Self Studies

MPBSE MP Board Results 2025 : एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट कब आएगा? जानें आज की ताजा जानकारी

MPBSE MP Board Results 2025 : एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट कब आएगा? जानें आज की ताजा जानकारी

SHARING IS CARING

If our Website helped you a little, then kindly spread our voice using Social Networks. Spread our word to your readers, friends, teachers, students & all those close ones who deserve to know what you know now.

Self Studies Self Studies

मध्य प्रदेश में 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षा के परिणाम का इंतजार बहुत जल्द खत्म होगा। इस साल बोर्ड एग्जाम में उपस्थित रहे छात्र इन दिनों बेसब्री से रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जाएगा।

परीक्षार्थी अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट के अलावा  fastresult.in वेबसाइट और मोबाइल एप्प पर भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं। नतीजों की घोषणा होते ही स्टूडेंट्स वेबसाइट पर दिए डायरेक्ट लिंक से भी मार्कशीट चेक करने के साथ ही डाउनलोड कर पाएंगे।

👉 MP Board 10th Result 2025

👉 MP Board 12th Result 2025

इस साल एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा फरवरी-मार्च में आयोजित की गई। 10वीं की परीक्षा 27 फरवरी से 19 मार्च तक और 12वीं की परीक्षा 25 फरवरी से 25 मार्च तक आयोजित हुई। इस साल एमपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में करीब 18 लाख स्टूडेंट शामिल हुए।

MP Board Result 2025 Date : क्या चल रही है प्रक्रिया

एमपी बोर्ड द्वारा अभी कक्षा 10वीं, 12वीं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जा रहा है, जो अप्रैल के दूसरे सप्ताह में पूरा होने की उम्मीद है।

एमपी बोर्ड सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कक्षा 10वीं, 12वीं के परिणाम जारी करने की तारीखों का नोटिफिकेशन जल्द जारी होगा, जिसमें परीक्षा परिणाम की तारीख, समय, स्थान जैसी महत्वपूर्ण जानकारी प्रकाशित की जाएगी।

MP Board 10th 12th Result 2025 : कब जारी हो सकता है एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट?

मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट अप्रैल के तीसरे हफ्ते में जारी होने की संभावना है। रिजल्ट की घोषणा 20 अप्रैल के बाद की जा सकती है। रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट MPBSE.in, mpbse.mponline.gov.in और mpresults.nic.in पर किया जाएगा।

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र रोल नंबर के जरिए अपना परिणाम चेक कर पाएंगे। बात करें रिजल्ट जारी होने की संभावित तारीखों की तो एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 20 से 22 अप्रैल के बीच जारी किया जा सकता है। इस साल मूल्यांकन प्रक्रिया में सुधार किया गया है। इसलिए पिछली बार की तुलना में रिजल्ट जल्दी जारी होने की उम्मीद है।

MP Board 10th 12th Result 2025 : बोनस अंक देकर भी पास करेगा बोर्ड

मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जाएगा। रिजल्ट की घोषणा 20 अप्रैल के बाद होने की संभावना है। इस साल जो भी स्टूडेंट बोर्ड एग्जाम में शामिल हुए हैं उन्हें बोर्ड बोनस अंक देकर पास कर सकता है और इसकी वजह है कि बोर्ड परीक्षा के कुछ प्रश्नों में पेपर सेट करते हुए शिक्षकों से गलती हुई। सवाल गलत हुए। उन सवालों के लिए छात्रों को बोनस मार्क्स दिए जाएंगे।

MP Board Result 2025 : रिजल्ट जारी होने के बाद इन स्टेप्स के जरिए चेक करें रिजल्ट

मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी हो जाने के बाद कैंडिडेट्स नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके परिणाम चेक कर सकते हैं।

स्टेप 1. सबसे पहले mpresults.nic.in पर जाएं।

स्टेप 2. होम पेज पर एमपी 10वीं या 12वीं बोर्ड परिणाम 2024 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3. लिंक ओपन होने पर उसमें अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर दर्ज करके सबमिट करें।

स्टेप 4. डिटेल सबमिट करने के बाद आपका रिजल्ट कंप्यूटर स्क्रीन पर आ जाएगा।

स्टेप 5. अंकों की जांच करने के बाद स्कोरकार्ड को डाउनलोड करें और उसका प्रिंट निकाल कर रखें।

NEET Study Materials 2025

NEET Study Materials 2025
NEET Full Study Material  NEET Mock Test
NEET Previous Year Question Paper NEET Revision Notes for Chemistry
NEET Revision Notes for Physics NEET Revision Notes for Biology
NEET Mock Test Series 2025

👉 NDA Study Material

NDA Study Material
NDA Notes NDA Mock Test
NDA Previous Year Paper NDA PYQs Chapter-Wise
NDA Chapter Wise MCQs NDA Important Question
NDA Sample Paper NDA Study Material 2025
Self Studies Home Quiz Quiz Self Studies Short News Self Studies Web Story
Self Studies Get latest Exam Updates
& Study Material Alerts!
No, Thanks
Self Studies
Click on Allow to receive notifications
Allow Notification
Self Studies
Self Studies Self Studies
To enable notifications follow this 2 steps:
  • First Click on Secure Icon Self Studies
  • Second click on the toggle icon
Allow Notification
Get latest Exam Updates & FREE Study Material Alerts!
Self Studies ×
Open Now