Punjab PSEB 5th Result 2023: एक्टिव हो गया पीएसईबी 5वीं रिजल्ट चेक करने का लिंक, यहां देखें रिजल्ट
Punjab PSEB 5th Result 2023: एक्टिव हो गया पीएसईबी 5वीं रिजल्ट चेक करने का लिंक, यहां देखें रिजल्ट
पीएसईबी 5वीं रिजल्ट का लिंक दिखने लगा है। नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर स्टूडेंट्स अपना नाम और रोल नंबर डालकर अपने मार्क्स व रिजल्ट चेक कर सकते हैं। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) ने गुरुवार को कक्षा 5वीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया था। बोर्ड ने पास प्रतिशत, जिलों का प्रदर्शन व टॉपरों के नामों की घोषण की थी। पंजाब बोर्ड 5वीं परीक्षा में 293847 विद्यार्थी बैठे थे। इसमें से 292947 विद्यार्थियों ने परीक्षा पास की है। परीक्षा परिणाम 99.68 फीसदी रहा है।
Direct link to check Punjab Board Class 5th Result 2023
जिन छात्रों ने एक सौ प्रतिशत अंक हासिल किए उनमें, जिला मानसा के सरकारी प्राइमरी स्कूल की छात्रा जसप्रीत कौर और नवदीप कौर समेत फरीदकोट के श्री गुरु हरगोबिंद साहिब कॉन्वेंट स्कूल का स्टूडेंट गुरनूर सिंह धालीवाल शामिल हैं।
जो छात्र इस बार परीक्षा पास नहीं कर पाए हैं, उनके लिए दो महीने तक सप्लीमेंट्री परीक्षा आयोजित की जाएगी। बोर्ड ने साफ किया है कि असफल विद्यार्थी कक्षा छठी में दाखिला ले पाएंगे। जो छात्र कंपार्टमेंट की परीक्षा पास कर लेंगे, उनका रिजल्ट प्रमोटेड व जो परीक्षा पास नहीं कर पाएंगे उनका रिजल्ट नॉट प्रमोटेड लिखा जाएगा।
पीएसईबी 5वीं के टॉपर ( PSEB 5th Toppers )
सरकारी प्राइमरी स्कूल रला कोठे जिला मनसा की जसप्रीत कौर ने 100 अंक हासिल कर टॉप किया है। मनसा की ही नवदीप कौर ने भी 100 फीसदी अंक हासिल कर दूसरा स्थान हासिल किया है। श्री गुरु हरगोबिंद साहिब कांवेंट स्कूल भाणा जिला फरीदकोट के गुरनूर सिंह धालीवाल ने भी 100 फीसदी अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। लड़कियों का परीक्षा परिणाम लड़कों की अपेक्षा अच्छा रहा। लड़कियों का परिणाम 99.74 फीसदी व लड़कों का 99.65 फीसदी रहा है।
| Punjab Board Class 6 Study Material | |
| Punjab Board Class 6 Textbook Solutions | Punjab Board Class 5 Books |
Quiz
Get latest Exam Updates
