Up Board Exam 2023 Update : यूपी बोर्ड 10वीं परीक्षा की OMR शीट में लिखा होगा रोल नंबर, काटने व व्हाइटनर को लेकर ये हैं नियम
Up Board Exam 2023 Update : यूपी बोर्ड 10वीं परीक्षा की OMR शीट में लिखा होगा रोल नंबर, काटने व व्हाइटनर को लेकर ये हैं नियम
यूपी बोर्ड की 16 फरवरी से प्रस्तावित हाईस्कूल की परीक्षा में पहली बार ओएमआर शीट का इस्तेमाल करने जा रहे यूपी बोर्ड ने छात्र-छात्राओं की सहूलियत का भी ख्याल रखा है। बोर्ड ने ओएमआर शीट पर परीक्षार्थियों के अनुक्रमांक और विषय पहले से मुद्रित करा दिए हैं, ताकि परीक्षा के दौरान शीट भरते समय गलती की आशंका न रह जाए। ओएमआर के संबंध बोर्ड सचिव दिब्यकांत शुक्ल ने 25 जनवरी को सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को विस्तृत निर्देश जारी किए हैं। निर्देश के अनुसार परीक्षा के दौरान यदि ओएमआर भरने में कोई गलती हो जाती है तो उसे काटकर, मिटाकर या व्हाइटनर आदि लगाकर सुधारने की कोशिश नहीं करनी है। ऐसी शीट को निरस्त करके ऑरेंज कलर की अतिरिक्त ओएमआर शीट परीक्षार्थियों को दी जाएगी जिसमें उसे अनुक्रमांक, विषय समेत अन्य महत्वपूर्ण सूचनाएं भरनी होगी।
खास-बात
- ओएमआर के मुख्य भाग में गोलों को नीले/काले बाल प्वाइंट पेन से भरना होगा।
- परीक्षार्थी जो ओएमआर भरेंगे उसका मिलान करना कक्ष निरीक्षक की जिम्मेदारी होगी।
- ओएमआर शीट भरने से पहले निर्देश को पढ़ना चाहिए।
हेराफेरी रोकने को रहेगा काउंटर फॉइल
ओएमआर की हेराफेरी रोकने के लिए बोर्ड ने काउंटर फॉइल की व्यवस्था की है। ओएमआर की छपाई दो भागों में हुई है। ऊपर मुख्य भाग तथा नीचे काउंटर फॉइल है। परीक्षा के बाद कक्ष निरीक्षक ओएमआर के ऊपर व नीचे के भाग को काटकर अलग करेंगे और अलग-अलग लिफाफे में सील करके जमा कराएंगे।
हाईस्कूल डेटशीट
| परीक्षा की तारीख | विषय (पाली 1 - प्रातः 8.00-11.15 बजे) | विषय (पाली 2 - दोपहर 2.00-5.15 बजे) |
| 16 फ़रवरी, 2023 | हिंदी, प्रारंभिक हिंदी | |
| 17 फ़रवरी, 2023 | पाली, अरबी फारसी | संगीत गायन |
| 20 फ़रवरी, 2023 | गृह विज्ञान (केवल बालिकाओं के लिए), गृह विज्ञान (उन बालकों और बालिकाओं के लिए जिन्होंने इसे अनिवार्य विषय के रूप में नहीं लिया है) | |
| 21 फ़रवरी, 2023 | गणित | कंप्यूटर |
| 22 फ़रवरी, 2023 | संस्कृत | संगीत वादन |
| 23 फ़रवरी, 2023 | वाणिज्य | सिलाई |
| 24 फ़रवरी, 2023 | कृषि | मानव विज्ञान, रिटेल ट्रेडिंग, सुरक्षा, ऑटोमोबाइल, आईटी/आईटीईएस, हेल्थकेयर |
| 25 फ़रवरी, 2023 | चित्रकला रंजनकला |
|
| 27 फ़रवरी, 2023 | विज्ञान | |
| 01 मार्च, 2023 | अंग्रेजी | |
| 02 मार्च, 2023 | गुजराती, उर्दू, पंजाबी, बंगला, मराठी, असमी, उड़िया, कश्मीरी, कन्नड़, सिंधी, तमिल, तेलुगू, मलयालम, नेपाली | |
| 03 मार्च, 2023 | सामाजिक विज्ञान |
--


Quiz
Get latest Exam Updates
