Rajasthan Board 5th, 8th Result 2022 Update : आज जारी हो सकता है राजस्थान बोर्ड 5वीं और 8वीं का रिजल्ट, यहां चेक करें
Rajasthan Board 5th, 8th Result 2022 Update : आज जारी हो सकता है राजस्थान बोर्ड 5वीं और 8वीं का रिजल्ट, यहां चेक करें
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, RBSE के हाईस्कूल और सीनियर सेकेंडरी यानी कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों को अपने परिणाम का बेसब्री से इंतजार है. इसके साथ ही कक्षा कक्षा 5 और 8वीं के स्टूडेंट्स को भी अपने रिजल्ट की प्रतीक्षा है. कई लोकल मीडिया रिपोर्टस के अनुसार राजस्थान बोर्ड आज Fastresult.in वेबसाइट पर कक्षा 5वीं और 8वीं के नतीजों का ऐलान कर सकता है.
| RBSE Class 8 Study Material | |
| RBSE Class 8 Books | RBSE Class 8 Textbook Solutions |
| RBSE Class 6 Books | RBSE Class 7 Books |
वैसे बोर्ड ने अब तक ना तो कक्षा 10वीं, 12वीं के रिजल्ट की तिथि की घोषणा की है और ना ही कक्षा 5 व 8 के लिए. ऐसे छात्रों को सलाह दी जाती है कि बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों पर नजर रखें.
RBSE Board 5th, 8th Result 2022 : चेक करने के लिए ये स्टेप्स फॉलो करें
1. Fastresult.in की वेबसाइट पर जाएं.
2. होम पेज पर दिए गए 5वीं और 8वीं के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.
3. नया वेब पेज खुलेगा, यहां रोल नंबर आदि विवरण दर्ज करें.
4. रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा और चेक करें और प्रिंटआउट लें.
बता दें कि कोविड -19 महामारी के कारण साल 2021 में बोर्ड परीक्षा का आयोजन नहीं हुआ था. यहां तक कि कक्षा 5वीं और 8वीं के एग्जाम्स भी कैंसल कर दिये गए थे. छात्रों को आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर अगली कक्षा में प्रमोट किया गया था.
इस साल हुई ऑफलाइन परीक्षा में 25 लाख छात्र शामिल हुए. 8वीं की परीक्षा 17 अप्रैल से और 5वीं की परीक्षा 27 अप्रैल 2022 से शुरू हुई. 17 मई तक दोनों कक्षाओं के एग्जाम खत्म हुए थे.


Quiz
Get latest Exam Updates
