RBSE Board 8th Result 2022 : जल्द जारी हो सकते हैं राजस्थान बोर्ड 8वीं के नतीजे, यहां पर कर सकेंगे चेक
RBSE Board 8th Result 2022 : जल्द जारी हो सकते हैं राजस्थान बोर्ड 8वीं के नतीजे, यहां पर कर सकेंगे चेक
राजस्थान बोर्ड की ओर से आयोजित कराई गई कक्षा 8 की बोर्ड परीक्षा के नतीजे जल्द घोषित किए जा सकते हैं। वैसे तो राजस्थन बोर्ड 5वीं, 8वीं, 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के परिणाम अगले हफ्ते घोषित कर सकता है, लेकिन माना जा रहा है कि सबसे पहले 8वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के नतीजे घोषित किए जाएंगे। खबरों के अनुसार, राजस्थान बोर्ड 8वीं का परिणाम अगले सप्ताह यानी 31 मई 2022 तक या जून के पहले सप्ताह में जारी किया जा सकता है। आरबीएसई राजस्थान बोर्ड 8वीं रिजल्ट की घोषणा fastresult.in वेबसाइट पर की जाएगी।
| RBSE Study Material | |
| RBSE Class 6 Study Materials | RBSE Class 9 Study Material |
| RBSE Class 11 Study Materials | |
RBSE Board 5th, 8th Result 2022 : चेक करने के लिए ये स्टेप्स फॉलो करें
1. Fastresult.in की वेबसाइट पर जाएं.
2. होम पेज पर दिए गए 5वीं और 8वीं के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.
3. नया वेब पेज खुलेगा, यहां रोल नंबर आदि विवरण दर्ज करें.
4. रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा और चेक करें और प्रिंटआउट लें.
राजस्थान बोर्ड 8वीं की परीक्षा 17 अप्रैल से 17 मई के बीच आयोजित की गई थी। राजस्थान में हर साल करीब 12 से 13 लाख विद्यार्थी 8वीं की परीक्षा देते हैं। पिछले वर्ष कोरोना वायरस संक्रमण के चलते 8वीं कक्षा में सभी बच्चों को पास कर दिया गया था। यानी 100 फीसदी बच्चे पास हुए थे। राजस्थान बोर्ड 8वीं के विद्यार्थियों को अंकों की जगह ग्रेड दिए जाते हैं।


Quiz
Get latest Exam Updates
