UP Board 2026: इम्प्रूवमेंट और कंपार्टमेंट परीक्षा का नोटिस जारी, 27 जून आवेदन की अंतिम तारीख
बोर्ड ने इम्प्रूवमेंट और कंपार्टमेंट परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा कर दी है। इच्छुक छात्र 6 जून 2026 से 27 जून 2026 की मध्यरात्रि तक आवेदन कर सकेंगे।उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने वर्ष 2026 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं में असफल या अंक सुधार (Improvement) करना चाहने वाले छात्रों के लिए बड़ी राहत दी है।
बोर्ड ने इम्प्रूवमेंट और कंपार्टमेंट परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा कर दी है। इच्छुक छात्र 6 जून 2026 से 27 जून 2026 की मध्यरात्रि तक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। बोर्ड द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, हाईस्कूल के छात्र इम्प्रूवमेंट परीक्षा के तहत एक अनुत्तीर्ण विषय में परीक्षा दे सकेंगे।
वहीं कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए पात्र छात्र दो अनुत्तीर्ण विषयों में से किसी एक विषय की परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।
हाईस्कूल इम्प्रूवमेंट और कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क 256.50 रुपये निर्धारित किया गया है।
आवेदन शुल्क 306 रुपये
इंटरमीडिएट के छात्रों के लिए भी कंपार्टमेंट परीक्षा का अवसर दिया गया है। मानविकी, विज्ञान और वाणिज्य वर्ग के छात्र किसी एक विषय में अनुत्तीर्ण होने पर कंपार्टमेंट परीक्षा दे सकेंगे। वहीं कृषि और व्यावसायिक वर्ग के छात्रों को भी निर्धारित विषयों में परीक्षा देने का मौका मिलेगा। इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क 306 रुपये तय किया गया है।
कब तक कर सकते हैं आवेदन
बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि आवेदन करने के बाद निर्धारित शुल्क को कोषागार में चालान के माध्यम से जमा करना होगा। इसके बाद आवेदन पत्र और शुल्क जमा करने से संबंधित दस्तावेजों की प्रति डाउनलोड कर निर्धारित समय सीमा के भीतर संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय में भेजना अनिवार्य होगा। आवेदन की अंतिम तिथि 27 जून 2026 रखी गई है।
नोटिस के अनुसार, जिन छात्रों के किसी विषय में लिखित और प्रायोगिक दोनों भाग होते हैं, उन्हें दोनों परीक्षाओं में शामिल होना होगा। हालांकि यदि कोई छात्र किसी एक भाग में पहले से उत्तीर्ण है और दूसरे भाग में अनुत्तीर्ण है, तो उसे केवल अनुत्तीर्ण भाग की परीक्षा देने की अनुमति होगी। परीक्षा की विस्तृत तिथि और कार्यक्रम बाद में अलग से जारी किए जाएंगे।
--
UP Board Class 10 & 12 Study Material

Quiz
Get latest Exam Updates
