष्ट स्थान प्राप्त है।
10. गोपियों द्वारा उद्धव को भाग्यवान कहने में क्या व्यंग्य निहित है ?
Answer: क्योंकि उद्भव श्रीकृष्ण के साथ रहकर 'प्रेम' से वंछित है, वे श्रीकृष्ण कि प्रेमरूपी नदी में नहीं डूब पाए|
ये भी पढ़ें -
MP Board कक्षा-10वीं 2023-24 : रेमेडियल मॉड्यूल (Remedial Module), पीडीएफ डाउनलोड करे (सभी विषय )
-
MP Board Class 10 Study Material
MP Board Class 10Study Material | |
MP Board Class 10 Books | MP Board Class 10 Syllabus |
MP Board Class 10 Model Paper |