RBSE 8th Class Exam 2022 : राजस्थान बोर्ड 8वीं की वार्षिक परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, 31 जनवरी तक चलेगी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया
RBSE 8th Class Exam 2022 : राजस्थान बोर्ड 8वीं की वार्षिक परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, 31 जनवरी तक चलेगी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया
राजस्थान में 8वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन पत्र 10 जनवरी से 31 जनवरी तक भरे जाएंगे। शिक्षा निदेशालय पंजीयक शिक्षा विभागीय परीक्षाएं, बीकानेर की ओर से आठवीं बोर्ड परीक्षा के ऑनलाइन आवेदनों को लेकर सूचना जारी की गई है। ऑनलाइन आवेदन जमा कराने की सुविधा शाला दर्पण पोर्टल के माध्यम से उपलब्ध रहेगी।
आपको बता दें कि इस बार कक्षा 8 व कक्षा 5 के विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा 2022 देनी होगी। दोनों कक्षाओं की इस परीक्षा में करीब 25 लाख छात्र भाग ले सकते हैं।
बोर्ड ने एक ट्वीट में कहा, "प्रारंभिक शिक्षा पूर्णता प्रमाणपत्र (कक्षा आठवीं) के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवेदन की अंतिम तिथि 31 जनवरी है।"

पिछली बार कोरोना के चलते 5वीं और 8वीं के छात्रों की परीक्षाएं रद्द कर दी गई थीं और छात्रों को अगली कक्षा में प्रोन्नत करने का फैसला किया गया था। पिछले दो साल से महामारी के कारण छात्रों की परीक्षाएं नहीं हो पा रही थीं, लेकिन इस बार 10वीं, 12वीं के साथ ही राजस्थान बोर्ड 5वीं ओर 8वीं के छात्रों की भी बोर्ड परीक्षाएं आयोजित कराएगा।
RBSE Class 8th Study Materials
| RBSE Class 8th Study Materials | |
| RBSE Class 8th Hindi Medium Books | RBSE Class 8th Solutions |
Quiz
Get latest Exam Updates
