UP Board Result 2023: यूपी बोर्ड 10वीं व 12वीं रिजल्ट, जानें upmsp.edu.in पर कब होगा जारी
UP Board Result 2023 : यूपी बोर्ड 10वीं व 12वीं रिजल्ट, जानें upmsp.edu.in पर कब होगा जारी
यूपी बोर्ड रिजल्ट का इंतजार खत्म होने वाला है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) 10वीं और 12वीं परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी करेगा। जिसके बाद स्टूडेंट्स बोर्ड की वेबसाइट पर अपने नतीजे देख सकेंगे। इसके लिए उन्हें रोल नंबर और रोल कोड की आवश्यकता होगी।
UP Board Exam 2023: कब हुई यूपी बोर्ड परीक्षा
इस साल यूपी बोर्ड 10वीं परीक्षा का आयोजन 16 फरवरी से 3 मार्च 2023 तक किया गया। जबकि, 12वीं की परीक्षा 16 फरवरी से 4 मार्च तक हुई। बता दें कि अब यूपी बोर्ड कॉपियों की मूल्यांकन प्रक्रिया भी 18 मार्च से शुरू कर दी जाएगी। इसके लिए राज्य में 257 केंद्र तैयार किए गए हैं। वहीं, इस काम के लिए 1,43, 933 परीक्षकों को ड्यूटी पर भेजा जाएगा।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूपी बोर्ड इंटर और मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट मई के पहले सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोर्ड आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। बता दें कि यूपी बोर्ड 10वीं व 12वीं परीक्षा का रिजल्ट अलग अलग जारी होगा लेकिन 12वीं के सभी स्ट्रीम का रिजल्ट एक साथ घोषित किया जाएगा।
How to download UPMSP UP Board 10th, 12th Result
- यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर यूपी बोर्ड 10वीं व 12वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद मांगी गई जानकारी दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
- अब स्टूडेंट्स यूपी बोर्ड रिजल्ट 2023 चेक करके डाउनलोड भी कर सकते हैं।


Quiz
Get latest Exam Updates
