UPMSP UP Board Result 2022 : यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का परिणाम अगले सप्ताह
UPMSP UP Board Result 2022 : यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का परिणाम अगले सप्ताह
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम अगले सप्ताह घोषित होने की संभावना है। यूपी बोर्ड ने परीक्षा के लिए पंजीकृत कुल 5192689 छात्र-छात्राओं का परिणाम जारी करने की तैयारी शुरू कर दी है। बोर्ड सचिव दिब्यकांत शुक्ल ने परिणाम की प्रति देने के लिए मीडिया से नौ जून तक शपथपत्र मांगा है।
पूर्व के वर्षों में शपथपत्र देने के एक सप्ताह में परिणाम घोषित कर दिए जाते थे। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि अगले सप्ताह 14 से 16 जून के बीच रिजल्ट जारी हो जाएंगे। हालांकि इस पर बोर्ड का कोई अधिकारी अधिकृत रूप से बोलने के लिए तैयार नहीं है। पिछले साल कोरोना के कारण बोर्ड परीक्षा नहीं हो सकी थी और सभी छात्र-छात्राओं को उनके एकेडमिक रिकॉर्ड के आधार पर पास कर दिया गया था। इस साल 24 मार्च से 12 अप्रैल तक 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं कराई गई थीं।
बोर्ड ने यूपीएमएसपी 2022 कक्षा 10 की परीक्षा 24 मार्च से 12 अप्रैल, 2022 और कक्षा 12 की परीक्षा 24 मार्च से 13 अप्रैल, 2022 तक आयोजित की थी।
कैसे देखें यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं का रिजल्ट?
1. Fastresult.in की वेबसाइट पर जाएं या App डाउनलोड करें।
2. होम पेज पर दिए गए 10वीं और 12वीं के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.
3. नया वेब पेज खुलेगा, यहां रोल नंबर आदि विवरण दर्ज करें.
4. रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा और चेक करें और प्रिंट आउट लें.



Quiz
Get latest Exam Updates
