UPMSP UP Board 10th, 12th Exam 2022 Update : बोर्ड ने परीक्षार्थियों के लिए टोल फ्री नंबर जारी किया, 24 मार्च से परीक्षाएं जाने डिटेल्स
UPMSP UP Board 10th, 12th Exam 2022 Update : बोर्ड ने परीक्षार्थियों के लिए टोल फ्री नंबर जारी किया, 24 मार्च से परीक्षाएं जाने डिटेल्स
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में सम्मिलित हो रहे छात्र-छात्राओं के लिए बोर्ड ने टोल फ्री नंबर जारी किया है। सचिव दिव्यकांत शुक्ल के अनुसार परीक्षार्थियों की परीक्षा विषयक समस्याओं तथा जिज्ञासाओं के समाधान के लिए 18001805310 और 18001805312 नंबर पर सुबह आठ से रात आठ बजे तक हेल्पलाइन संचालित हैं। परीक्षार्थी विषय विशेषज्ञों से दूरभाष पर वार्ता कर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान कर सकते हैं।
UP Board Class 10 & 12 Study Materials
UP बोर्ड क्लास 10 और 12 के लिए यहां पर एग्जाम तैयारी करने के लिए स्टडी मटेरियल दिए गए जिस की सहायता से आप अपनी परीक्षा आसानी से 95% मार्क ला सकते है।
देश के सबसे बड़े बोर्ड की परीक्षा तिथियां 9 मार्च को घोषित कर दी गई थीं। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) 10वीं, 12वीं की परीक्षाएं 24 मार्च 2022 से शुरू होंगी 12 अप्रैल 2022 तक चलेंगी। साथ ही सीधे डेटशीट डाउनलोड करने के लिए डाइरेक्ट वेबसाइट का लिंक भी दिया गया है।
यूपी बोर्ड परीक्षा डेटशीट 2022
बता दें, यूपी बोर्ड ने पिछले साल जारी किए गए शैक्षणिक कैलेंडर में मार्च आखिर में 10वीं-12वीं की परीक्षाएं प्रस्तावित की थीं। 2022 की बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल के 27,81,654 और इंटर के 24,1,035 छात्र-छात्राएं सम्मिलित होंगे।। यानी 51 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राएं इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित होंगे।
Quiz
Get latest Exam Updates
