MP Board 9th Science Trimasik Exam 2023-24 : एमपी बोर्ड 9वीं विज्ञान पेपर त्रैमासिक महत्वपूर्ण प्रश्न (VVI Most Important Question)

SHARING IS CARING
If our Website helped you a little, then kindly spread our voice using Social Networks. Spread our word to your readers, friends, teachers, students & all those close ones who deserve to know what you know now.
MP Board 9th Science Trimasik Exam 2023-24 : एमपी बोर्ड 9वीं विज्ञान पेपर त्रैमासिक महत्वपूर्ण प्रश्न (VVI Most Important Question)
एमपी बोर्ड कक्षा 9वीं विज्ञान त्रैमासिक पेपर की तैयारी के लिए हम आपको MPBSE 9th Science Trimasik Paper 2023 Most Important Questions इस लेख के माध्यम से बता रहें हैं, जिनसे 15/09/2023 को होने वाला एमपी बोर्ड 9th विज्ञान त्रैमासिक एक्जाम क्वेश्चन पेपर 2023 बनाया जाएगा। जिससे वे त्रैमासिक परीक्षा के विज्ञान के पेपर में अच्छे अंकों से पास हो सकें।
MP Board : बहुविकल्पीय प्रश्न
प्रश्न. निम्नलिखित परिघटनाओं का कौन-सा समुच्चय ताप बढ़ाने पर बढ़ेगा ?
(a) विसरण, वाष्पन, गैसों का सम्पीडन
(b) वाष्पन, गैसों का सम्पीडन, विलेयता
(c) वाष्पन, विसरण, गैसों का प्रसार
(d) वाष्पन, विलेयता, विसरण, गैसों का सम्पीडन।
उत्तर:
(c) वाष्पन, विसरण, गैसों का प्रसार
प्रश्न. सीमा ने एक प्राकृतिक गैस संपीडन इकाई का निरीक्षण किया तथा पाया कि ताप एवंदाब की विशिष्ट परिस्थितियों में गैस को द्रवित किया जा सकता है। अपने अनुभव को मित्रों के साथ बाँटते हुए वह भ्रमित हो गयी। द्रवण के लिए परिस्थितियों में सही समुच्चय को पहचानने में उसकी मदद कीजिए-
(a) निम्न ताप, निम्न दाब
(b) उच्च ताप, निम्न दाब
(c) निम्न ताप, उच्च दाब
(d) उच्च ताप, उच्च दाब।
उत्तर:
(c) निम्न ताप, उच्च दाब
प्रश्न. शुद्ध पदार्थों के लिए निम्नलिखित में कौन-से कथन सत्य हैं ?
(i) शुद्ध पदार्थों में केवल एक प्रकार के कण होते हैं
(ii) शुद्ध पदार्थ यौगिक अथवा मिश्रण हो सकते हैं
(iii) शुद्ध पदार्थों का संघटन सर्वत्र समान होता है
(iv) निकिल के अतिरिक्त अन्य सभी तत्वों द्वारा शुद्ध पदार्थों को हस्तान्तरित किया जा सकता है।
(a) (i) तथा (ii)
(b) (i) तथा (iii)
(c) (iii) तथा (iv)
(d) (ii) तथा (iii)।
उत्तर:
(b) (i) तथा (iii)
प्रश्न. अन्तर्द्रव्यी जालिका के प्रमुख कार्य लिखिए।
उत्तर:
अन्तःप्रद्रव्यी जालिका के कार्य –
- यह प्रोटीन संश्लेषण में सहायक होती है।
- यह कोशिका विभाजन के समय केन्द्रकीय झिल्ली के निर्माण में भाग लेती है।
- यह ग्लाइकोजन के उपापचय में सहायता करती है।
- यह केन्द्रक से विभिन्न आनुवंशिक पदार्थों को कोशिकाद्रव्य के विभिन्न अंगों तक पहुँचाती है।
प्रश्न. किसी गतिमान पिण्ड के लिए विस्थापन तथा दूरी का आंकिक अनुपात क्या होता है?
(a) सदैव 1 से कम
(b) सदैव 1 के बराबर
(c) सदैव 1 से अधिक
(d) 1 के बराबर अथवा कम
उत्तर:
(d) 1 के बराबर अथवा कम
प्रश्न. यदि किसी पिण्ड का विस्थापन, समय के वर्ग के अनुक्रमानुपाती है तो वह वस्तु गमन करती हैं –
(a) एकसमान वेग से
(b) एकसमान त्वरण से
(c) बढ़ते त्वरण से
(d) घटते त्वरण से
उत्तर:
(b) एकसमान त्वरण से
प्रश्न. सरल रेखीय पथ के अनुदिश त्वरित गति से गतिमान किसी पिण्ड के लिए नीचे दिए गए कथनों में कौन-सा सही नहीं है?
(a) इसकी चाल परिवर्तित होती रहती है
(b) इसका वेग सदैव परिवर्तित होता है
(c) यह सदैव पृथ्वी से दूर जाता है
(d) इस पर सदैव एक बल कार्य करता है
उत्तर:
(c) यह सदैव पृथ्वी से दूर जाता है
प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन-से ऊतक में मृत कोशिकाएँ पायी जाती हैं?
(a) मृदूतक
(b) दृढ़ोतक
(c) स्थूलकोण ऊतक
(d) उपकला ऊतक
उत्तर:
(b) दृढ़ोतक
प्रश्न. तने की परिधि निम्नलिखित के कारण बढ़ती है –
(a) शीर्षस्थ विभज्योतक
(b) पार्श्व विभज्योतक
(c) अन्तर्विष्ट विभज्योतक
(d) ऊर्ध्व विभज्योतक।
उत्तर:
(b) पार्श्व विभज्योतक
प्रश्न. चन्द्रमा के पृष्ठ के निकट मुक्त रूप से गिरते विभिन्न द्रव्यमानों के दो पिण्डों –
(a) के वेग किसी भी क्षण समान होंगे
(b) के विभिन्न त्वरण होंगे
(c) पर समान परिमाण के बल कार्य करेंगे
(d) के जड़त्वों में परिवर्तन हो जायेंगे।
उत्तर:
(a) के वेग किसी भी क्षण समान होंगे
एक शब्द/वाक्य में उत्तर दीजिए-
प्रश्न .
एक ही प्रकार के कणों से बनने वाले पदार्थों को क्या कहते हैं ? (2019)
उत्तर:
शुद्ध पदार्थ।
प्रश्न.
प्याज के छिलके की कोशिका से जीवाणु कोशिका कैसे भिन्न है ?
उत्तर:
प्याज के छिलके की कोशिका यूकैरियोटिक होती है जबकि जीवाणु कोशिका प्रोकैरियोटिक (प्राक्केन्द्रकी) होती है।
प्रश्न.
सरल आवर्त गति का उदाहरण दीजिए।
उत्तर:
लोलक की गति।
प्रश्न.
आवेग के लिए व्यंजक लिखिए।
उत्तर:
आवेग (I) = बल (F) x समय अन्तराल (∆t)
प्रश्न.
‘ऊतक’ शब्द का सर्वप्रथम प्रयोग किसने किया?
उत्तर:
बिचैट ने।
प्रश्न.
‘G’ का मान किस वैज्ञानिक ने ज्ञात किया?
उत्तर:
हेनरी कैवेण्डिशने
प्रश्न.
अत्यधिक सम्पीडयता वाली द्रव्य की अवस्था कौन-सी है?
उत्तर:
गैसीय अवस्था।
MP Board VVI सब्जेक्टिव प्रश्न
प्रश्न.
आपको ‘A’ तथा ‘B’ चिह्नित जल के दो नमुने दिए गए हैं। नमूना ‘A’ 100°C पर उबलता है तथा नमूना ‘B’ 102°C पर उबलता है। जल का कौन-सा नमूना 0°C पर नहीं जमेगा? टिप्पणी कीजिए।
उत्तर:
जल का नमूना ‘B’ 0°C पर नहीं जमेगा क्योंकि यह अशुद्ध जल का नमूना है इसलिए 102°C पर उबलता है। अशुद्ध जल का गलनांक 0°C से कम होता है।
प्रश्न.
आभूषण बनाने के उद्देश्य से स्वर्ण में कॉपर अथवा सिल्वर को मिश्रित करने पर उसे क्या अनुकूल गुण प्राप्त होते हैं ?
उत्तर:
उसकी सुदृढ़ता और अधिक हो जाती है। इसलिए आभूषण मजबूत एवं टिकाऊ बनते हैं।
प्रश्न.
गॉल्जी काय (गॉल्जी उपकरण) के प्रमुख कार्य लिखिए।
अथवा
गॉल्जी काय के कोशिका में कार्य लिखिए। (2019)
उत्तर:
गॉल्जी काय या गॉल्जी उपकरण के कार्य –
- ये लाइसोसोम्स का निर्माण करते हैं।
- ये अनेक प्रकार के स्रावी पदार्थों का निर्माण करते हैं।
- ये सावण द्वारा कोशिका भित्ति का निर्माण करते हैं।
- ये अनेक कार्बोहाइड्रेट्स के दीर्घ अणुओं का संश्लेषण करते हैं।
- ये शुक्राणुजनन के समय शुक्राणु के ऊपरी भाग (एक्रोसोम) का निर्माण करते हैं।
प्रश्न.
मंदन किसे कहते हैं? मंदन एवं त्वरण में क्या सम्बन्ध है?
उत्तर:
मंदन:
“किसी वस्तु के वेग में कमी एवं समय अन्तराल के अनुपात को मंदन कहते हैं।”
मंदन एवं त्वरण में सम्बन्ध:
ऋणात्मक त्वरण ही मंदन होता है।
प्रश्न.
वत्तीय गति किसे कहते हैं ? उदाहरण दीजिए।
उत्तर:
वृत्तीय गति:
“जब कोई गतिशील वस्तु किसी वृत्ताकार मार्ग पर गति करती है तो उस वस्तु की गति वृत्तीय गति कहलाती है।
उदाहरण:
वृत्ताकार मार्ग पर साइकिल चलाते सवार की गति।
प्रश्न.
घर्षण से क्या हानियाँ हैं?
उत्तर:
घर्षण से हानियाँ-घर्षण से निम्नलिखित हानियाँ हैं –
- घर्षण के कारण ऊष्मा उत्पन्न होती है जिससे मशीनों के पुर्जे अत्यधिक गर्म होने के कारण जल्दी खराब हो जाते हैं।
- घर्षण के कारण मशीन के पुों में टूट-फूट बहुत होती है तथा वे घिसते रहते हैं। इससे मशीन के पुर्जे जल्दी-जल्दी बदलने पड़ते हैं।
- घर्षण से मशीन की दक्षता कम हो जाती है।
प्रश्न.
घर्षण से क्या-क्या लाभ होते हैं?
उत्तर:
घर्षण से लाभ-घर्षण के निम्नलिखित लाभ हैं –
- घर्षण से आग उत्पन्न होती है इसी आधार पर दियासलाई एवं लाइटर कार्य करते हैं।
- घर्षण के कारण ही रेलगाड़ी एवं अन्य वाहन चल पाते हैं।
- वाहनों को ब्रेक लगाकर घर्षण के द्वारा ही रोका जा सकता है।
- घर्षण के कारण ही हम पृथ्वी पर आसानी से चल पाते हैं।
प्रश्न.
मृदूतकों या पैरेनकाइमा के प्रमुख कार्य लिखिए।
उत्तर:
मृदूतकों या पैरेनकाइमा के प्रमुख कार्य –
- ये भोजन का संचय करते हैं।
- ये पौधों को दृढ़ता प्रदान करते हैं।
- ये अकार्बनिक पदार्थ रेजिन, टेनिन, गोंद कण आदि को संचित करते हैं।
- पेरेनकाइमा कोशिकाओं में जब क्लोरोफिल उपस्थित रहता है, तो इन्हें क्लोरेनकाइमा कहते हैं। ये ऊतक प्रकाश-संश्लेषण की क्रिया द्वारा भोजन निर्माण का कार्य करते हैं।
प्रश्न.
यदि चन्द्रमा पृथ्वी को आकर्षित करता है तो पृथ्वी चन्द्रमा की ओर गति क्यों नहीं करती?
उत्तर:
चन्द्रमा पृथ्वी के चारों ओर वृत्ताकार मार्ग पर सदैव गतिमान रहता है जिसके कारण उस पर एक अपकेन्द्र बल आरोपित होता है जो दोनों के मध्य लगने वाले गुरुत्वाकर्षण बल को सन्तुलित कर देता है इसलिए न तो चन्द्रमा पृथ्वी की ओर गति करता है और न पृथ्वी चन्द्रमा की ओर गति करती है।
प्रश्न.
सभी वस्तुओं पर लगने वाला गुरुत्वीय बल उनके द्रव्यमान के समानुपाती होता है फिर भी एक भारी वस्तु एक हल्की वस्तु की तुलना में तेजी से क्यों नहीं गिरती ?
उत्तर:
गिरती हुई वस्तुओं के वेग को गुरुत्वीय त्वरण प्रभावित करता है उन पर लगने वाला गुरुत्वीय बल नहीं और गुरुत्वीय त्वरण भारी एवं हल्की सभी वस्तुओं पर समान होता है इसलिए एक भारी वस्तु एक हल्की वस्तु की तुलना में तेजी से नहीं गिरती बल्कि समान रूप से गिरती है।
प्रश्न.
वस्तु के द्रव्यमान एवं भार में एक मुख्य अन्तर बताइए।
उत्तर:
किसी वस्तु का द्रव्यमान उस वस्तु में निहित पदार्थ की मात्रा का मापन है जबकि उस वस्तु का भार उस वस्तु पर पृथ्वी द्वारा आरोपित बल है।
प्रश्न.
हम चन्द्रमा पर भारहीनता का अनुभव क्यों करते हैं?
उत्तर:
चन्द्रमा पर गुरुत्वीय त्वरण पृथ्वी के गुरुत्वीय त्वरण का भाग होता है इसलिए चन्द्रमा पर हमारे शरीर का भार पृथ्वी पर हमारे शरीर के भार से बहुत कम अर्थात् 1/6 भाग होता है इसलिए हमको चन्द्रमा पर भारहीनता का अनुभव होता है।
प्रश्न.
“परासरण एक विशिष्ट प्रकार का विसरण है।” टिप्पणी कीजिए।
उत्तर:
विसरण में एक पदार्थ के कण दूसरे पदार्थ के कणों में स्वतः ही मिल जाते हैं। परासरण में भी एक पदार्थ के कण दूसरे पदार्थ के कणों में स्वतः ही मिलते हैं। लेकिन यह प्रक्रिया दो द्रवों के बीच होती है तथा उनकी सान्द्रता की भिन्नता पर निर्भर करती है एवं एक झिल्ली द्वारा होती है। अतः परासरण एक विशिष्ट प्रकार का विसरण है।
प्रश्न.
बर्फ के रूप में जल शीतलन प्रभाव रखता है जबकि भाप के रूप में जल गम्भीर जलन कर सकता है। इन प्रेक्षणों को समझाइए।
उत्तर:
बर्फ पिघलने के लिए गुप्त ऊष्मा के रूप में हमारे शरीर से ऊष्मा ग्रहण करती है तथा उसका ताप भी 0°C होता है जिससे शीतलन का अनुभव होता है जबकि वाष्प (भाप) संघनित होने के लिए गुप्त ऊष्मा के रूप में पर्याप्त मात्रा में ऊष्मा बाहर निकालती है जिसको हमारा शरीर ग्रहण करता है। इसके अतिरिक्त भाप का तापमान भी 100°C होता है इसलिए भाप के रूप में जल गम्भीर जलन करता है।
प्रश्न.
अलका एक केतली में चाय बना रही थी। उसने केतली की टोंटी से निकलती हुई भाप के झोंके से अचानक अत्यधिक ऊष्मा महसूस की। उसे आश्चर्य हुआ कि केतली में उबलते हुए जल की तुलना में भाप का तापमान अधिक था। टिप्पणी कीजिए।
उत्तर:
केतली में उबलते जल का तापमान 100°C होता है तथा भाप भी इसी ताप पर बनती है लेकिन खौलते जल की अपेक्षा उसमें अत्यधिक मात्रा में गुप्त ऊष्मा के रूप में ऊष्मा की अतिरिक्त मात्रा होती है जो वह वाष्प बनने में ग्रहण करती है। इसलिए केतली के खौलते जल की अपेक्षा केतली से निकलने वाली भाप अधिक जलन पैदा करती है इसलिए अलका को खौलते जल की अपेक्षा केतली से निकलने वाली भाप का . तापमान अधिक महसूस हुआ।
---
MP Board Class 9 Study Material
MP Board Class 9 Study Material | |
MP Board Class 9 Books | MP Board Class 9 Previous Year Question Paper |
प्रश्न.
ग्रीष्मकाल में प्रियांशी तथा अली ने क्रमशः सूती तथा नाइलोन के वस्त्र पहन रखे हैं। आपकी समझ में कौन अधिक आरामदायक होगा और क्यों ?
उत्तर:
प्रियांशी ने सूती कपड़े पहन रखे हैं इसलिए वह अधिक आरामदायक रहेगी क्योंकि ग्रीष्मकाल में हमको अधिक पसीना आता है और सूती कपड़े अधिक पसीने को सोखते हैं तथा नाइलोन के कपड़े पसीने को कम सोख पाते हैं। कपड़ों के द्वारा अवशोषित पसीने का वाष्पन होता है तथा पसीना वाष्पन के लिए वाष्पन की गुप्त ऊष्मा के रूप में हमारे शरीर से ऊष्मा ग्रहण करता है और हमको शीतलता का अनुभव होता है।
प्रश्न.
एक पार्टी में आप अपनी प्रिय शर्ट पहनना चाहते हो। समस्या है कि वह धोने के पश्चात् अभी भी गीली है। इसको शीघ्रता से सुखाने के लिए आप क्या कदम उठाएँगे?
उत्तर:
हम गीली शर्ट को फैलाकर खुले में जहाँ धूप हो तथा तेजी से हवा भी चल रही हो, डाल देते हैं। अधिक सतही क्षेत्रफल, अधिक ताप एवं अधिक वायु का वेग शर्ट में उपस्थित जल के वाष्पन की दर को बढ़ा देंगे। इससे उपस्थित जल अधिक से अधिक मात्रा में शीघ्र वाष्पीकृत हो जायेगा और शर्ट शीघ्र ही सूख जायेगी।
प्रश्न.
रिक्तिकाओं के प्रमुख कार्य लिखिए।
उत्तर:
रिक्तिकाओं के कार्य:
- ये भोजन के पाचन, उत्सर्जन आदि क्रियाओं में सहायता करती हैं।
- ये कोशाओं में परासरण नियन्त्रण का कार्य करती हैं।
- ये भोज्य पदार्थों का संग्रहण करती हैं।
- टोनोप्लास्ट के अर्द्ध-पारगम्य होने के कारण, ये कोशा के अन्दर विभिन्न पदार्थों के संवहन का कार्य करती हैं।
प्रश्न.
निम्नलिखित के बारे में कारण बताइए –
1. मृदूतक कोशिकाओं में सुस्पष्ट केन्द्रक एवं सघन कोशिकाद्रव्य होता है लेकिन इनमें रसधानियों का अभाव होता है।
2. दृढ़ोतकों में अन्तराकोशिकीय अवकाश नहीं होते।
3. जब हम नाशपाती फल को चबाते हैं तो हमें एक दानेदार एवं कुरकुरे का-सा अहसास होता है।
4. नारियल वृक्ष से छिलके को उतारना बहुत कठिन होता है।
उत्तर:
- मृदूतक कोशिकाओं को जल या अन्य पदार्थों के संग्रहण की आवश्यकता नहीं होती बल्कि इनका कार्य विभाजन करके नई कोशिकाएँ बनाना है इसलिए इनमें सुस्पष्ट केन्द्रक एवं सघन कोशिकाद्रव्य होता है और रसधानियों का अभाव होता है।
- लिग्निन युक्त होने के कारण दृढ़ोतकों में अन्तराकोशिकीय अवकाश का अभाव होता है।
- दृढ़ोतक कोशिकाओं की उपस्थिति के कारण नाशपाती खाते समय हमको दानेदार एवं कुरकुरे कासा अहसास होता है।
- नारियल वृक्ष के तने में स्थूलकोण ऊतक की उपस्थिति के कारण ये पर्याप्त कठोर एवं सुदृढ़ होते हैं इसलिए इसके छिलके को उतारना बहुत कठिन होता है।