UP Board 2027: यूपी बोर्ड ने खोली करेक्शन विंडो, नाम और जन्मतिथि में सुधार का मौका
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा 9 और 11 में पढ़ रहे छात्रों के लिए जरूरी सूचना जारी की है। बोर्ड ने अग्रिम पंजीकरण के दौरान दर्ज शैक्षिक विवरण में हुई गलतियों को सुधारने का मौका दिया है। इसके लिए परिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन करेक्शन सुविधा शुरू की गई है।
UPMSP के सचिव की ओर से 20 नवंबर 2026 को जारी विज्ञप्ति के अनुसार, सुधार की सुविधा 20 नवंबर से 30 नवंबर 2026 की रात 12 बजे तक उपलब्ध रहेगी। इस दौरान संबंधित स्कूलों के प्रधानाचार्य वेबसाइट पर लॉगिन करके छात्रों के रिकॉर्ड में जरूरी बदलाव कर सकेंगे।
UP Board Correction 2026: महत्वपूर्ण तारीखें
| विवरण | तारीख |
| सुधार की सुविधा शुरू | 20 नवंबर 2026 |
| सुधार की आखिरी तारीख | 30 नवंबर 2026 |
| अंतिम समय | रात 12 बजे तक |
| आधिकारिक वेबसाइट | upmsp.edu.in |
UP Board Correction 2027: किन विवरणों में कर सकेंगे सुधार?
UPMSP की ओर से जारी सूचना के अनुसार, कक्षा 9 और 11 के अग्रिम पंजीकरण से जुड़े कई विवरणों में सुधार किया जा सकता है। इनमें मुख्य रूप से ये जानकारी शामिल हैं:
- विषय और विषय कोड
- छात्र या छात्रा का नाम
- माता-पिता का नाम
- जाति और लिंग
- जन्मतिथि और फोटो
- कक्षा 11 के पंजीकरण में हाईस्कूल का गलत अनुक्रमांक
- विद्यार्थियों के विवरण का नियमितीकरण और रिस्टोर करना
इस करेक्शन सुविधा का उद्देश्य पंजीकरण के दौरान दर्ज गलत जानकारी को ठीक करना है। इससे छात्रों के आधिकारिक रिकॉर्ड में सही विवरण दर्ज किया जा सकेगा।
#upboardpryj https://t.co/VldoyuCq9h
— Madhyamik Shiksha Parishad, Uttar Pradesh (@upboardpryj) November 20, 2026
स्कूलों को समय पर करना होगा सुधार
UPMSP ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय सीमा खत्म होने के बाद सुधार का कोई अतिरिक्त अवसर नहीं दिया जाएगा। इसलिए छात्रों को अपने स्कूल से संपर्क करके अग्रिम पंजीकरण में दर्ज सभी जानकारियों की जांच कर लेनी चाहिए।
अगर नाम, जन्मतिथि, विषय, विषय कोड या किसी अन्य विवरण में गलती है, तो छात्रों को समय रहते अपने स्कूल के प्रधानाचार्य को इसकी जानकारी देनी चाहिए। स्कूल प्रशासन निर्धारित समय के भीतर ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवश्यक संशोधन कर सकेगा।
--------------
UP Board Class 10 & 12 Study Material
Quiz
Get latest Exam Updates
